एनडीएमसी और त्रिवेणी कला संगम द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'शक्ति' महिला कला कार्यशाला प्रदर्शनी के साथ संपन्न हुई। इसमें 20 प्रख्यात महिला कलाकारों ने स्त्री शक्ति को कैनवास पर उकेरा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा त्रिवेणी कला संगम के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय महिला कला कार्यशाला ‘शक्ति’ का प्रदर्शनी के साथ समापन हुआ। इस उत्सव में देश भर से 20 प्रख्यात महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी तूलिका के माध्यम से स्त्री शक्ति, साहस और सृजनात्मकता के विभिन्न आयामों को कैनवास पर जीवंत किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सहभागी कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट कृतियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर चहल ने कला जगत के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क में एनडीएमसी का महत्वाकांक्षी ''मूर्तिकला पार्क'' जल्द ही साकार होने वाला है। साथ ही परिषद जल्द ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों के लिए ''आजीवन उपलब्धि पुरस्कार'' की शुरुआत करने जा रही है। उपाध्यक्ष ने ‘शक्ति’ कार्यशाला की सफलता को देखते हुए इसे एनडीएमसी के वार्षिक सांस्कृतिक कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बनाने का भी एलान किया।समारोह को संबोधित करते हुए कुलजीत सिंह चहल ने जोर दिया कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का सशक्त जरिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मकसद आधुनिक भारत में महिलाओं की बदलती भूमिका अतीत, वर्तमान और भविष्य को कलात्मक दृष्टि से खोजना है। यह पहल महिलाओं को केवल विकास के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक बदलाव के प्रेरक के रूप में पहचान दिलाती है। कार्यशाला में वसुंधरा तिवारी ब्रूटा, कंचन चंदर, सीमा कोहली और अंजुम खान जैसी दिग्गज कलाकारों ने पारंपरिक और आधुनिक दृष्टिकोण का अनूठा संगम पेश किया। इस अवसर पर रामेश्वर ब्रूटा, अमिताभ दास, त्रिवेणी कला संगम के निदेशक अमर श्रीधरानी और एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।.
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा त्रिवेणी कला संगम के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय महिला कला कार्यशाला ‘शक्ति’ का प्रदर्शनी के साथ समापन हुआ। इस उत्सव में देश भर से 20 प्रख्यात महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी तूलिका के माध्यम से स्त्री शक्ति, साहस और सृजनात्मकता के विभिन्न आयामों को कैनवास पर जीवंत किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सहभागी कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट कृतियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर चहल ने कला जगत के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क में एनडीएमसी का महत्वाकांक्षी ''मूर्तिकला पार्क'' जल्द ही साकार होने वाला है। साथ ही परिषद जल्द ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों के लिए ''आजीवन उपलब्धि पुरस्कार'' की शुरुआत करने जा रही है। उपाध्यक्ष ने ‘शक्ति’ कार्यशाला की सफलता को देखते हुए इसे एनडीएमसी के वार्षिक सांस्कृतिक कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बनाने का भी एलान किया।समारोह को संबोधित करते हुए कुलजीत सिंह चहल ने जोर दिया कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का सशक्त जरिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मकसद आधुनिक भारत में महिलाओं की बदलती भूमिका अतीत, वर्तमान और भविष्य को कलात्मक दृष्टि से खोजना है। यह पहल महिलाओं को केवल विकास के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आर्थिक बदलाव के प्रेरक के रूप में पहचान दिलाती है। कार्यशाला में वसुंधरा तिवारी ब्रूटा, कंचन चंदर, सीमा कोहली और अंजुम खान जैसी दिग्गज कलाकारों ने पारंपरिक और आधुनिक दृष्टिकोण का अनूठा संगम पेश किया। इस अवसर पर रामेश्वर ब्रूटा, अमिताभ दास, त्रिवेणी कला संगम के निदेशक अमर श्रीधरानी और एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Sculpture Park Nehru Park Women Artists Shakti Art Workshop Triveni Kala Sangam Kuljeet Singh Chahal Art Exhibition Delhi Lifetime Achievement Award New Delhi New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!
Read more »
रुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »
आंखों के लिए 20-20-20 रूल , आई स्ट्रेन से राहतयह खबर आपको आंखों की थकान और जलन से राहत के लिए 20-20-20 नियम के बारे में बताती है।
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Saturday (December 20) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை சனிக்கிழமை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »
आंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीकाआंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
Read more »
