'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षित

United States News News

'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षित
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षित

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर दिल्ली की 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी के साथ गठनबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक बुलाई. राहुल गांधी के घर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, दिल्ली कांग्रस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन समेत दिल्ली के कई सीनियर नेता मौजूद रहे.

इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा हुई. बैठक के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीली दीक्षित ने कहा, 'बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ है कि दिल्ली में 'आप' के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से 6 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसे सिर्फ कांग्रेस पर दबाव की राजनीति माना जा रहा था. ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में 3-3 के फार्मूले पर चर्चा चल रही है जबकि एक सीट यशवंत सिन्हा या फिर शत्रुघ्न सिन्हा को दिए जाने की चर्चा थी. खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 7 में से 2 लोकसभा सीट देना चाहती थी लेकिन.कांग्रेस 3 से कम में समझौता नहीं करना चाह रही थी. इसीलिए आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. लकेिन अब शीला दीक्षित ने इस बैठक के बाद दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर विराम लगा दिया गया है.बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है. शनिवार को पार्टी की ओर से दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों के लिस्ट जारी की गई थी. पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता उम्मीदवार होंगे. दिलीप पांडे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आतिशी- ईस्ट दिल्ली, राघव चड्ढा- साउथ दिल्ली, ब्रजेश गोयल- नई दिल्ली और गुग्‍गन सिंह को नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से उम्मदीवार बनाया गया है. वेस्‍ट दिल्‍ली से अभी तक पार्टी ने कोई उम्‍मीदवार घोषि‍त नहीं किया है. आप ने यह घोषणा इन अटकलों के बीच की थी कि कांग्रेस और इसके बीच गठबंधन हो सकता है. आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा था कि पार्टी द्वारा पश्चिम दिल्ली सीट के उम्मीदवार पर फैसला करना अभी बाकी है. राय ने कहा था,"पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, पूर्वी दिल्ली से अतिशी, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को मैदान में उतारने का फैसला किया है." यह घोषणा लगातार इन अटकलों के बीच हुई थी कि लोकसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है. हालांकि, कांग्रेस की दिल्ली इकाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की खिलाफत के लिए जाना जाता है. कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप के साथ सीटों के समायोजन को लेकर इच्छुक हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

राहुल गांधी के गढ़ में AK-47 राइफल बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदीराहुल गांधी के गढ़ में AK-47 राइफल बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में जमीन बनाने की तैयारी में हैं। 3 मार्च को पीएम मोदी अमेठी में एके-47 बनाने का प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। रूस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत आर्डनेंस फैक्टरी में की जाएगी जिसकी आधारशिला 2010 में रखी गई थी।
Read more »

रांची पहुंचे राहुल गांधी, स्थानीय लोगों के साथ किया डांस-Navbharat Timesरांची पहुंचे राहुल गांधी, स्थानीय लोगों के साथ किया डांस-Navbharat Timesरांची पहुंचे राहुल का स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रांची स्थित मोरहाबादी मैदान जाने से पहले राहुल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय आदिवासियों के साथ डांस भी किया।
Read more »

झारखंड में लोकधुन पर महिलाओं के साथ थिरके राहुल गांधी, देखें वीडियोझारखंड में लोकधुन पर महिलाओं के साथ थिरके राहुल गांधी, देखें वीडियोकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो वायु सेना देश की रक्षा करती है, हमारे प्रधानमंत्री ने उनसे 30 हजार करोड़ रुपए छीन लिए. उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया लेकिन किसानों, छात्रों और दुकानदारों को कुछ नहीं दिया.
Read more »

LIVE: पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली, बैंड बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्ताLIVE: पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली, बैंड बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्तापटना के गांधी मैदान में पीएम narendramodi की रैली होने वाली है जिसमें सालों बाद पीएम मोदी के साथ NitishKumar मंच साझा करेंगे. जानिए क्यों है खास ये रैली.
Read more »

कांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम narendramodi , रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारे
Read more »

Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशAir India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »

दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितदिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितrahul gandhi called delhi congress leaders meeting on alliance with aap | आप ने पहले ही दिल्ली के सात में से छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गठबंधन के लिए केजरीवाल की पहल पर दिल्ली कांग्रेस ने इनकार कर दिया था महागठबंधन के नेताओं ने राहुल से कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा का आग्रह किया था
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:50:29