Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेें

United States News News

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

Huawei P30 सीरीज की लॉन्चिंग आज, जानें संभावित कीमत और फीचर्स....

Huawei अपने P30, P30 Pro और P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च करने जा रहा है. इनकी लॉन्चिंग आज पेरिस में एक इवेंट के दौरान होगी. इवेंट की शुरुआत 2:00pm CET से होगी और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी.

हुआवे के अपकमिंग स्मार्टफोन P30 और P30 Pro स्मार्टफोन में Kirin 980 प्रोसेसर दिए जानें की चर्चा है. चर्चा ऐसी भी है कि कंपनी दो नई स्मार्टवॉच, एक वायरलेस चार्जिंग पैड और एक स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च कर सकती है. हुआवे के हाई वोल्टेज इवेंट की शुरुआत 26 मार्च को 2:00pm CET से होगी. जो लोग इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकते उनके लिए कंपनी लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी. ये स्ट्रीमिंग ऑफिशियल हुआवे मोबाइल यू-ट्यूब चैनल पर की जाएगी. जहां तक कीमतों की बात है तो लीक जानकारियों के मुताबिक, Huawei P30 Pro की कीमत EUR 1,024 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी जा सकती है. एक पुरानी लीक रिपोर्ट के मुताबिक, P30 Pro के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 999 और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत EUR 1,099 होगी. एक और लीक रिपोर्ट के मुताबिक Huawei P30 की कीमत EUR 749 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी जाएगी. P30 Lite की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. जहां तक स्पेसिफिकेशन्स की बात है तो Huawei P30 सीरीज के P30 और P30 Pro में Kirin 980 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है और ये एंड्रॉयड पाई पर चलेगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक P30 Pro में 6.47-इंच फुल-HD+ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा. यहां कर्व्ड एजेस के साथ वाटरड्रॉप नॉच होगा. P30 Pro में क्वॉड कैमरा सेटअप रियर में दिया जाएगा. यहां 40 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 8 मेगपिक्सल का पेरिस्कोप स्टाइल जूम सिस्टम होगा. वहीं फोर्थ सेंसर P30 Pro में ToF कैमरा है. इसके अलावा P30 में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी मिली है. इसमें प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का होगा. सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल और थर्ड कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा. P30 Pro में 4200mAh की बैटरी दी जा सकती है और Huawei P30 में 3,650mAh की बैटरी होने की जानकारी है. Huawei P30 Lite को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. जानकारी ये भी है कि Huawei Watch GT Active और Huawei Watch GT Elegant को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Honor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैसHonor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैसHuawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।
Read more »

Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकHuawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकआधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
Read more »

Amazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest का आगाज़ हो चुका है। अमेज़न फैब फोन फेस्ट में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Read more »

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:00:46