Oppo F11 Pro की तस्वीर आई सामने, डिस्प्ले की मिली झलक

United States News News

Oppo F11 Pro की तस्वीर आई सामने, डिस्प्ले की मिली झलक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 63%

लॉन्च से पहले Oppo F11 Pro की तस्वीर आई सामने

यह इससे पहले फोन की लीक हुई तस्वीरों से मेल खाता है। गौर करने वाली बात है कि बुधवार को ही इस फोन के कथित स्पेसिफिकेशन गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आए थे। याद रहे कि Oppo मुंबई में 5 मार्च को अपने Oppo F11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।नामी टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर ओप्पो एफ11 प्रो के थंडर ब्लैक कलर वेरिएंट का रेंडर साझा किया है। इस फोन का ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट भी होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F11 Pro हैंडसेट 4,000 एमएएच बैटरी, VOOC 3.

0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। Oppo F11 Pro में 6.5 इंच की स्क्रीन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, एफ /1.79 अपर्चर के साथ। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी होगा। यह 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। Oppo F11 Pro फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होने का दावा किया जा चुका है। फोन में फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 90.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन के दो स्टोरेज दो वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।इस फोन की भारत में क्या कीमत होगी? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Oppo के मुताबिक, कंपनी 5 मार्च को मुंबई में एक प्रेस इवेंट आयोजित करेगी। इसी इवेंट में ओप्पो एफ11 प्रो को पेश किया जाएगा। यानी हमारे लिए इंतज़ार बहुत लंबा नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Oppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का दावाOppo F11 Pro के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने का दावाOppo F11 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे फोन को गीकबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:30:40