Oppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।
सबसे अहम है कि फोन को मीडियाटेक चिपसेट और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। दावा किया गया है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर चलेगा। Oppo F11 Pro के सारे स्पेसिफिकेशन पहले भी सार्वजनिक हो चुके हैं।गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Droidshout द्वारा दी गई। इसका मॉडल नंबर CPH1969 है। इशारा मिलता है कि Oppo F11 Pro लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 पर चलेगा। फोन को मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। सिंगल कोर टेस्ट में इसे 1,573 का स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,844 का स्कोर मिला है।Oppo F11 Pro के सारे स्पेसिफिकेशन MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट से एक बार पुराने दावों को बल मिला है कि इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। फोन में 6.
5 इंच का फुलएचडी+ एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 90.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन के दो स्टोरेज दो वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ एफ/ 2.6 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और बाइडू शामिल हैं। Oppo F11 Pro का डाइमेंशन 161.3x76.1x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन थंडर ब्लैक और ऑरोरा ग्रीन रंग में आएगा।Oppo के मुताबिक, कंपनी 5 मार्च को मुंबई में एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी। इसी इवेंट में ओप्पो एफ11 प्रो को पेश किया जाएगा। ओप्पो की वेबसाइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी करेगा। इसके अलावा पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है। Oppo का दावा है कि एआई की मदद से यह क्वालिटी तस्वीरें खींचेगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme 3 की तस्वीर लीक, हीलिया पी70 प्रोसेसर होने का दावाबेहद ही कम वक्त में Realme ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट अपने लिए खासा नाम बनाया है। कंपनी की किफायती दाम में मजबूत हार्डवेयर वाले हैंडसेट पेश करने की रणनीति को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया है।
Read more »
