बिहार सरकार खरीफ 2025 में किसानों को पर्याप्त उर्वरक मुहैया कराने के लिए तत्पर है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की और बताया कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिसके तहत कई उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई...
राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार किसानों को शारदीय 2025 मौसम में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की पैनी निगरानी करा रही है। भारत सरकार की ओर से अभी तक 10.32 लाख टन यूरिया, 2.20 लाख टन डीएपी, 2.50 लाख टन एनपीके, 0.
50 लाख टन एमओपी एवं 0.75 लाख टन एसएसपी की आवश्यकता का निर्धारण किया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश में उर्वरक की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। 12 सितंबर तक राज्य में 1.26 लाख टन यूरिया, 1.60 लाख टन डीएपी, 1.94 लाख टन एनपीके, 0.61 लाख टन एमओपी एवं 0.96 लाख टन एसएसपी का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। किसानों की आवश्यकता के अनुसार इन उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित करने के लिए विभाग निरंतर निगरानी रख रहा है। कालाबाजारी रोकने को उठाए गए कदम उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उर्वरक की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। शारदीय 2025 सीजन के दौरान अब तक 53 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि 255 प्रतिष्ठानों का उर्वरक लाइसेंस रद किया गया है। यह कार्रवाई सरकार की पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं। प्रखंडवार उर्वरक का उप-आवंटन आच्छादन एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार किया जाए। साथ ही उर्वरक प्रतिष्ठानों में पास मशीन पर प्रदर्शित मात्रा एवं वास्तविक भौतिक उपलब्धता का सत्यापन किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय स्थापित किया गया है ताकि उर्वरक की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar Bihar Agriculture Fertilizer Supply Bihar Kharif Season 2025 Agriculture News Bihar Fertilizer Black Marketing Bihar Farmers Welfare Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में अमेरिका से 53 हजार रुपये महंगा iPhone 17 Pro Max, देखें पूरी प्राइस लिस्टApple iPhone 17, Air और 17 Pro लॉन्च हो चुके हैं. भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में मिलने वाले iPhone 17 सीरीज की कीमत का ऐलान हो चुका है. यहां आज आपको बताने जा रहे हैं कि लेटेस्ट iPhone सबसे सस्ता किस देश में मिलेगा. आपको भारत, अमेरिका, दुबई, जापान और ब्रिटेन की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं.
Read more »
सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग खारिज, बिना नागरिकता वोटर बनने का था आरोपदिल्ली की एक कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सोनिया के भारत की नागरिकता प्राप्त करने से पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया था.
Read more »
सोनिया गांधी के खिलाफ FIR वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने नागरिकता वोटर लिस्ट पर क्या कहा?Sonia Gandhi Court Case: याचिकाकर्ता का तर्क था कि आखिर जब 1983 में नागरिकता मिली तो 1980 की लिस्ट में नाम कैसे जोड़ा गया. क्या इसके लिए किसी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था.
Read more »
राधाकृष्णन के शपथ समारोह में दिखे धनखड़! इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आएपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में इस्तीफा देने के बाद पहली बार नौ सितंबर को सार्वजनिक बयान जारी कर राधाकृष्णन को बधाई दी थी. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि नए उपराष्ट्रपति की यह उपलब्धि देश के प्रतिनिधियों का विश्वास दर्शाती है.
Read more »
VIDEO: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़, इस खास मौके पर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपतिसीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उपस्थित थे जो इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। शपथ ग्रहण समारोह में वेंकैया नायडू हामिद अंसारी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई...
Read more »
...तो नंगा होकर मैदान के चक्कर मारूंगा! 53 साल के कंगारू खिलाड़ी ने किया पक्का प्रॉमिसमैथ्यू हेडन का शुमार ऑस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में होता है. हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 272 मैचों में 15064 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 40 शतक और 69 अर्धशतक निकले.
Read more »
