जम्मू-कश्मीर: आतंकियों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, रातभर चले मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

United States News News

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, रातभर चले मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 63%

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग रात 1 बजे शुरू हुई. जब बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी तेज की और संदिग्ध स्थान की ओर कुछ फायरिंग की गई. गोलाबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए.

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के लंगेट के बाबागुंड गांव में रात भर हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकियों के शव को शुक्रवार सुबह घटनास्थल से बरामद किया गया. इससे पहले गुरुवार रात करीब 9 बजे सेना की 22 आरआर, 92 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की टुकड़ियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

इस दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. #JammuAndKashmir : Encounter underway between terrorists and security forces in Kupwara district's Handwara area. Two to three terrorists believed to be trapped. More details awaited. — ANI March 1, 2019अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग रात 1 बजे शुरू हुई. जब बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी तेज की और संदिग्ध स्थान की ओर कुछ फायरिंग की गई. गोलाबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है. इससे पहले 27 फरवरी को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मामंडर में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है. 24 फरवरी को भी कुलगाम के तुरिगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था. यह सभी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बताए जा रहे थे. इस मुठभेड़ में डीएसपी अमित ठाकुर शहीद हो गए थे. पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन 60 शुरू किया है. सुरक्षाबलों की माने तो घाटी में करीब 60 आतंकी सक्रिय हैं. इसमें से करीब 35 पाकिस्तानी हैं. पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी राशिद को मार गिराने से शुरू हुआ सुरक्षाबलों का अभियान अब एक-एक करके जैश के आतंकियों को खत्म करने तक चलेगा. बता दें, पुलवामा में जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने 14 फरवरी को हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ की एक बस का निशाना बनाया गया था. हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरकश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:02:36