उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूरा शेड्यूल जारी किया है, जिसमें प्रार्थना सभा, लाइब्रेरी उपयोग, संस्कृत सप्ताह, करियर गाइडेंस और स्कूल संस्कृति पर जोर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी।
रोज 20 मिनट होगी प्रार्थना सभा , बोर्ड परीक्षा के लिए 75% उपस्थिति जरूरीउत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया है। 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक का पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या-2023 को पूरी तरह लागूपरिषद के इस पंचांग में सिर्फ परीक्षाओं का कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि रोजाना की प्रार्थना सभा , लाइब्रेरी उपयोग, संस्कृत सप्ताह, करियर गाइडेंस, भाषा संगम और स्कूल संस्कृति का पूरा ब्लूप्रिंट शामिल किया गया है। छात्रों में नैतिक मूल्यों, मानवता, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रप्रेम जगाने पर खास जोर दिया गया है।1 से 30 अप्रैल और 1 से 15 जुलाई 2026 तक। हर कक्षा में मानक के अनुसार छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलेगा। स्कूल स्टाफ अभिभावकों से संपर्क कर गोष्ठी आयोजित करेगा।ईश वंदना, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, योगासन और ‘आज का सुविचार’ की प्रस्तुति। छात्र-छात्राएं भी सुविचार प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रगीत पहले और राष्ट्रगान सभा के अंत में गाया जाएगा।8 कालखंड। ग्रीष्मकाल में 35 मिनट, शीतकाल में 40 मिनट का कालखंड। हर कक्षा में लाइब्रेरी उपयोग अनिवार्य – हर छात्र हफ्ते में कम से कम एक दिन लाइब्रेरी जाएगा।श्रावण मास में 7 दिनों का कार्यक्रम। मां सरस्वती पूजन, संस्कृत साहित्य प्रदर्शनी, कविता पाठ, भाषण, नाटक, श्लोक पाठ, कालिदास-पाणिनि जैसे महानुभावों का सम्मान और रैली शामिल।अनुच्छेद 51A के 11 मूल कर्तव्यों को संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा। छात्रों को इनका महत्व समझाया जाएगा।वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठाया जाएगा।पूर्व माध्यमिक और उत्तर माध्यमिक छात्रों का पंजीकरण। स्किल डेवलपमेंट, लोकल कुटीर उद्योग प्रदर्शन और रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी।भाषा संगम के तहत संविधान की भाषाओं में एक-दूसरे से परिचय। दूसरी भाषा का अभ्यास, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक।हर महीने अंतिम कार्य दिवस पर प्रधानाचार्य द्वारा बैठक। मेधावी छात्र प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।कठिन विषय पहले कालखंड में, सरल बाद में। ऑनलाइन, ऑडियो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग। NCERT ई-बुक्स दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध।उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव शिवलाल के मुताबिक-परिषद के इस पंचांग का मकसद सिर्फ परीक्षाएं नहीं, बल्कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समग्र विकास करना है। गुणवत्ता, मूल्य, मानवता और वैज्ञानिक सोच का विकास एक साथ होगा। परिषद के अधिकारियों ने कहा कि यह पंचांग स्कूल ों में एकरूपता लाएगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा। सभी संस्कृत माध्यम विद्यालयों को इस पंचांग का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पंचांग स्कूल ों में एकरूपता लाएगा। यह पंचांग सिर्फ कैलेंडर नहीं, बल्कि संस्कृत शिक्षा को नई ऊंचाई देने का विजन है। छात्रों में राष्ट्रप्रेम, मूल्य और कौशल का विकास एक साथ होगा।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!फैंस बोले- DC हारेगी तो लखनऊ वाले चिढ़ाएंगेगाजियाबाद में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल चौपटबरसात, आंधी से खराब हुई फसल का जल्द मुआवजा दिलाएंइस साल गर्मी कम, बरसात ज्यादा होगीMP में गेहूं खरीदी नहीं.
..₹2200-2400 में खरीद रहे बिचौलियेजैसलमेर में कल से आंधी-बारिश की संभावना
संस्कृत शिक्षा शैक्षिक पंचांग बोर्ड परीक्षा प्रार्थना सभा स्कूल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं तक नॉन-प्लान दाखिले शुरू, क्या है पूरी प्रक्रिया?दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं कक्षा तक नॉन-प्लान दाखिले 1 अप्रैल से शुरू कर दिए हैं।
Read more »
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहींमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 के लिए रेडी रेकनर दरों में कोई बदलाव नहीं
Read more »
Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, किसका हुआ प्रमोशन और डिमोशन?Australia Central Contract 2026: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का एलान कर दिया है। सिर्फ 21 खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ने इस बार का सालाना अनुबंध किया है।
Read more »
उत्तराखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग पर जोर, आयोग ने टैरिफ में दी विशेष छूटउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया रिटेल टैरिफ जारी किया है, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग पर विशेष जोर दिया गया है।
Read more »
पांच साल में लगातार गिरावट, अब लाइन लॉस घटाने पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग का सख्त रुखउत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बिजली वितरण हानि लाइन लॉस का लक्ष्य 12.25 निर्धारित किया है।
Read more »
Delhi Non-Plan Admission 2026-27: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश शुरू, कैसे करें अप्लाई?Delhi Non Plan Admission 2026-27 6 to 9 Date: दिल्ली सरकारी स्कूल्स में क्लास 6 और 9 में एडमिशन शुरू हो गए हैं। छात्र और अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.
Read more »
