ईरान में जंग: पाषाण युग में भेजने की धमकी से लेकर शांति वार्ता तक, 20 मिनट के संबोधन में ट्रंप क्या कुछ बोले?

World News

ईरान में जंग: पाषाण युग में भेजने की धमकी से लेकर शांति वार्ता तक, 20 मिनट के संबोधन में ट्रंप क्या कुछ बोले?
Internationalworld News In HindiWorld News In HindiWorld Hindi News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्र संबोधन में पूर्व समकक्ष बराक ओबामा पर कटाक्ष किया। अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, 'उन्होंने ईरान के मामले में गलती की।' ओबामा प्रशासन के दौरान हुए ईरान परमाणु समझौते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्र संबोधन में पूर्व समकक्ष बराक ओबामा पर कटाक्ष किया। अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, "उन्होंने ईरान के मामले में गलती की।" ओबामा प्रशासन के दौरान हुए ईरान परमाणु समझौते का जिक्र किए बिना ट्रंप ने कहा कि यह एक गलती थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे सुधारने का उन्हें सम्मान मिला। ट्रंप ने आगे कहा कि समझौते के बाद ईरान हम पर हंस रहा था। ट्रंप का इशारा ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते की ओर था, जबकि वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिशें जारी रखे हुए था। उन्होंने कहा, "मैंने बराक हुसैन ओबामा के ईरान परमाणु समझौते को खत्म कर दिया। यह एक आपदा थी। ओबामा ने उन्हें 1.

7 अरब डॉलर नकद दिए। उनका सम्मान और वफादारी खरीदने की कोशिश में, लेकिन यह काम नहीं आया। उन्होंने हमारे राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया और परमाणु बम बनाने के अपने मिशन पर आगे बढ़ गए।" राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें निर्णायक जीत का दावा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अब एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। ईरान की सैन्य क्षमता नष्ट: उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं लगभग खत्म कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना समाप्त हो चुकी है, वायुसेना कमजोर पड़ गई है और मिसाइल भंडार को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान में नेतृत्व परिवर्तन: ट्रंप ने कहा कि ईरान में नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है। पुराना नेतृत्व काफी हद तक हट चुका है, जिसकी जगह एक कम कट्टरपंथी समूह ने ले ली है। परमाणु बम नहीं बनाएगा ईरान: उन्होंने दोहराया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोकना था और यह लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब परमाणु बम नहीं बनाएगा। खाड़ी देशों और इस्राइल के साथ खड़ा रहेगा अमेरिका: व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, ''मैं मध्य पूर्व में हमारे सहयोगी देशों इस्राइल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। वे बहुत अच्छे रहे हैं और हम उन्हें किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचने देंगे या असफल नहीं होने देंगे।'' पाषाण युग में भेजने की धमकी: उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो-तीन हफ्तों तक अमेरिका ईरान पर और सख्त हमले जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने हमलों से ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह पंगु बना सकता है। उन्होंने कहा कि हम ईरान को पाषाण युग में वापस भेज देंगे, जहां वे असल में होने चाहिए। अमेरिकी सेना की तारीफ: ट्रंप ने अमेरिकी सशस्त्र बलों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ईरान की प्रॉक्सी ताकतों को समर्थन देने की क्षमता को कुचल दिया है। समझौता न हुआ तो भीषण हमले: उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अंतिम समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों जैसे ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा। हालांकि, अपने संबोधन में उन्होंने किसी भी चल रही बातचीत, संभावित समझौते या युद्धविराम का कोई सीधा जिक्र नहीं किया। 47 साल के संघर्ष का जवाब: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को पिछले 47 वर्षों से चले आ रहे संघर्ष का जवाब बताते हुए इसे एक अंतिम हिसाब करार दिया। होर्मुज मामले से झाड़ा पल्ला: ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने को चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों की जिम्मेदारी बताया। ट्रंप ने सहयोगी नाटो देशों पर भी गुस्सा जताते हुए उन्हें कागजी शेर कहा। अन्य वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Internationalworld News In Hindi World News In Hindi World Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यमुना प्राधिकरण में संपत्ति खरीदना हुई महंगी, आवंटन दरों में 3.58 की बढ़ोतरीयमुना प्राधिकरण में संपत्ति खरीदना हुई महंगी, आवंटन दरों में 3.58 की बढ़ोतरीयमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति खरीदना आज से महंगा हो गया है। 20 मार्च को यीडा बोर्ड की बैठक में आवंटन दरों में 3.58 की वृद्धि को मंजूरी मिली थी।
Read more »

दिल्ली के नेहरू पार्क में जल्द बनेगा स्कल्पचर पार्क, महिला कलाकारों को मिला सम्मानदिल्ली के नेहरू पार्क में जल्द बनेगा स्कल्पचर पार्क, महिला कलाकारों को मिला सम्मानएनडीएमसी और त्रिवेणी कला संगम द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'शक्ति' महिला कला कार्यशाला प्रदर्शनी के साथ संपन्न हुई। इसमें 20 प्रख्यात महिला कलाकारों ने स्त्री शक्ति को कैनवास पर उकेरा।
Read more »

बुंदेलखंड में रेल नेटवर्क मजबूत, 4329 करोड़ से 431 किमी रेलखंड दोहरीकरण परियोजना, मई से नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनेंबुंदेलखंड में रेल नेटवर्क मजबूत, 4329 करोड़ से 431 किमी रेलखंड दोहरीकरण परियोजना, मई से नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनेंबुंदेलखंड में झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। मई तक मऊरानीपुर-रोरा 10 किमी और खुरहंड-बदौसा 20 किमी खंडों पर ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।
Read more »

'बड़ा आदमी बनना चाहता था, लेकिन बन नहीं सका, इस कारण...,' युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पानी की टंकी से लटककर दे दी जान'बड़ा आदमी बनना चाहता था, लेकिन बन नहीं सका, इस कारण...,' युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पानी की टंकी से लटककर दे दी जानBijnor News: बिजनौर में 20 वर्षीय युवक का शव पानी की टंकी पर लटका मिला। परिवार के अनुसार वह कुछ समय से बीमार भी चल रहा था।
Read more »

कुवैत से 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर कोच्चि पहुंचेकुवैत से 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर कोच्चि पहुंचेकुवैत में विभिन्न घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर विशेष उड़ान से केरल के कोच्चि हवाई अड्डे पर लाए गए। विमान सेवाओं में देरी और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्वदेश वापसी में विलंब हुआ। मृतकों में अधिकांश केरल के निवासी थे, कुछ शव तमिलनाडु भेजे गए। सरकार पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।
Read more »

कुवैत से आई दर्द भरी खबर, विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शवकुवैत से आई दर्द भरी खबर, विशेष विमान से कोच्चि लाए गए 20 भारतीयों के शवकुवैत में विभिन्न कारणों से जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण देरी से कोचीन पहुंचे। इनमें से एक भारतीय की मौत ड्रोन हमले में हुई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:43