नीतीश कुमार ने डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को लगाई फटकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को फटकार लगाई और उनको मीडिया से बचने की नसीहत दी. बुधवार को पटना के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि मैं आपका भाषण सुन रहा था.
भाषण दीजिएगा तो मीडिया आपको काफी पब्लिसिटी देगी लेकिन जब काम में कमी आएगी तो वही मीडिया चार पांच महीने बाद आपको ध्वस्त कर देगी. मीडिया को आप नहीं जानते हैं. दरअसल, गुप्तश्वेर पाण्डेय ने पटना में एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान बड़े-बड़े दावे किए और कहा कि बिहार पुलिस में 100 दिनों के अंदर चमत्कारिक बदलाव होंगे और सभी संगठित अपराध खत्म होंगे. इसी पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने सबके सामने डीजीपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने पुलिस महकमे को सारी सुविधाएं दे रखी हैं तो अपराध के मामले में सिर्फ ताली बजवाने से काम नहीं चलेगा. आपलोग अपने काम पर भी ध्यान दीजिए. मीडिया अगर किसी को फ्रंट पेज पर छाप रहा है तो पक्का मानिए कि वो तीन चार महीने में जाने वाले हैं. क्योंकि मीडिया जिसको सिर पर बिठाती है फिर उसी को जमीन पर भी गिरा देती है. नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मुझे पब्लिसिटी नहीं चाहिए, इसलिए मैं मीडिया से बचकर रहता हूं, मीडिया के आगे हाथ जोड़ लेता हूं. उन्होंने डीजीपी से ये भी कहा कि आज अगर पब्लिसिटी मिलती है तो कल मस्त होना ही है. लेकिन ये नष्ट भी होगा ये पक्का तय है. मुख्यमंत्री ने डीजीपी से चुपचाप काम करने के लिए कहा. उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुये कहा कि काम सबसे बड़ी चीज है जो अच्छा काम करेगा उसे कोई नहीं भूलेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार की छवि क्राइम कंट्रोल से बनती है इसलिए कुछ काम पर ध्यान दीजिए. मुख्यमंत्री ने पटना में आज सात विभागों से जुड़ी 3000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया. इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीजीपी को प्रदेश में विधि व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत दी और कहा कि राज्य में पहले की तुलना में क्राइम काफी कम हो गया है. लोगों का मनोबल ऊंचा है ताली बजवाने से अच्छा है काम करिए. कहीं कुछ घटनाएं होती हैं तो तत्काल कार्रवाई करिए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
NEWS FLASH: भारतीय पायलट को रिहा करेंगे : पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खानभाजपा (BJP) के मुताबिक इसके तहत प्रधानमंत्री देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ेंगे. भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बयान में कहा कि देश के सभी जिले, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर लगभग 15 हजार स्थानों से नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से जुड़ेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12 बजे देश भर के लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से नमो एप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वालंटियर्स एवं अन्य विशिष्ट नागरिकों से महासंवाद करेंगे.
Read more »
सरकार ने YouTube से हटवाए पायलट अभिनंदन के 11 वीडियो, पाकिस्तान ने किया था जारीभारतीय वायु सेना के मिग-21 के पायलट अभिनंदन से जुड़े कई वीडियोज को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यूट्यूब से हटवा दिया है.
Read more »
ओसामा के बेटे हजमा से सहमा अमेरिका: सऊदी ने छिनी नागरिकता, US ने रखा बड़ा इनामसऊदी अरब ने हमजा बिन लादेन की नागरिकता छीन ली है। अमेरिकी सरकार द्वारा शुक्रवार को हमजा पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किए जाने के बाद सऊदी ने यह कदम उठाया।
Read more »
यवतमाल- वाशिम लोकसभा सीट: शिवसेना का गढ़, कांग्रेस चाहती है वापसीमालूम हो कि वर्ष 2009 में हुए परिसीमन के बाद यवतमाल लोकसभा सीट तीन हिस्सों में बंट गया जिसमें एक हिस्सा वाशिम जिले से जुड़ा, दूसरा चंद्रपुर जिले से तो तीसरा मराठवाड़ा के हिंगोली जिले से. दो बार वाशिम लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी गवली ने परिसीमन के बाद वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से यवतमाल जुड़ जाने के बावजूद जीत हासिल की. 2009 के लोकसभा चुनाव में भावना गवली ने कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी हरिभाऊ राठोड को 53 हजार वोटों से हराया.
Read more »
‘आजतक’ के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक के सवाल पूछेModi At Conclave 19 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया. तो वहीं विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा. पीएम ने इस दौरान हमारे चैनल आजतक की भी तारीफ की.
Read more »
आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »
आरी से प्रेमिका के 7 टुकड़े कर जला दिया, लहंगे के नाड़े से पकड़ा गया कातिलघर आने के बाद विनोद सोचने लगा कि आखिर कैसे वो इस लाश को ठिकाने लगाएगा? जमोत्री की लाश 27 घंटे तक बाथरुम में बंद रही। इसके बाद विनोद ने बाजार से आरी, ग्लब्स और पॉलीथीन का थैला खरीदा। घर आकर उसने पहले शराब पी और फिर आरी से जमोत्री के शव के 7 टुकड़े कर दिए।
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
