राहुल गांधी ने कहा, अब राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं
राफेल डील पर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है. इस बीच सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि राफेल से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट को सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है.
केंद्र सरकार के इसी बयान के बहाने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं. भ्रष्टाचार की शुरुआत और अंत सीधे इनसे जुड़े हुए हैं. सरकार ने कहा है कि राफेल मामले की एक अहम फाइल अब चोरी हो गई है जो इन्हें दोषी ठहराती है. यह सबूतों को छुपाने और उन्हें नष्ट करने की साजिश है.'The trail of corruption begins & ends with him. That crucial Rafale files incriminating him are now reported “stolen” by the Govt, is destruction of evidence & an obvious coverup. #FIRagainstCorruptModiआपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते रहे हैं. राहुल ने इस मुद्दे पर कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए राफेल डील में गड़बड़ी की है जिससे देश को 30 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि जिन दस्तावेजों को अखबार ने छापा है वह रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए थे. इसकी आंतरिक जांच हो रही है. इस पर जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि अगर सबूत पुख्ता हैं और भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच जरूर होनी चाहिए. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख तय की गई है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय के प्रमुख पर दस्तावेजों की चोरी के संबंध में कोर्ट में हलफनामा देने के लिए कहा है. कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि क्या रक्षा मंत्रालय प्रमुख राफेल के चोरी हुए दस्तावेज पर हलफनामा दे सकते हैं कि जो दस्तावेज अखबार और न्यूज एजेंसी ने इस्तेमाल किए हैं, वो चोरी हो गए हैं. इस पर अटॉर्नी जनरल ने सहमति जताते हुए गुरुवार तक हलफनामा पेश करने की बात कोर्ट में कही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी के गढ़ में AK-47 राइफल बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में जमीन बनाने की तैयारी में हैं। 3 मार्च को पीएम मोदी अमेठी में एके-47 बनाने का प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। रूस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत आर्डनेंस फैक्टरी में की जाएगी जिसकी आधारशिला 2010 में रखी गई थी।
Read more »
‘आजतक’ के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक के सवाल पूछेModi At Conclave 19 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया. तो वहीं विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा. पीएम ने इस दौरान हमारे चैनल आजतक की भी तारीफ की.
Read more »
कांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम narendramodi , रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारे
Read more »
दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितrahul gandhi called delhi congress leaders meeting on alliance with aap | आप ने पहले ही दिल्ली के सात में से छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गठबंधन के लिए केजरीवाल की पहल पर दिल्ली कांग्रेस ने इनकार कर दिया था महागठबंधन के नेताओं ने राहुल से कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा का आग्रह किया था
Read more »
'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षितबताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा हुई थी.
Read more »
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से साथ G-20 के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधीराहुल गांधी की जी-20 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम पहले 15 फरवरी को आयोजित किया गया था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया.
Read more »
