दिग्विजय का कमलनाथ को जवाब, धन्यवाद जो इस लायक समझा

United States News News

दिग्विजय का कमलनाथ को जवाब, धन्यवाद जो इस लायक समझा
United States Latest News,United States Headlines

दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है (ReporterRavish)

सोमवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कमलनाथ के बयान पर अपना जवाब दिया. दिग्विजय ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने कमलनाथ का धन्यवाद कहा और लिखा 'धन्यवाद कमल नाथ जी को जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया.

उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं'. हालांकि इसके बाद के ट्वीट में दिग्विजय ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि चुनौती को स्वीकार करना उनकी आदत है. दिग्विजय ने लिखा कि 'मैं राघोगढ़ की जनता की कृपा से 77 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था. चुनौतीयों को स्वीकार करना मेरी आदत है. जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं. नर्मदे हर'. इस दूसरे ट्वीट को कटाक्ष इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि माना जा रहा है कि सबसे कठिन सीटों पर चुनाव लड़ने की सलाह देकर कमल नाथ ने दिग्विजय के सामने बड़ी चुनौती रख दी थी लेकिन दिग्विजय ने बड़ी ही शालीनता से इसका जवाब दे दिया. अपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है क्योंकि उसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है लेकिन 2014 की मोदी लहर में यहां कमल खिला था. खुद दिग्विजय सिंह यहां से चुनाव जीत चुके हैं लेकिन कमलनाथ चाहते हैं कि दिग्विजय सिंह उस सीट से चुनाव लड़ें जहां कांग्रेस लंबे अरसे से नहीं जीत पाई है. वहीं बातों बातों में दिग्विजय ने इतना तो साफ कर दिया कि वो लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और कमलनाथ नहीं बल्कि राहुल गांधी जहां से कहेंगे वो वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं.बीजेपी ने दिग्विजय के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से कमलनाथ नहीं बल्कि राहुल गांधी को अपना नेता कहकर ये दिखाने की कोशिश की है कि वो गांधी परिवार के ज्यादा करीबी हैं और राहुल गांधी जहां से कहेंगे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Video: PM नरेंद्र मोदी से रणवीर सिंह को मिली है ये सलाह, एक्टर ने तोड़ी चुप्पीVideo: PM नरेंद्र मोदी से रणवीर सिंह को मिली है ये सलाह, एक्टर ने तोड़ी चुप्पीRanveer Singh Video: कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। तस्वीर में रणवीर को प्रधानमंत्री मोदी जादू की झप्पी देते हुए नजर आ रहे थे।
Read more »

'मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है''मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है'प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि संकल्प और सौगंध है हमें इस मिट्टी की 'भाजपा को देश और देशवासियों को ठगने ना देंगे!' नेताओं के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
Read more »

अमेरिका सबसे ताकतवर होकर भी आतंकवाद को खत्म नहीं कर सका है: वीके सिंहअमेरिका सबसे ताकतवर होकर भी आतंकवाद को खत्म नहीं कर सका है: वीके सिंहAajtak National Security Summit आजतक द्वारा आयोजित 'सुरक्षा सभा' में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि आतंकवाद को रोकना असंभव नहीं है लेकिन इसके लिए पूरे देश को एक होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमारी एक चूक आतंकियों के लिए मौका बन जाती है.
Read more »

जानें क्या है वो लैंड डील जिस पर प्रियंका गांधी को घेर रही है BJPजानें क्या है वो लैंड डील जिस पर प्रियंका गांधी को घेर रही है BJPPriyanka Gandhi Land Deal स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक जमीन घोटाले का बात रखी और आरोप लगाया कि इस डील में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा शामिल हैं.
Read more »

जानें क्या है वीटो, जिससे मसूद अजहर को बचाता है चीन-Navbharat Timesजानें क्या है वीटो, जिससे मसूद अजहर को बचाता है चीन-Navbharat TimesNews in Hindi: उस वीटो पावर के बारे में जानना जरूरी है जिसकी मदद से चीन हर बार मसूद अजहर को बचा लेता है।
Read more »

ट्रंप का फैन है न्यूजीलैंड का हमलावर, गोरे रंग को देता है तवज्जो– News18 हिंदीट्रंप का फैन है न्यूजीलैंड का हमलावर, गोरे रंग को देता है तवज्जो– News18 हिंदीन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में शुक्रवार को एक बंदूकधारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर करीब 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में 27 से अधिक लोग घायल हो गए. जिस वक्त ये हमला हुआ मस्जिद श्रद्धालुओं से भरी हुई थी. हमला होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई.
Read more »

चीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतचीन भी जानता है आतंकवाद एक चुनौती है और पाकिस्तान इसकी पनाहगाह है - भारतसूत्र के हवाले से खबर है - भारत ने कहा कि हम धैर्य दिखाएंगे और पूरी तरह आशावादी हैं कि मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के लिए नामित किया जाएगा।
Read more »

लड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि वह एमपी की किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें।
Read more »

रणवीर सिंह ने भाग्यश्री के बेटे को मारा मुक्का, वायरल हो रहा वीडियोरणवीर सिंह ने भाग्यश्री के बेटे को मारा मुक्का, वायरल हो रहा वीडियोRanveer Singh: बातों ही बातों में अचानक रणवीर अभिमन्यु को जोरदार मुक्का मार देते हैं। इतना ही नहीं इसके बाद रणवीर...
Read more »



Render Time: 2026-04-04 07:23:06