AajTakSurakshaSabha आजतक के खास कार्यक्रम ‘सुरक्षा सभा’ में केंद्रीय मंत्री Gen_VKSingh हुए शामिल, कई अहम मुद्दों पर रखी अपनी राय (chitraaum)
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि आतंकवाद को रोकना असंभव नहीं है लेकिन इसके लिए पूरे देश को एक होना पड़ेगा. हमारी एक चूक आतंकियों के लिए मौका बन जाती है. अमेरिका सबसे ताकतवर होकर भी आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकता है.
आजतक द्वारा आयोजित विशेष 'सुरक्षा सभा' में उन्होंने यह बात कही. 12 मार्च 1993 को हुए मुंबई बम ब्लास्ट में 250 लोगों की की जानें गईं थीं, तब से अब तक क्या बदला है? इस सवाल पर वीके सिंह ने कहा कि चीजें काफी कुछ बदली हैं, बस आम नागरिक की लापरवाही नहीं गईं. मुंबई बम ब्लास्ट के बाद इंटेलीजेंस सिस्टम अच्छा हुआ. सभी सैन्य बलों में समन्वय हुआ. इसके बारे में तमाम नीतियां बनीं. आतंकवाद का हमला रोज नहीं होता, कभी- कभी होता है. हर बार तरीका एक नहीं होता, रिपीट नहीं होता. आतंकी भी सोचता है कि कुछ अलग तरीके से करें. हमें 365 दिन 24 घंटे अलर्ट रहना पड़ता है. हमारी एक चूक से आतंकियों को मौका मिल जाता है. यह सिर्फ भारत की बात नहीं पूरी दुनिया की बात है, जहां भी आतंकवाद है वहां ऐसी घटनाएं होती हैं. हम यह नहीं कह सकते कि आपके इतने लोग मर गए आपने मारे कितने.' उन्होंने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई में हर चीज 100 फीसदी सुचारु नहीं चलती. अमेरिका जैसा साधन संपन्न देश भी अफगानिस्तान में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाया. तो क्या आतंकवाद को रोकना असंभव है, इस सवाल पर जनरल सिंह ने कहा कि आतंकवाद को रोकना असंभव नहीं है, लेकिन इसके लिए पूरे देश को एक होना पड़ेगा. आतंकवाद के रूप में होने वाली छद्म जंग में पाकिस्तान के साथ क्या रणनीति होनी चाहिए, इस सवाल पर वीके सिंह ने कहा, 'रणनीति दो तरह की होती है, एक सैन्य स्ट्रेटजी और एक नेशनल स्ट्रेटजी. साल 2014 में कहा गया था, कि जब तक बम और गोलियों की आवाज आती रहेगी तब तक हमारी नीति नहीं बदलेगी. सैन्य रणनीति राजनीतिक रणनीति से निकलती है कि आप करना क्या चाहते हैं. एयर स्ट्राइक के बाद अब संकेत जा चुका है कि भारत आतंकवाद से लड़ाई में अब कुछ भी कर सकता है.' इस सवाल पर कि पाकिस्तान तो परमाणु हमले की बात करता है, वीके सिंह ने कहा, 'तो करने दो डरने की बात क्या है, हम पहले हमला नहीं करेंगे, लेकिन अगर किसी ने कुछ जुर्रत की तो हम उसे बर्बाद कर देंगे.' एयरस्ट्राइक के बाद भारत का रुख पाकिस्तान के खिलाफ कैसा होना चाहिए, इसका लोकसभा चुनावों में क्या असर पड़ेगा. इन सभी बातों पर चर्चा करने के लिए आजतक ने आज विशेष ‘सुरक्षा सभा’ का आयोजन किया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान नहीं ये देश आतंकवादियों को देता है सबसे ज्यादा पैसा– News18 हिंदीआतंकवादी संगठनों को कहां-कहां से मिलता है पैसा-Where do terrorist organizations get their money?
Read more »
फैक्ट चेकः नहीं, ये विंग कमांडर अभिनंदन की यूनिफॉर्म नहीं हैपांच मार्च को सोशल मीडिया पर अचानक एक फोटो वायरल होने लगा जिसमें दावा किया गया कि फोटो में वायुसेना की जो यूनिफॉर्म दिख रही है, वो विंग कमांडर अभिनंदन की है. फोटो के साथ पोस्ट में लिखा जा रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन की यूनिफॉर्म पाकिस्तान आर्मी म्यूजियम में है. इन दावों वाली फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है.
Read more »
फिलहाल एमपी में सवर्णों को नहीं मिल पाएगा 10 फीसदी आरक्षण, ये है वजह– News18 हिंदीमध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का फायदा नहीं मिलेगा. एमपी सरकार ने आरक्षण प्रक्रिया लागू करने के लिए कैबिनेटी कमिटी गठित कर दी है. इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट देने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है.
Read more »
'इतनी फ्रीडम मिल तो गई है मना लो' Women's Day, उत्सव नहीं आंदोलन है महिला दिवस...'इतनी फ्रीडम मिल तो गई है मना लो' Women's Day, उत्सव नहीं आंदोलन है महिला दिवस... HappyWomensDay2019
Read more »
सरकार को पता है कहां है नीरव मोदी- Amarujalaविदेश मंत्रालय ने माना कि उन्हें पता कि नीरव मोदी लंदन में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान को
Read more »
'पता नहीं कब बम फोड़ दें मोदी, उन्होंने लोगों को डराकर रखा है'– News18 हिंदीतेलंगाना के शमशाबाद में कांग्रेस नेता विजया शांति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जनता से प्यार करने की बजाए पीएम मोदी ने उन्हें डराकर रखा है. विजया शांति ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शनिवार को दिया.
Read more »
जानिए, क्या है चुनाव आचार संहिता, क्यों नेताओं को सताता है इसका खौफLok Sabha Election Chunav 2019 Date, Schedule: \'चुनाव आचार संहिता\' लागू होने के बाद नेताओं और राजनीतिक दलों को कई तरह के जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। यही नहीं सरकार के कई नीतिगत फैसलों पर भी आयोग का अंकुश लग जाता है। \n
Read more »
पाकिस्तान में बहने वाले पानी को नहीं रोक सकता है भारत: शीर्ष पाकिस्तानी अधिकारी-Navbharat TimesPakistan News: पाकिस्तान ने कहा है कि भारत सिंधु नदी समझौते के तहत उसकी तरफ बहने वाले पानी नहीं रोक सकता है और अगर ऐसा हुआ तो वह इंटरनैशनल कोर्ट फॉर आर्बिट्रेशन में जाएगा।
Read more »
'मोदी है तो मुमकिन है..पलटना इनको हर दिन है'प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि संकल्प और सौगंध है हमें इस मिट्टी की 'भाजपा को देश और देशवासियों को ठगने ना देंगे!' नेताओं के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
Read more »
कोई हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं देगा, मुसलमानों को भी है संदेह- अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल ने गठबंधन पर मौजूदा स्थिति साफ करते हुए कहा कि जितनी जानकारी आपके पास है उतनी जानकारी हमारे पास है. मीडिया में लगातार कांग्रेस और शीला दीक्षित के बयान आ रहे हैं कि कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन मैं आपको बता दूं कि पिछले हफ्ते हमारे निजी सर्वे में समाने आया है कि दिल्ली के लोग, पूर्ण राज्य पर आम आदमी पार्टी के सातों उम्मीदवार को जिता रहे हैं.
Read more »
