लैंड डील से जुड़े दस्तावेज जारी कर BJP ने लगाया राहुल और प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप
लोकसभा चुनाव की जंग के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पहले चुनावी भाषण में भाजपा को घेरा तो बुधवार को बीजेपी ने हल्ला बोल दिया.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक जमीन घोटाले की बात रखी और आरोप लगाया कि इस डील में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा शामिल हैं. आपको बता दें कि जिस डील की बात स्मृति ईरानी कर रही हैं वह कई साल पुरानी है, ऐसे में हम आपको उस डील की पूरी जानकारी देते हैं जिसको लेकर भाजपा प्रियंका गांधी को घेर रही है. BJP की ओर से कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए हैं. इन दस्तावेजों के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा के फरीदाबाद में 5 एकड़ जमीन खरीदी. ये जमीन अमीपुर गांव के हरबन लाल पाहवा से 15 लाख रुपए में खरीदी गई. लेकिन कुछ ही समय बाद इस जमीन को उन्होंने दोबारा हरबन लाल पाहवा को 80 लाख रुपये में बेच दी. जमीन खरीदी अप्रैल, 2006 में गई थी और जून, 2009 में बेची गई थी. जारी दस्तावेज के अनुसार इसी तरह से रॉबर्ट वाड्रा ने भी तीन जमीन खरीदी थीं और बाद में इन्हें बेच दिया था. रॉबर्ट वाड्रा ने कुल 41 एकड़ जमीन करीब 1.16 करोड़ रुपये में खरीदी और बाद में उन्हें तीन टुकड़ों में करीब 3 करोड़ रुपये में बेच दिया. जिन हरबंस लाल पाहवा से जमीन खरीदी गई थी, वह बाद में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी में डायरेक्टर पद पर भी रहें. एच एल पाहवा के यहां हुई रेड में चौकाने वाली बात ये है कि उनके पास जमीन की खरीद फरोख्त के लिए पैसे नहीं थे। राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा के लिए जमीन खरीदने के लिए सी सी थंपी ने 50 करोड़ से ज्यादा रुपये दिये : श्रीमती @smritiirani — BJP March 13, 2019बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ना सिर्फ रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महेश कुमार नागर के जरिए यहां जमीन खरीदी थी. भाजपा की तरफ से जारी दस्तावेजों में जमीन के दाम भी बताए गए हैं. इस मामले में एक कमेटी जांच भी कर रही है, जिसकी अगुवाई रिटायर्ड जस्टिस ढींगरा कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी के गढ़ गुजरात में गरजीं प्रियंका गांधी, पूछा- कहां हैं 15 लाख और 2 करोड़ नौकरीpriyanka gandhi first rally प्रियंका ने मोदी सरकार को 15 लाख और रोजगार के साथ-साथ देशभक्ति पर भी नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि आज जो कुछ देश में हो रहा है, उससे दुख होता है. प्रियंका ने लोगों से जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक बनें. आपकी जागरूकता एक हथियार है. आपका वोट एक हथियार है.
Read more »
पहली रैली के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, महात्मा गांधी की लाइन की साझाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में पहली बार रैली को संबोधित करने के साथ ही मंगलवार देर रात पहली बार ट्वीट किया. उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के बारे में लिखा जबकि दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी का एक कथन साझा किया.
Read more »
'प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी पर भारी नहीं पड़ना चाहतीं'कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी ने कल अहमदाबाद में अपना पहला चुनावी भाषण दिया था.
Read more »
Lok Sabha Chunav 2019 Candidates: राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह, मेनका गांधी, प्रियंका गांधी और वरुण गांधी को लेकर चर्चाएं, जानें- किसका टिकट कटने और सीट बदलने की अटकलेंpolitical gossip News in Hindi: ऐंटी-इन्कम्बैंसी से निपटने के लिए पार्टी सीटों या फिर उम्मीदवारों में बदलाव को कारगर उपाय के तौर पर देख रही है। कहा जा रहा है कि इस रणनीति के तहत कई दिग्गज नेताओं की सीटों में भी बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं, किन अहम सीटों पर बीजेपी के कैंडिडेट बदलने की हैं अटकलें...
Read more »
प्रियंका गांधी खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहींजो लोग बैठक में शामिल थे वो महसूस कर रहे थे कि प्रियंका गांधी अपने आप को बांधे रखने की कोशिश कर रहीं थीं.
Read more »
