VIDEO: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़, इस खास मौके पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति

CP Radhakrishnan News

VIDEO: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़, इस खास मौके पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति
Vice President OathJagdeep DhankharDraupadi Murmu
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित थे जो इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। शपथ ग्रहण समारोह में वेंकैया नायडू हामिद अंसारी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद एवं गोपिनीता की शपथ दिलाई। इस शपथग्रहण समारोह के खास मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे। दरअसल, 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह पहला मौका था, जब जगदीप धनखड़ सार्वजनिक तौर पर नजर आए। जगदीप धनखड़ के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए धनखड़ बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के इस्तीफे के 51 दिन बाद तक जगदपीद धनखड़ किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नजर नहीं आए थे। इस्तीफे के बाद यह पहला मौका रहा, जब किसी सार्वजनिक स्थान पर धनखड़ को देखा गया। इस्तीफे के बाद धनखड़ कहीं भी देखे नहीं गए, इसके बाद विपक्ष की ओर से कई सवाल खड़े किए गए। विपक्ष ने लगातार सवाल किया कि धनखड़ कहां हैं और वह किस स्थिति में हैं। धनखड़ के सामने आने के बाद कयासों पर ब्रेक लग गया है। #WATCH | Delhi: Vice President-elect C.

P. Radhakrishnan to take Oath of Office shortly. Former Vice President Jagdeep Dhankhar is also present at the ceremony which will begin shortly. pic.twitter.com/tgMU5cWHWi— ANI September 12, 2025 सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जगदीप धनखड़ मेहमान के तौर पर वहां पहुंचे थे। इस दौरान वह पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एवं हामिद अंसारी के बगल में बैठे नजर आए। इस शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव समेत कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई बड़े नेता इस समारोह में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन बता दें कि उपराष्ट्रपति पद पर आने से पहले सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। राधाकृष्णन को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। 9 सितंबर को हुए चुनाव में उन्होंने कुल 452 मत हासिल किए। वहीं, विपक्षी कैंडिडेट बी सुदर्शन रेड्डी ने कुल 300 मत हासिल किए। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत को दिया गया है। यह भी पढ़ें: CP Radhakrishnan Oath: देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ यह भी पढ़ें: 'मेरे खिलाफ पैसे देकर अभियान चलाया गया', नितिन गडकरी ने किस पर लगाए आरोप?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Vice President Oath Jagdeep Dhankhar Draupadi Murmu Former Vice Presidents Indian Politics Oath Ceremony Maharashtra Governor 15Th Vice President Political Event

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

होर दास केन्या टैरिफा छैडियां Trump नू..? US कॉन्सर्ट के दौरान ट्रंप पर निशाना साधते दिखे Badshah, VIRAL VIDEOहोर दास केन्या टैरिफा छैडियां Trump नू..? US कॉन्सर्ट के दौरान ट्रंप पर निशाना साधते दिखे Badshah, VIRAL VIDEOBadshah Viral Video: सोशल मीडिया पर रैपर बादशाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में यूएस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Aligarh Video: सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, ये नजारा देख दहशत में लोगAligarh Video: सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, ये नजारा देख दहशत में लोगAligarh Crocodile Video:अलीगढ़ में अचानक सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया. जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

नागालैंड की बेटियों ने सुर में सुर मिलाकर गाया दो पत्ती का रांझन गाना, क्यूटनेट ने जीता यूजर्स का दिलनागालैंड की बेटियों ने सुर में सुर मिलाकर गाया दो पत्ती का रांझन गाना, क्यूटनेट ने जीता यूजर्स का दिलNagaland Girls Singing Video: नागालैंड की बेटियों का एक प्यारा सा वीडियो दिल जीत लेगा. वीडियो में 3 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

भारत में अमेरिका से 53 हजार रुपये महंगा iPhone 17 Pro Max, देखें पूरी प्राइस लिस्टभारत में अमेरिका से 53 हजार रुपये महंगा iPhone 17 Pro Max, देखें पूरी प्राइस लिस्टApple iPhone 17, Air और 17 Pro लॉन्च हो चुके हैं. भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में मिलने वाले iPhone 17 सीरीज की कीमत का ऐलान हो चुका है. यहां आज आपको बताने जा रहे हैं कि लेटेस्ट iPhone सबसे सस्ता किस देश में मिलेगा. आपको भारत, अमेरिका, दुबई, जापान और ब्रिटेन की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं.
Read more »

VIDEO: टोल पर गाड़ी रोके जाने से भड़की RJD नेत्री, हाथापाई तक पहुंच गया मामलाVIDEO: टोल पर गाड़ी रोके जाने से भड़की RJD नेत्री, हाथापाई तक पहुंच गया मामलाJehanabad Toll RJD Woman Leader Video: जहानाबाद से है जहां टेहटा स्थित एनएच-22 पर बने टोल प्लाजा पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Video: राम मंदिर पर जिसे गर्व नहीं उसका...सीएम योगी ने दिया बड़ा बयानVideo: राम मंदिर पर जिसे गर्व नहीं उसका...सीएम योगी ने दिया बड़ा बयानCM Yogi Adityanath Video: अयोध्या में रामलला भव्य राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. मुख्यमंत्री Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:23:26