'नौकरी-मुआवजा बाद में, पहले मौत का बदला मौत': रिटायर्ड फौजी की हत्या पर छलका बेटी का दर्द, देखें वीडियो

Rajasthan Hindi News News

'नौकरी-मुआवजा बाद में, पहले मौत का बदला मौत': रिटायर्ड फौजी की हत्या पर छलका बेटी का दर्द, देखें वीडियो
Rajasthan News TodayJhunjhunu Hindi NewsJhunjhunu Retired Soldier Murder Case
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह चाहर की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब दिवंगत रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह चाहर की बेटी मनमोहन चाहर ने एक

झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह चाहर की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब दिवंगत रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह चाहर की बेटी मनमोहन चाहर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पिताजी को बुलाकर अचानक अकरम ने हत्या कर दी। हम लोगों को न्याय चाहिए। न्याय में आरोपी को सिर्फ फांसी चाहिए। इसलिए मैं प्रशासन से मांग करती हूं कि हमें न्याय दिया जाए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया गया है। इससे पहले उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा था कि बाप म्हारो गयो है, मुआवजो और नौकरी बाद में, पहले मौत का बदला मौत। कहासुनी के बाद हुआ जानलेवा हमला जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है, जब उदयवीर सिंह गांव की एक दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के अकरम नामक युवक से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि अकरम ने गुस्से में आकर चाकूनुमा धारदार हथियार से उदयवीर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत, आरोपी मौके से फरार हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल उदयवीर सिंह को तत्काल चिड़ावा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। गांव में बना तनाव का माहौल, पुलिस बल हुआ तैनात घटना के बाद बामनवास गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही सूरजगढ़, पिलानी और चिड़ावा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने भी घटनास्थल का दौरा किया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और फ्लैग मार्च निकाला गया। मृतक का शव चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आरोपी हिरासत में, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अकरम को जयपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रशासन ने आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पढ़ें- Rajasthan News: फौजी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर चला बुलडोजर, जयपुर से पकड़ा गया हत्यारा मुआवजा और नौकरी की उठी मांग घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। साथ ही आरोपी के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग भी की गई। प्रशासनिक कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। मामले की जांच जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिजनों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।.

झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह चाहर की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब दिवंगत रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह चाहर की बेटी मनमोहन चाहर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मेरे पिताजी को बुलाकर अचानक अकरम ने हत्या कर दी। हम लोगों को न्याय चाहिए। न्याय में आरोपी को सिर्फ फांसी चाहिए। इसलिए मैं प्रशासन से मांग करती हूं कि हमें न्याय दिया जाए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया गया है। इससे पहले उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा था कि बाप म्हारो गयो है, मुआवजो और नौकरी बाद में, पहले मौत का बदला मौत। कहासुनी के बाद हुआ जानलेवा हमला जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है, जब उदयवीर सिंह गांव की एक दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के अकरम नामक युवक से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि अकरम ने गुस्से में आकर चाकूनुमा धारदार हथियार से उदयवीर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत, आरोपी मौके से फरार हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल उदयवीर सिंह को तत्काल चिड़ावा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। गांव में बना तनाव का माहौल, पुलिस बल हुआ तैनात घटना के बाद बामनवास गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही सूरजगढ़, पिलानी और चिड़ावा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने भी घटनास्थल का दौरा किया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और फ्लैग मार्च निकाला गया। मृतक का शव चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आरोपी हिरासत में, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अकरम को जयपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रशासन ने आरोपी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पढ़ें- Rajasthan News: फौजी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर चला बुलडोजर, जयपुर से पकड़ा गया हत्यारा मुआवजा और नौकरी की उठी मांग घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। साथ ही आरोपी के अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग भी की गई। प्रशासनिक कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। मामले की जांच जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिजनों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Rajasthan News Today Jhunjhunu Hindi News Jhunjhunu Retired Soldier Murder Case Daughter Manmohan Chahar Murder Accused Akram Demand For Death Penalty Jhunjhunu News In Hindi Latest Jhunjhunu News In Hindi Jhunjhunu Hindi Samachar राजस्थान हिंदी न्यूज राजस्थान न्यूज टुडे झुंझुनूं हिंदी न्यूज झुंझुनूं रिटायर्ड फौजी हत्याकांड बेटी मनमोहन चाहर हत्यारोपी अकरम फांसी देने की मांग

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 18:18:14