Huawei P30 Lite के लिए प्री-बुकिंग शुरू, किरिन 710 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

United States News News

Huawei P30 Lite के लिए प्री-बुकिंग शुरू, किरिन 710 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 63%

Huawei P30 Lite को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

Huawei ने मंगलवार को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी हुवावे पी30-सीरीज़ के अंतर्गत केवल Huawei P30 और P30 Pro को लॉन्च किया था। Huawei P30 Lite इस इवेंट का हिस्सा नहीं था लेकिन फोन को लॉन्च करने से पहले फिलीपींस में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। Huawei P30 Lite की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। P30 Lite में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर है और Huawei ब्रांड के इस हैंडसेट में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है। Huawei P30 Lite की कीमतफिलीपींस में हुवावे पी30 लाइट की कीमत PHP 16,990 है। फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा। Huawei P30 Lite फिलीपींस में ऑनलाइन स्टोर जैसे कि Abenson और Shopee पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि हुवावे ने मंगलवार को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei P30 और P30 Pro को लॉन्च किया था, इसकी शुरुआती कीमत 799 यूरो है। यह फोन मल्टीपल रैम/स्टोरेज वेरिाएंट के साथ आता है, इसके प्रीमियम वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है। Huawei P30 Lite स्पेसिफिकेशन, फीचर्सहुवावे पी30 लाइट फोन एंड्रॉयड 9.

0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। फोन में 6.15 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Huawei हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और माली-जी51 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए P30 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकHuawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकआधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
Read more »

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite Launch Today हुआवे आज पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने नए Huawei P30 सीरीज की लॉन्चिंग करने जा रहा है. यहां जानें संभावित कीमत और फीचर्स.
Read more »

Huawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 ProHuawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 Proचीनी स्मार्टफोन मेकर हुआवे ने पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स - Huawei P30 और P30 Pro लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिनमें पावर बैंक, आईवेयर और वायरलेस इयरफोन्स शामिल हैं.
Read more »

Huawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियांHuawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियांHuawei P30 Pro, P30 हुआवे ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इसमें अब तक के सबसे बेस्ट कैमरे दिए गए हैं. यहां जानें इन स्मार्टफोन्स की तमाम खूबियां.
Read more »

Huawei P30 Pro और Huawei P30 हुए लॉन्च, 40 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम है इसमेंHuawei P30 Pro और Huawei P30 हुए लॉन्च, 40 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम है इसमेंHuawei P30 Pro और Huawei P30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानेंं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Read more »

Huawei P30 Pro क्विक रिव्यू: चार कैमरों और जूम का खेलHuawei P30 Pro क्विक रिव्यू: चार कैमरों और जूम का खेलHuawei P30 Pro पेरिस में लॉन्च किया गया है और भारत में अप्रैल के मिड में लॉन्च होगा. ये कैमरा दरअसल फोटॉग्रफी सेंट्रिक है और इसमें पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है.
Read more »

Huawei P30 और Huawei P30 Pro एक दूसरे से कितने अलग?Huawei P30 और Huawei P30 Pro एक दूसरे से कितने अलग?Huawei P30 और Huawei P30 Pro में क्या-क्या अंतर है, आइए आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:34:50