BAN vs SL: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक अनोखी घटना हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आइए इस आर्टिकल में उस बारे में बताते हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
"BAN vs SL: एशिया कप का 5वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. जहां, टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी और कप्तान के फैसले को टीम सही साबित करती दिख रही है. बांग्लादेश की टीम 53 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी है.
लेकिन, इस मैच के दौरान बीच मैदान एक ऐसी घटना घटी, जिसे देखकर आप भी यही कहते कि वाकई बल्लेबाज किस्मत का बहुत धनी है. कैसे मिला जीवनदान? Advertisment क्रिकेट के मैदान पर कुछ भी संभव है. अब श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच को ही ले लीजिए, जब गेंदबाज ने गेंद डाली और गेंद विकेटों से टकराई भी लेकिन बल्लेबाज आउट नहीं हुआ. दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि वानिंदु हसरंगा ने बांग्लादेशी बल्लेबाज जैकर अली को गेंद फेंकी.गेंद स्टंप्स पर लगी, लाइट्स जल गईं, लेकिन बेल नहीं गिरी. अरे हाँ, गेंद ऑफ स्टंप के बाहरी हिस्से से टकराई. बेल थोड़ी देर के लिए पिच से उछली, फिर वापस अंदर चली गई. श्रीलंका को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा था. तभी एक फील्डर ने बेल हटाने की कोशिश की और देखा कि लाइट्स फिर से जलती हैं या नहीं. जैकर ने डिफेंस के लिए आगे की ओर एक लंबा कदम बढ़ाया था, लेकिन गुगली को नहीं पकड़ पाए. मगर, उनकी किस्मत ने उन्हें बचा लिया. इस घटना के वक्त जैकर 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. SUPER LUCK FOR MIGHTY TIGER JAKER ALIThe ball hit the stumps but the bails did not fallAllah With TigersLankains me khauf ka mahaul hai#AsiaCup #BANvSL #slvsban #AsiaCup2025 pic.twitter.com/z0m2lndW16 — Rp CricDrive September 13, 2025 बांग्लादेश की निराशाजनक शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लंकाई टीम भारी पड़ रही है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को श्रीलंका सही साबित करती हुई आगे बढ़ रही है. बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है और उनका स्कोर 53/5 का हो चुका है. यहां तारीफ करनी होगी श्रीलंका के गेंदबाजों की, जिन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दिया और मैच में दबदबा बनाकर रखा है. ये भी पढ़ें: संडे बनेगा सुपरसंडे, भारत की एक नहीं एक्शन में दिखेंगी 2 टीमें, एक का पाकिस्तान, तो दूसरी का ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना ये भी पढ़ें: 'मैं बहुत आभारी हूं', SA20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर डेवाल्ड ब्रेविस ने पहली बार दिया बयान "
Cricket News In Hindi Sports News In Hindi Ban Vs Sl
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE : துணை ஜனாதிபதி பதவியேற்பு தீபாவளி பட்டாசு கடை அனுமதி ஓய்வூதியம் அப்டேட்- இன்றைய முக்கிய செய்திகள்LIVE : துணை ஜனாதிபதி பதவியேற்பு தீபாவளி பட்டாசு கடை அனுமதி ஓய்வூதியம் அப்டேட்- இன்றைய முக்கிய செய்திகள்
Read more »
भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पुलवाना MLA को नोटिस, डोडा विधायक को लेकर पोस्ट की थीBreaking News LIVE Updates; pan india sir | Delhi Mumbai News
Read more »
Bihar Chunav 2025 LIVE: सिर पर टोपी, गले में गमछा... दरगाह पर मन्नत मांगने पहुंचे लालू यादवBihar Chunav 2025 LIVE: 'सिर्फ नाच गा रहा है...
Read more »
लालू ने टोपी पहनकर दरगाह में की चादरपोशी: BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने पूछा-राम को ना मानने वाले स्टालिन को RJ...Bihar Election Politics LIVE Update.
Read more »
Maharashtra Breaking News Today LIVE: दिल्लीनंतर आता मुंबई हायकोर्टाला धमकीचा मेलMaharashtra Breaking News Today LIVE: महाराष्ट्रासह देश-विदेशातील ताज्या घडामोडी, एका क्लिकवर
Read more »
संजय जायसवाल बोले-चूहे की तरह बिल में छिप गए PK: उन्हें अपने जन्म पर अफसोस होगा; जनसुराज के गठन से लेकर अध्...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
Read more »
