Oppo ने हाल ही में अपने सब-ब्रांड Reno से पर्दा उठाया था। इस दौरान जानकारी दी गई थी कि इस सब-ब्रांड का पहला फोन 10 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब इस फोन के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है।
इस फोन को सिंगापुर के IMDA डेटापबेस और Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट किया गया है। फोन का वीडियो टीज़र भी लीक हुआ है। जानकारी मिली है कि यह 10x लॉसलेस ज़ूम लेंस के साथ आएगा जिसे MWC 2019 में लॉन्च किया गया था। IMDA पर CPH1917 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। जानकारी मिली है कि यह मार्केट में Oppo Reno के नाम से आएगा। नाम के अलावा IMDA लिस्टिंग से और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Bluetooth SIG साइट ने चुनिंदा स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक किए हैं। यहां भी फोन को CPH1917 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह कलरओएस 6.
0 पर चलेगा और इसमें 6.4 इंच की स्क्रीन होगी। फोन को स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई 802.11एसी शामिल हैं। दोनों ही लिस्टिंग के बारे में जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई। चीनी टिप्सटर स्टार यूनीवर्स ने इस फोन का वीडियो टीज़र लीक किया है। इससे फोन में पेरीस्कोप स्टाइल वाले लेंस इंटिग्रेशन का इशारा मिला। टीज़र में फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप साफ नज़र आ रहा है जिसमें एक वर्ग के आकार वाला लेंस है। यह इशारा है कि Oppo Reno में Oppo पेरीस्कोप लेंस को इंटीग्रेट करेगी और इसके अलावा 10x लॉसलेस ज़ूम टेक्नोलॉजी को भी उतारा जाएगा। टीज़र से यह भी साफ है कि ट्रिपल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट में Oppo ने जानकारी दी थी कि 10x लॉसलेस ज़ूम टेक्नोलॉजी अब मार्केट के लिए तैयार है। इसे 2019 की दूसरी तिमाही वाले स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया जाएगा। संभव है कि Oppo इस टेक्नोलॉजी को Oppo Reno के साथ पेश करे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीतीश सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता में 3 फीसदी का इजाफावर्तमान में बिहार सरकार 9 फीसदी का महंगाई भत्ता देती है.
Read more »
पंजाब में किसानों का प्रदर्शन, 25 ट्रेनें रद्द, सात ट्रेनों का मार्ग बदला गयापंजाब में किसानों का प्रदर्शन, 25 ट्रेनें रद्द, सात ट्रेनों को मार्ग बदला गया Farmer Protest Punjab SwaminathanAyog पंजाब किसान स्वामीनाथनआयोग
Read more »
Oppo F11 Pro और Oppo F11 भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे से हैं लैसOppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
Read more »
पाकिस्तान का सबसे बड़ा झूठ, कहा- पाक में नहीं है जैश-ए-मोहम्मद का वजूद- Amarujalaपाकिस्तान का सबसे बड़ा झूठ, कहा- पाक में नहीं है जैश-ए-मोहम्मद का वजूद pid_gov ImranKhanPTI JaisheMohammed BalakotAirStrikes
Read more »
'राफेल में पीएम मोदी पर करप्शन केस चलाने लायक पर्याप्त सबूत'राहुल गांधी ने कहा कि राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए अब पर्याप्त सबूत है। भ्रष्टाचार की शुरुआत उन्हीं से होती है और उन पर ही खत्म होती है।
Read more »
एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा का दबाव कम होने से सैकड़ों यात्रियों का सांस अटकी20000 फीट की ऊंचाई पर एयर इंडिया दिल्ली से फ्रैंकफर्ट उड़ान (बोइंग 787) में केबिन के अंदर हवा का दबाव काफी कम हो गया।
Read more »
अखिलेश का तंज- अनुशासित पार्टी में जूतों का सादर आदान-प्रदानसंत कबीरनगर से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश बघेल को जूते से पीट दिया. बीजेपी नेताओं के मारपीट के इस मामले ने विपक्ष को बैठ-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है.
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
