BAN vs SL: टी20 एशिया कप 2025 के तहत श्रीलंका और बांग्लादेश आमने-सामने है. इस मैच में बांग्लादेश की हालत बेहद नाजुक है. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
"BAN vs SL: अबु धाबी में टी20 एशिया कप 2025 के तहत मैच नंबर-5 खेला जा रहा है. जहां श्रीलंका का सामना बांग्लादेश के साथ हुआ है. इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करने आई बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उन्होंने अपने 5 विकेट महज 53 रनों के स्कोर पर गंवा दिए. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. बांग्लादेश का हाल हुआ बेहाल Advertisment श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश टॉस हार गई. उन्हें पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला. बांग्लादेशी टीम का आगाज बेहद शर्मनाक रहा. इस टीम का पहला विकेट पारी की छठी ही गेंद पर गिर गया. ओपनर तनजिद हसन शून्य के स्कोर पर चलते बने. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. अपनी पारी में हसन ने छह गेंदें खेलीं. बांग्लादेश का स्कोर इस समय 0 रन था. टीम के दूसरे ओपनर परवेज होसौन एमॉन भी खाता खोलने में विफल रहे. दुष्मंता चमीरा ने दूसरी ओवर की चौथी बॉल पर परवेज को कुसल मेंडिस के हाथों कैच करवाया. बांग्लादेश ने शून्य के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए. टीम का तीसरा विकेट तौहीद हृदॉय के रूप में गिरा. जो पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट होकर चलते बने. उन्होंने 9 गेंदों पर 8 रन बनाए. आठवें ओवर की दूसरी बॉल पर श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने महेंदी हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया. विकेटों के गिरते पतझड़ के बीच कप्तान लिट्टन दास ने अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 26 गेंदों पर 28 रनों की जुझारू पारी खेली. हालांकि वह 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हसरंगा की एक गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे मेंडिस के हाथों लपक लिए गए. ये भी पढ़ें: 'मैं बहुत आभारी हूं', SA20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर डेवाल्ड ब्रेविस ने पहली बार दिया बयान श्रीलंका की मैच में पकड़ मजबूत बांग्लादेश के 5 विकेट महज 53 रनों पर झटककर श्रीलंका ने इस मैच पर अपना शिकंजा कस दिया है. उनकी गेंदबाजी पर नजर डालें तो वानिंदु हसरंगा ने दो अहम विकेट हासिल किए. वहीं नुवान तुषारा और दुष्मंता चमीरा के खाते में भी एक-एक विकेट आए. समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश का स्कोर 13 ओवर में 76 रन है. उनके 5 विकेट अभी भी शेष हैं. ये भी पढ़ें: IND vs PAK: स्पिनर या फास्ट बॉलर, भारत-पाकिस्तान मैच में किसका रहेगा बोलबाला? पढ़ें पिच रिपोर्ट"
Bangladesh Vs Sri Lanka SL Vs BAN Live Sl Vs Ban BAN Vs SL Live BAN Vs SL Asia Cup Ban Vs Sl
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BAN vs SL: श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगी बांग्लादेश की चुनौती, स्पिनरों पर रहेंगी नजरेंबांग्लादेश क्रिकेट टीम ने एशिया कप की शुरुआत जीत के साथ की थी। अब दूसरे मैच में उसका सामना श्रीलंका से होना है जो अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। इन दोनों टीमों की प्रतिद्वंदिता हाल के दिनों में काफी रोमांचक हो चुकी है और विवादों वाली रही है। ऐसे में इस मैच पर सभी की नजरें...
Read more »
BAN vs SL: एशिया कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टक्कर, हेड टू हेड में ये टीम है आगेBAN vs SL: एशिया कप 2025 के तहत मैच नंबर-5 में बांग्लादेश और श्रीलंका एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरेगी. आइए जानें इन दोनों के बीच हेड टू हेड में कौन सी टीम आगे है. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका की प्लेइंग-11 हो सकती है ऐसी, जानिए किन्हें मिलेगा मौकाBAN vs SL: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप का 5वां मैच होना है. आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
SL vs Ban Asia Cup Live Score: थोड़ी देर में टॉस, एशिया के दो दुश्मनों की टक्कर, बांग्लादेश और श्रीलंका में...SL vs Ban Asia Cup Live Score: एशिया कप में थोड़ी देर में ग्रुब बी की टीम श्रीलंका का मुकाबला बांग्लादेश से होने जा रहा है. बांग्लादेश ने पहले मैच में हांग कांग को हराया, श्रीलंका अभियान की शुरुआत करेगी
Read more »
BAN vs SL Live: श्रीलंका प्लेइंग 11BAN vs SL, Asia Cup 2025 Live Updates: एशिया कप 2025 में आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है। ये मैच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है।
Read more »
BAN vs SL T20 Live Score: 53 पर बांग्लादेश को पांचवां झटका, लिटन दास 28 रन बनाकर आउट; हसरंगा को दूसरी सफलताLive Cricket Score Today, T20 Asia Cup BAN vs SL 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशिया कप 2025 का पांचवां मुकाबला ग्रुप बी की बांग्लादेश और श्रीलंका
Read more »
