मैथ्यू हेडन का शुमार ऑस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में होता है. हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 272 मैचों में 15064 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 40 शतक और 69 अर्धशतक निकले.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के दौरान पांच मैचों की एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया धरती पर इंग्लैंड के सीरीज जीत हासिल करना आसान नहीं रहने वाला है.
इंग्लैंड की टीम को यदि जीत हासिल करनी है, तो टीम के अनुभवी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान जो रूट को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. अब एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सनसनीखेज वादा किया है. मैथ्यू हेडन ने कहा है कि अगर जो रूट ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आगामी एशेज सीरीज में एक भी शतक नहीं जड़ते हैं, तो वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर नग्न होकर चक्कर लगाएंगे.53 साल के मैथ्यू हेडन ने यह चौंकाने वाला दावा यूट्यूब पॉडकास्ट 'ऑल ओवर बार द क्रिकेट' पर किया. उन्होंने कहा, 'अगर रूट इस समर में शतक नहीं लगाते हैं, तो मैं एमसीजी में नग्न घूमूंगा.' जो रूट हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं. इसी चलते हेडन को जो रूट पर काफी भरोसा है.जो रूट ने टीम इंडिया को किया था परेशानजो रूट ने भारत के खिलाफ हाल ही में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से रनों की बरसात की थी. रूट ने 9 पारियों में 67.12 की औसत से 537 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और एक अर्धशतक निकले. देखा जाए तो 2021 से अब तक रूट का टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म गजब का रहा है. उन्होंने इस पीरियड में कुल 61 टेस्ट में 56.63 की औसत से 5720 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 17 अर्धशतक शामिल रहे. Advertisement मैथ्यू हेडन, फोटो: हालांकि ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का टेस्ट रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. रूट ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 14 टेस्ट मैचों में 892 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 35.68 रहा है. रूट ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 9 बार अर्धशतक जड़े हैं, लेकिन एक भी बार वो शतकीय आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए. कंगारू टीम के खिलाफ उसकी धरती पर रूट का बेस्ट स्कोर 89 रन रहा है.जो रूट ने अब तक 158 टेस्ट मैचों में 51.29 की औसत से 13543 रन बनाए हैं, जिसमें 39 शतक और 66 अर्धशतक शामिल रहे. जो रूट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा् है. रूट टेस्ट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं. इंग्लैंड की टीम 2011 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीतने का सपना लेकर मैदान पर उतरेगी. हालांकि ये बिल्कुल आसान नहीं रहेगा.एशेज सीरीज का शेड्यूल पहला टेस्ट: पर्थ, 21-25 नवंबरदूसरा टेस्ट: ब्रिस्बेन, 4-8 दिसंबरतीसरा टेस्ट: एडिलेड, 17-21 दिसंबरचौथा टेस्ट: मेलबर्न, 26-30 दिसंबरपांचवां टेस्ट: सिडनी, 4-8 जनवरी---- समाप्त ---- ये भी देखें
Matthew Hayden On Joe Root Hayden Root Ashes 2025 Joe Root Century Australia Hayden Mcg Nude Walk Ashes 2025 News Joe Root Ashes Record Root Vs Australia Stats Matthew Hayden Statement Ashes 2025 England Vs Australia Joe Root Batting Record
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में अमेरिका से 53 हजार रुपये महंगा iPhone 17 Pro Max, देखें पूरी प्राइस लिस्टApple iPhone 17, Air और 17 Pro लॉन्च हो चुके हैं. भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में मिलने वाले iPhone 17 सीरीज की कीमत का ऐलान हो चुका है. यहां आज आपको बताने जा रहे हैं कि लेटेस्ट iPhone सबसे सस्ता किस देश में मिलेगा. आपको भारत, अमेरिका, दुबई, जापान और ब्रिटेन की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं.
Read more »
2024 में चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार का आयात और निर्यात 69 अरब के पार2024 में चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार का आयात और निर्यात 69 अरब के पार
Read more »
ऑफिस में बॉस ने बदली डेस्क तो कोर्ट पहुंच गया एम्प्लाई, ऐसे जीता 25 लाख रुपये का मुआवजा; जानें पूरा केसShocking News: यूके में एक अजीब लेकिन सच्ची घटना सामने आई है, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. यहां 53 साल के सीनियर एस्टेट एजेंट निकोलस वॉकर को सिर्फ डेस्क बदलने की वजह से 21,411 पाउंड (करीब 25 लाख रुपये) का मुआवजा मिला है.
Read more »
राधाकृष्णन के शपथ समारोह में दिखे धनखड़! इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आएपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में इस्तीफा देने के बाद पहली बार नौ सितंबर को सार्वजनिक बयान जारी कर राधाकृष्णन को बधाई दी थी. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि नए उपराष्ट्रपति की यह उपलब्धि देश के प्रतिनिधियों का विश्वास दर्शाती है.
Read more »
VIDEO: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़, इस खास मौके पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपतिसीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित थे जो इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। शपथ ग्रहण समारोह में वेंकैया नायडू हामिद अंसारी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई...
Read more »
चंडीगढ़ में दीवाली से पहले लॉन्च होगी हाउसिंग स्कीम, प्रशासक बोले-फ्लैट्स की कीमत कम करोचंडीगढ़ में सेक्टर 53 के फ्लैट खरीदारों का इंतजार जल्द खत्म होगा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने फ्लैट्स की कीमतों में कमी करके दीवाली से पहले हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने का आदेश दिया है। इस योजना में एचआईजी एमआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स शामिल हैं। वर्तमान दरें पिछली अनुमानित लागत से काफी अधिक...
Read more »
