Redmi 7 को लॉन्च कर दिया गया है, जानें इसकी खासियत और कीमत के बारे में।
Redmi 7 को आज चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के नए बजट स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 7 स्मार्टफोन 19:9 डिस्प्ले और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 के साथ आएगा। Redmi 7 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Redmi 7 के साथ Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया है। पिछले माह भारत में रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर के साथ उतारा गया था। Redmi 7 की कीमतचीनी मार्केट में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन में बेचा जाएगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन है। Redmi 7 के तीनों वेरिएंट ड्रीम ब्लू, चार्म नाइट रेड और ब्राइट ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि चीनी मार्केट में Redmi 7 की बिक्री 26 मार्च को होगी। रेडमी 7 को भारत कब लाया जाएगा इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। Redmi Note 7 Pro की कीमतरेडमी 7 के साथ Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro को भी चीन में लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट की कीमत 1,599 चीनी युआन है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। याद करा दें कि रेडमी नोट 7 प्रो के भारतीय वेरिएंट को पिछले माह लॉन्च किया गया था। भारत में Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसका 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलता है। Redmi 7 स्पेसिफिकेशनडुअल-सिम वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.
26 इंच एचडी+ डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट तीन रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Redmi 7 में तीन स्टोरेज विकल्प मिलेंगे- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi 6A और Redmi 6 Pro को खरीदें सस्ते मेंRedmi 6A और Redmi 6 Pro की कीमतों में अस्थाई तौर पर कटौती हुई है। अब Redmi 6A के 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 6,499 रुपये और Redmi 6 Pro को 8,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Read more »
Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आज, जानें दाम और लॉन्च ऑफर्सRedmi Note 7 Pro भारत में आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। स्मार्टफोन को Flipkart, Mi.com और Mi Home stores से खरीदा जा सकता है। Xiaomi के इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Read more »
YouTube Music और YouTube Premium सर्विस भारत में लॉन्च, जानें क्या है खासYouTube Music, YouTube Music Premium, YouTube Premium सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
Read more »
Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की अगली सेल 20 मार्च कोXiaomi के लेटेस्ट Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 स्मार्टफोन की अगली सेल अब इस दिन आयोजित होगी।
Read more »
Vivo S1 जल्द लॉन्च हो सकता है भारत में, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीकचीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही भारतीय मार्केट में अपने हैंडसेट Vivo S1 को लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर सामने आई एक रिपोर्ट को सही मानें तो Vivo भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
Read more »
19 मार्च को भारत में लॉन्च हो रहा है Redmi Go, ये होंगे फीचर्सXiaomi Redmi Go भारत में आने वाला है, इस स्मार्टफोन में लाइट ऐप्स चलेंगे जिसे गूगल ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन के लिए तैयार किया है.
Read more »
आज लॉन्च हो रहा है Xiaomi Redmi 7, ये होगा खासRedmi 7 और Redmi Note 7 Pro - चीन में आज लॉन्च हो रहा है. Redmi 7 तो तय है, लेकिन Note 7 Pro कन्फर्म नहीं है. 7 Pro भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है.
Read more »
लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 7, जानिए फीचर्स और कीमतRedmi 7 लॉन्च हो चुका है और इसके साथ ही चीन में Redmi Note 7 Pro भी ऐलान हो चुका है. Redmi 7 बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 699 युआन से शुरू होगी.
Read more »
Redmi 7 लॉन्च, आने वाली है Redmi Note 7 और 7 Pro की सेलRedmi 7 Price: Redmi 7 के कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में आएगा। यह कलर वैसे ही हैं जैसे की रेडमी नोट 7 प्रो के हैं।
Read more »
