KMP Expressway: मानेसर से पलवल का सफर होगा आसान, 48 करोड़ की लागत से 53 किमी भाग हाेगा दुरुस्त

Gurgaon-General News

KMP Expressway: मानेसर से पलवल का सफर होगा आसान, 48 करोड़ की लागत से 53 किमी भाग हाेगा दुरुस्त
KMP Expressway RepairKMP ExpresswayKMP Expressway News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 53%

केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर-पलवल खंड की मरम्मत अगले सप्ताह शुरू होगी। 48 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर सड़क को ठीक किया जाएगा। अवैध कटों को बंद किया जाएगा और रेलिंग की मरम्मत की जाएगी। सड़क की खराब हालत और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। मरम्मत के बाद सुरक्षा के लिए पीली पट्टियां लगाई...

गोविन्द फलस्वाल, मानेसर। केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर से लेकर पलवल तक के भाग की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने तैयारी पूरी कर ली है। 53 किलोमीटर के इस भाग की मरम्मत पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट को प्रदेश सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी ने मंजूरी दे दी है। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। अवैध कटों एवं रेलिंग टूटने की वजह से भी हादसे हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत के साथ ही जहां सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। वहीं रेलिंग दुरुस्त की जाएगी। वैसे तो पूरा केएमपी एक्सप्रेसवे ही खस्ताहाल है, लेकिन मानेसर से पलवल के बीच की हालत सबसे अधिक दयनीय है। कई जगह तो सड़क बैठ चुकी है। तारकोल से बनी सड़क में परतें उखड़ चुकी हैं। एक्सप्रेसवे पर मानेसर से पलवल तक 20 से अधिक अवैध कट हैं। सबसे अधिक परेशानी नूंह जिले में है। अवैध कटों की वजह से कहीं से भी वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। इससे रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। केएमपी एक्सप्रेसवे पर निर्धारित 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कहीं भी गाड़ी नहीं चल सकती। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। रात के अंधेरे में कई बार गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। गुरुग्राम सीमा में भी कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने से इस सड़क पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इस सड़क का प्रयोग करने वाले वाहनों में 75 प्रतिशत बड़े वाहन हैं। लगातार एक ही लेन में भारी वाहन चलाने से लेन का तारकोल इकट्ठा हो चुका है। सड़क पर गति सीमा 120 किलोमीटर है लेकिन सड़क की स्थित ऐसी है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी वाहन नहीं चल पाते हैं। पीली पट्टियां भी बनाई जाएंगी मरम्मत के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, ऐसे में हादसों की आशंका भी बढ़ेगी। लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को कई बार झपकी आ जाती है। इससे भी हादसा हाे जाता है। इसे ध्यान में रखकर जगह-जगह पीली पट्टियां भी बनाई जाएंगी ताकि वाहन चालक सतर्क हो जाएं। जहां पर हल्का मोड़ है, वहां से कुछ मीटर पहले साइनेज लगाए जाएंगे। मरम्मत का कार्य इस तरह किया जाएगा, जिससे कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह नया दिखे। बता दें कि कई सालों से एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, इस वजह से हालत जर्जर हो चुकी है। रात में लोग केएमपी एक्सप्रेसवे से होकर निकलना नहीं चाहते। केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर से पलवल तक भाग की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। जितनी भी कमियां हैं, सभी दूर की जाएंगी। इसके बाद लोगों को एक्सप्रेसवे को लेकर किसी भी शिकायत नहीं रहेगी। - अरुण गर्ग, उपमहाप्रबंधक, एचएसआइआइडीसी.

