राहुल गांधी के गढ़ में AK-47 राइफल बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे मोदी, पीएम बनने के बाद जाएंगे पहली बार
राहुल गांधी के गढ़ में AK-47 राइफल बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे मोदी, पीएम बनने के बाद जाएंगे पहली बार Maulshree Seth March 1, 2019 8:13 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च को अमेठी दौरे पर होंगे। पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ में जमीन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। 3 मार्च को पीएम मोदी अमेठी में एके-47 बनाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। रूस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत आर्डनेंस फैक्टरी में की जाएगी जिसकी आधारशिला 2010 में रखी गई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में नरेंद्र मोदी का यह पहला दौरा होगा। हाल ही में पीएम मोदी सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली भी पहुंचे थे । खबर है कि पीएम मोदी अपने इस दौरे पर कई अन्य प्रोजेक्ट लॉन्च करने के साथ-साथ गौरीगंज में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। गुरुवार को पीएम मोदी की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए कार्यक्रमस्थल पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.
महेंद्रनाथ पांडे और राज्यमंत्री मोहसिन रजा पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा , 3 मार्च को प्रधानमंत्री यहां आएंगे। लगभग 7.5 लाख एके-47 के नए वर्जन रूस के साथ मिलकर यहां बनाए जाएंगे। अमेठी में राहुल गांधी प्रतिनिधित्व कर रहे चंद्रकात दूबे का कहना कि केंद्र सरकार ने रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। शर्तों के मुताबिक इस दौरान टेक्नोलॉजी का विदेश से आदान-प्रदान नहीं होगा। हथियार तो रूस ही बनाएगा। कोरवा आर्डनेंस फैक्टरी पहले से ही बनी हुई है और मशीनें लगी हुई है। दूबे ने कहा कि रूस के साथ डील होने से स्थानीय लोग डर रहे हैं कि उनके जगह नए लोगों को काम पर ना रख लिया जाए। इसलिए पीएम मोदी कोरवा की बजाए शाहगढ़ ब्लॉक से यह घोषणा करने जा रहे हैं।पीएम मोदी पार कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी का अमेठी दौरा महज एक बहाना है। अमेठी के लिए पिछले पांच साल से इस सरकार में शायद ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है जो पीएम मोदी लॉन्च कर सकें। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाईकोर्ट ने डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल को ये संपत्ति बेचने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने आम्रपाली के सीएमडी और निदेशकों को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों ना उनके खिलाफ आपराधिक केस शुरू किए जाएं.
Read more »
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
