नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में बढ़ोतरी से घरेलू बाजार में तीन माह बाद रसोई गैस के दामों में वृद्धि की गई है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 42.50 रुपए और सब्सिडी का 2.08 रुपए मंहगा हुआ है।
नई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गयी हैं। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल लिमिटेड के अनुसार दिल्ली में आज से सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपए मंहगा होकर 495.61 रुपए का हो गया। गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 701.
50 रुपए का हो गया। इसमें 42.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो माह इसके दाम में 283 रुपए की बड़ी गिरावट आई थी। कीमत में बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 498.75 रुपए मुंबई में 493.32 और चेन्नई में 483.49 रुपए हो गई। गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर कोलकाता में 727.50 रुपए मुंबई में 673.50 और चेन्नई में 717 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी का दाम चुकाना होता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
