'राफेल में पीएम मोदी पर करप्शन केस चलाने लायक पर्याप्त सबूत'

United States News News

'राफेल में पीएम मोदी पर करप्शन केस चलाने लायक पर्याप्त सबूत'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

नरेंद्र मोदी पर राफेल में करप्शन का केस चलाने का है पर्याप्त सबूत: राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी पर राफेल में करप्शन का केस चलाने का है पर्याप्त सबूत: राहुल गांधी भाषा March 6, 2019 9:22 PM कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने दसाल्ट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने विमानों की ज्यादा कीमत तय की जिसके लिए उनके खिलाफ सीधे तौर पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे से जुड़ीं फाइलें ‘चोरी’ होने का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए अब पर्याप्त सबूत है। भ्रष्टाचार की शुरुआत उन्हीं से होती है और उन पर ही खत्म होती है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘राफेल मामले की महत्वपूर्ण फाइलों से वह फंस रहे थे। अब सरकार ने कहा कि ये फाइलें चोरी हो गई हैं। यह सबूत को नष्ट करना और मामले पर पर्दा डालना है।’’ कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय वार्ता दल को दरकिनार करके राफेल सौदे को अंतिम रूप दिया। कांग्रेस के इन आरोपों पर फिलहाल सरकार एवं भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि सरकार राफेल मामले में कांग्रेस के पहले के आरोपों को खारिज कर चुकी है। सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राफेल घोटाले में देश के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। इसके लिए प्रधानमंत्री जी सीधे जिम्मेदार हैं। अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध कानून के तहत मामला बनता है।’’ अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘राफेल सौदे से जुड़े भारतीय वार्ता दल की बात जगजाहिर है। अब साफ है कि मोदी ने देश और संसद को गुमराह किया ताकि पूरे षणयंत्र पर पर्दा डाला जा सके। अब साजिश का भंडाफोड़ हो गया है। मोदी सरकार ने संप्रग सरकार के मुकाबले राफेल की कहीं अधिक कीमत अदा की है।’’ Also Read सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘चौकीदार ने भारतीय वार्ता दल को दरकिनार कर खुद सौदे का निर्णय किया। यह सनसनीखेज बात सामने आई है कि भारतीय वार्ता दल ने फैसला नहीं किया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया।’’ ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक राजग सरकार द्वारा फ्रांस सरकार से राफेल सौदे पर बैंक गारंटी न करने से सौदा काफी महंगा हो गया। इसमें कहा गया है कि हर विमान की कीमत पिछली सरकार के सौदे के मुकाबले 41 फीसदी अधिक हो गई। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

नरेंद्र मोदी पर राफेल में करप्शन का केस चलाने का है पर्याप्त सबूत: राहुल गांधी भाषा March 6, 2019 9:22 PM कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने दसाल्ट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने विमानों की ज्यादा कीमत तय की जिसके लिए उनके खिलाफ सीधे तौर पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे से जुड़ीं फाइलें ‘चोरी’ होने का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए अब पर्याप्त सबूत है। भ्रष्टाचार की शुरुआत उन्हीं से होती है और उन पर ही खत्म होती है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘राफेल मामले की महत्वपूर्ण फाइलों से वह फंस रहे थे। अब सरकार ने कहा कि ये फाइलें चोरी हो गई हैं। यह सबूत को नष्ट करना और मामले पर पर्दा डालना है।’’ कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय वार्ता दल को दरकिनार करके राफेल सौदे को अंतिम रूप दिया। कांग्रेस के इन आरोपों पर फिलहाल सरकार एवं भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि सरकार राफेल मामले में कांग्रेस के पहले के आरोपों को खारिज कर चुकी है। सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राफेल घोटाले में देश के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। इसके लिए प्रधानमंत्री जी सीधे जिम्मेदार हैं। अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध कानून के तहत मामला बनता है।’’ अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘राफेल सौदे से जुड़े भारतीय वार्ता दल की बात जगजाहिर है। अब साफ है कि मोदी ने देश और संसद को गुमराह किया ताकि पूरे षणयंत्र पर पर्दा डाला जा सके। अब साजिश का भंडाफोड़ हो गया है। मोदी सरकार ने संप्रग सरकार के मुकाबले राफेल की कहीं अधिक कीमत अदा की है।’’ Also Read सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘चौकीदार ने भारतीय वार्ता दल को दरकिनार कर खुद सौदे का निर्णय किया। यह सनसनीखेज बात सामने आई है कि भारतीय वार्ता दल ने फैसला नहीं किया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया।’’ ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक राजग सरकार द्वारा फ्रांस सरकार से राफेल सौदे पर बैंक गारंटी न करने से सौदा काफी महंगा हो गया। इसमें कहा गया है कि हर विमान की कीमत पिछली सरकार के सौदे के मुकाबले 41 फीसदी अधिक हो गई। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2012 में राफेल पर करार होता तो बालाकोट कुछ अलग होता: अरुण जेटली2012 में राफेल पर करार होता तो बालाकोट कुछ अलग होता: अरुण जेटलीIndia today conclave 2019 इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 18 संस्करण के एक अहम सत्र में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शिरकत की. अरुण जेटली ने इस दौरान राफेल के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा.
Read more »

राफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मार्च को होगी सुनवाईराफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मार्च को होगी सुनवाईCJI रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की बेंच सुनवाई करेगी. आपको बता दें कि पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई खुली अदालत में होगी.
Read more »

कांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैंकांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैंकांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैं Congress ApniBaat RafaleDeal surendarkishore
Read more »

राफेल पर अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाईराफेल पर अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाईRafale Deal बहुचर्चित राफेल विमान सौदा आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के दर पर पहुंचा है. बीते दिनों SC ने जो इस मुद्दे पर फैसला सुनाया था उसपर कई पुनर्विचार याचिका दायर की गई थीं.
Read more »

LIVE: राफेल पर SC में तीखी बहस, AG बोले- चोरी डॉक्यूमेंट पर आधारित याचिका रद्द होLIVE: राफेल पर SC में तीखी बहस, AG बोले- चोरी डॉक्यूमेंट पर आधारित याचिका रद्द होRafale Deal राफेल विमान सौदे मामले में एक नया मोड़ आया है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश AG ने कहा है कि राफेल के कुछ पेपर रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं.
Read more »

राफेल पर 14 मार्च को अगली सुनवाई, तीखी बहस में AG ने कहा- संयम बरते सुप्रीम कोर्टराफेल पर 14 मार्च को अगली सुनवाई, तीखी बहस में AG ने कहा- संयम बरते सुप्रीम कोर्टRafale Deal राफेल विमान डील केस में एक नया मोड़ आया है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश AG ने कहा है कि राफेल के कुछ पेपर रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं. कोर्ट में तीखी बहस के बाद सुनवाई की अगली तारीख 14 मार्च तय की गई है.
Read more »

दस्तावेजों की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में हंगामा, 14 मार्च को होगी अगली सुनवाई– News18 हिंदीदस्तावेजों की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में हंगामा, 14 मार्च को होगी अगली सुनवाई– News18 हिंदीकेंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि राफेल जांच से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं. कोर्ट में राफेल मामले से जुड़ी पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई जारी है.
Read more »

राफेल डील पर बोले राहुल गांधी- भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हो मुकदमाराफेल डील पर बोले राहुल गांधी- भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हो मुकदमाराहुल गांधी से पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराते हुए कहा कि देश के खजाने को हुए नुकसान की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है और प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:03:47