Oppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में आगे की तरफ सिर्फ स्क्रीन है। हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर ट्रिपल कलर ग्रेडिएंट है। कंपनी का कहना है कि यह फोन कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए जाना जाएगा। इसके लिए हैंडसेट सुपर नाइट मोड से लैस है जो बहुत हद तक गूगल के नाइट साइट फीचर जैसा है। लॉन्च इवेंट में कपनी ने Oppo F11 से भी पर्दा उठाया। जिसके स्पेसिफिकेशन ओप्पो एफ11 प्रो वाले ही हैं। लेकिन इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं है। ओप्पो एफ11 में वाटरड्रॉप नॉच है। यह फोन रैम, स्टोरेज और बैक पैनल डिज़ाइन के मामले में भी प्रो वेरिएंट से अलग है। Oppo F11 Pro की भारत मे कीमतOppo F11 Pro को भारत में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। फोन को ऑरोरा ग्रीन और थंडर ब्लैक रंग में पेश किया गया है। बिक्री 15 मार्च से शुरू होगी। Oppo F11 Pro को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और स्नैपडील पर बेचा जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ओप्पो एफ11 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ओप्पो अपने इस फोन को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक देगी। 3,400 रुपये का पेटीएम कैशबैक पाया जा सकता है। जियो की ओर से 3,900 रुपये का फायदा मिलेगा। Oppo F11 की भारत में कीमतदूसरी तरफ, ओप्पो एफ11 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन फ्लोराइट पर्पल और मार्बल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल इस फोन की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है। Oppo F11 Pro स्पेसिफिकेशनओप्पो एफ11 प्रो में 6.
53 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मार्केट में Oppo F11 Pro की भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी। रेडमी का यह हैंडसेट भी 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। यह फोन 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस है। Oppo F11 स्पेसिफिकेशनओप्पो एफ11 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन Oppo F11 Pro वाले ही हैं। लेकिन इसमें प्रो वेरिएंट की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं है। इसकी जगह वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। सेंसर 16 मेगापिक्सल का ही है। यह डबल ग्रेडिएंट कलर में उपलब्ध होगा। यह 4,020 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Oppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का दावाOppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।
Read more »
Oppo F11 Pro की तस्वीर आई सामने, डिस्प्ले की मिली झलकOppo जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro को मार्केट में उतारेगी। इस बीच इंटरनेट पर फोन का कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है।
Read more »
Redmi Note 7 Pro, Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 में कौन बेहतर?भारतीय बाजार में Redmi Note 7 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 स्मार्टफोन से होगी।
Read more »
Oppo R17 Pro की कीमत में 6,000 रुपये की कटौतीOppo R17 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। इस फोन की कीमत 6,000 रुपये कम हो गई है। Oppo ब्रांड के इस फोन को बीते साल दिसंबर में 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Read more »
Oppo F11 Pro भारत में आज होगा लॉन्च, मिलेगा 48MP कैमराOppo F11 Pro India Launch ओप्पो आज अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाला है. इसकी खास बात ये है कि इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा.
Read more »
Oppp F11, F11 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्सOppo F11 Pro भारत में लॉन्च हो चुका है. इस स्मार्टफोन में क्या है खास और इसके स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं. यहां पढ़ें.
Read more »
Oppo F11 Pro लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्सOppo ने एक नहीं, बल्कि दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. दोनों में ही 48 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे दिए गए हैं, लेकिन इनमें से एक में पॉप अप सेल्फी कैमहा है, जबकि दूसरे में वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है.
Read more »
Oppo F11 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैसOppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
Read more »
