Huawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।
Huawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को रूस में लॉन्च कर दिया है। Honor 10i एक मिड-रेज़ स्मार्टफोन है जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड 9 पाई और ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन जल्द स्टोर पर मिलने लगेगा। हॉनर पोर्टफोलियो में Honor 10i स्मार्टफोन कंपनी के अन्य स्मार्टफोन Honor 10 और Honor 10 Lite को ज्वाइन करेगा। कंपनी ने फिलहाल हॉनर 10आई की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है और ना ही इस बात से कि यह स्मार्टफोन अन्य मार्केट में कब लाया जाएगा। Honor 10i की कीमतजैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कंपनी ने Honor 10i की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द हैंडसेट की कीमत के बारे में जानकारी मुहैया कराएगी। उपलब्धता की बात करें तो कंपनी की आधिकारिक लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन जल्द उपलब्ध होगा क्योंकि लिस्टिंग में 'coming soon' लिखा नज़र आ रहा है। Honor 10i स्पेसिफिकेशनहॉनर 10आई फिलहाल रूस में Huawei स्टोर पर लिस्ट किया गया है। Honor 10i में 6.
21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। Honor 10i स्मार्टफोन तीन अलग-अलग रंग में मिलेगा। रेड और ब्लू वेरिएंट के बैक पैनल पर 3डी ग्रेडिएंट फिनिश है तो वहीं ब्लैक वेरिएंट के बैक पैनल पर आपको बिना ग्रेडिएंट के 3डी फिनिश मिलेगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है। Honor 10i में एनएफसी, फेस अनलॉक सपोर्ट, एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई पर चलता है। अब बात हॉनर 10आई के कैमरा सेटअप की। Honor 10i में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है, सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, 3,400 एमएएच बैटरी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Oppo Reno में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावाOppo ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। इस दौरान जानकारी दी गई थी कि इस सब-ब्रांड का पहला फोन 10 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब इस फोन के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है।
Read more »
Honor 8X को 18 मार्च से मिलने लगेगा एंड्रॉयड पाई अपडेटHonor 8X को बीते साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट के उतारा गया था। यह प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आता है।
Read more »
7,000 रुपये सस्ता मिल रहा है डुअल कैमरा वाला यह स्मार्टफोन, बचे हैं 2 दिन– News18 हिंदीई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 11 मार्च से ऑनर डेज सेल (Honor Days sale) की शुरुआत की है, जो 15 मार्च तक चलेगी. इस चार दिन तक चलने वाले सेल का आज तीसरा दिन है. ऐसे में इस सेल के तहत अगर आप Honor Play स्मार्टफोन खरीदते हैं तो, इसपर आपको 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. फिलहाल आइए जानते हैं डिस्काउंट के बाद कितने का मिल रहा है Honor Play स्मार्टफोन.
Read more »
Honor 10i की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीकHonor 10i स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Read more »
Poco F1 Lite हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैसPoco F1 Lite को गीकबेंच पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Redmi 7 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से है लैसRedmi 7 को लॉन्च कर दिया गया है, जानें इसकी खासियत और कीमत के बारे में।
Read more »
Poco F2 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैसPoco F2 को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Honor 10 Lite का नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमतHuawei के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में Honor 10 Lite के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत के बारे में।
Read more »
Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी से है लैसSamsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत नए Galaxy A20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।
Read more »