गोविन्द फलस्वाल, मानेसर। केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर से लेकर पलवल तक के भाग की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इसके लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने तैयारी पूरी कर ली है। 53 किलोमीटर के इस भाग की मरम्मत पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट को प्रदेश सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी ने मंजूरी दे दी है। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। अवैध कटों एवं रेलिंग टूटने की वजह से भी हादसे हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत के साथ ही जहां सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। वहीं रेलिंग दुरुस्त की जाएगी। वैसे तो पूरा केएमपी एक्सप्रेसवे ही खस्ताहाल है, लेकिन मानेसर से पलवल के बीच की हालत सबसे अधिक दयनीय है। कई जगह तो सड़क बैठ चुकी है। तारकोल से बनी सड़क में परतें उखड़ चुकी हैं। एक्सप्रेसवे पर मानेसर से पलवल तक 20 से अधिक अवैध कट हैं। सबसे अधिक परेशानी नूंह जिले में है। अवैध कटों की वजह से कहीं से भी वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। इससे रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। केएमपी एक्सप्रेसवे पर निर्धारित 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कहीं भी गाड़ी नहीं चल सकती। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। रात के अंधेरे में कई बार गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। गुरुग्राम सीमा में भी कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने से इस सड़क पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इस सड़क का प्रयोग करने वाले वाहनों में 75 प्रतिशत बड़े वाहन हैं। लगातार एक ही लेन में भारी वाहन चलाने से लेन का तारकोल इकट्ठा हो चुका है। सड़क पर गति सीमा 120 किलोमीटर है लेकिन सड़क की स्थित ऐसी है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी वाहन नहीं चल पाते हैं। पीली पट्टियां भी बनाई जाएंगी मरम्मत के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, ऐसे में हादसों की आशंका भी बढ़ेगी। लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को कई बार झपकी आ जाती है। इससे भी हादसा हाे जाता है। इसे ध्यान में रखकर जगह-जगह पीली पट्टियां भी बनाई जाएंगी ताकि वाहन चालक सतर्क हो जाएं। जहां पर हल्का मोड़ है, वहां से कुछ मीटर पहले साइनेज लगाए जाएंगे। मरम्मत का कार्य इस तरह किया जाएगा, जिससे कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह नया दिखे। बता दें कि कई सालों से एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, इस वजह से हालत जर्जर हो चुकी है। रात में लोग केएमपी एक्सप्रेसवे से होकर निकलना नहीं चाहते। केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर से पलवल तक भाग की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। जितनी भी कमियां हैं, सभी दूर की जाएंगी। इसके बाद लोगों को एक्सप्रेसवे को लेकर किसी भी शिकायत नहीं रहेगी। - अरुण गर्ग, उपमहाप्रबंधक, एचएसआइआइडीसी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

KMP Expressway Repair KMP Expressway KMP Expressway News Haryana Infrastructure Manesar To Palwal Expressway Maintenance Road Safety Improvements Illegal Cuts On Expressway Delhi-Mumbai Expressway Highway Repair Project HSIIDC Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राधाकृष्णन के शपथ समारोह में दिखे धनखड़! इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आएराधाकृष्णन के शपथ समारोह में दिखे धनखड़! इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आएपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में इस्तीफा देने के बाद पहली बार नौ सितंबर को सार्वजनिक बयान जारी कर राधाकृष्णन को बधाई दी थी. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि नए उपराष्ट्रपति की यह उपलब्धि देश के प्रतिनिधियों का विश्वास दर्शाती है.
Read more »

VIDEO: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़, इस खास मौके पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपतिVIDEO: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़, इस खास मौके पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपतिसीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित थे जो इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। शपथ ग्रहण समारोह में वेंकैया नायडू हामिद अंसारी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई...
Read more »

...तो नंगा होकर मैदान के चक्कर मारूंगा! 53 साल के कंगारू खिलाड़ी ने किया पक्का प्रॉमिस...तो नंगा होकर मैदान के चक्कर मारूंगा! 53 साल के कंगारू खिलाड़ी ने किया पक्का प्रॉमिसमैथ्यू हेडन का शुमार ऑस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में होता है. हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 272 मैचों में 15064 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 40 शतक और 69 अर्धशतक निकले.
Read more »

एक्शन में बिहार सरकार, हेराफेरी करने वाले 53 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR और 255 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रदएक्शन में बिहार सरकार, हेराफेरी करने वाले 53 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR और 255 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रदबिहार सरकार खरीफ 2025 में किसानों को पर्याप्त उर्वरक मुहैया कराने के लिए तत्पर है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की और बताया कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिसके तहत कई उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई...
Read more »

BAN vs SL T20 Live Score: 53 पर बांग्लादेश को पांचवां झटका, लिटन दास 28 रन बनाकर आउट; हसरंगा को दूसरी सफलताBAN vs SL T20 Live Score: 53 पर बांग्लादेश को पांचवां झटका, लिटन दास 28 रन बनाकर आउट; हसरंगा को दूसरी सफलताLive Cricket Score Today, T20 Asia Cup BAN vs SL 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशिया कप 2025 का पांचवां मुकाबला ग्रुप बी की बांग्लादेश और श्रीलंका
Read more »

BAN vs SL: श्रीलंका की घातक गेंदबाजी, संकट में बांग्लादेश, महज 53 रनों पर गंवाए 5 विकेटBAN vs SL: श्रीलंका की घातक गेंदबाजी, संकट में बांग्लादेश, महज 53 रनों पर गंवाए 5 विकेटBAN vs SL: टी20 एशिया कप 2025 के तहत श्रीलंका और बांग्लादेश आमने-सामने है. इस मैच में बांग्लादेश की हालत बेहद नाजुक है. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 16:56:18