प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी पर भारी नहीं पड़ना चाहतीं: नज़रिया
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसे दो वरिष्ठ लोगों के रहते हुए भी यूपीए सरकार के अंतिम दिनों में ये होने भी लगा था. प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह को कई बार बेचारगी का अहसास हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय आए कई लोगों ने अपना काम करवाने के लिए कहा,"मैडम से बात हो गई है.
" राजनीति ख़ालीपन को बर्दाश्त नहीं करती है और न ही ये सत्ता के दो केंद्रों को ही पसंद करती है. अहमदाबाद के भाषण में प्रियंका गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि वो अभी सभी का ध्यान खींचना नहीं चाहती हैं. कांग्रेस की मेनिफ़ेस्टो समिति के चेयरमैन पी. चिदंबरम और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों से ये स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस के चुनावी अभियान की रूपरेखा अब तय होने लगी है. रफ़ाल मुद्दे पर सिर्फ़ राहुल गांधी ने ही बात की. अन्य वक्ताओं ने नौकरियों की कमी, बंद होते व्यापार, नोटबंदी के असर, अर्थव्यवस्था और कृषि संकट पर बात की. कांग्रेस जनता की मदद से अपना मेनिफ़ेस्टो बना रही है. चिदंबरम ने कहा कि बहुत से लोगों की सलाह को माना गया है और उसे मेनिफ़ेस्टो में भी जगह दी जाएगी.कांग्रेस के नेतृत्व ने इस बारे में न कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही खेद प्रकट किया कि एक ही परिवार के इतने लोग कांग्रेस का नेतृत्व कैसे कर रहे हैं. लेकिन इसमें कोई शक़ नहीं है कि कांग्रेस के चुनावी अभियान के केंद्र में वंचित और कम आय वाले लोग ही रहेंगे. इसके भारत की राजनीति में अपने अलग मायने भी हैं. इसे मानने के कारण भी बढ़ रहे हैं और इसी के नतीजे में प्रतिस्पर्धी लोक-लुभावनवाद दिखेगा.लोगों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के संकेत नहीं दिए. लोकसभा चुनावों के तहत कांग्रेस की पहली लिस्ट आ चुकी है और सोनिया गांधी-राहुल गांधी ही रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि हो सकता है कि बाद में सोनिया गांधी प्रियंका के लिए अपनी सीट छोड़ दें.ये अभी शुरुआत ही है. जैसे-जैसे चुनावी अभियान का पारा बढ़ेगा, प्रियंका गांधी का वास्तविक चरित्र सामने आएगा. इससे कांग्रेस को कोई फ़ायदा मिलेगा? ये कहना मुश्किल है, लेकिन गांधी परिवार के सबसे युवा सदस्य ने राजनीति में क़दम रख दिया है, अब भला हो या बुरा हो लेकिन ये तय है कि अब वो राजनीति में टिकेंगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से साथ G-20 के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधीराहुल गांधी की जी-20 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम पहले 15 फरवरी को आयोजित किया गया था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया.
Read more »
लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी की अमेठी में जब स्मृति ईरानी ने सबको चौंका दिया थालोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. रायबरेली से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय हो गया है. अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार चुनाव लड़ेंगे. साल 2014 का चुनाव भी राहुल गांधी ने मोदी लहर में यहीं से जीता था.
Read more »
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया नीरव मोदी का भाई, समानताएं गिनाकर किया तंजब्रिटेन के एक बड़े अखबार ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है. अखबार की ओर से जारी एक वीडियो में नीरव रिपोर्टर के सवालों पर बार-बार नो कमेंट कहता दिखाई देता है.
Read more »
अब तय करना है कि गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या गोड्से का: राहुल गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अब लोगों को तय करना है कि उन्हें गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या फिर गोड्से का हिंदुस्तान चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Read more »
पहली रैली के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, महात्मा गांधी की लाइन की साझाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में पहली बार रैली को संबोधित करने के साथ ही मंगलवार देर रात पहली बार ट्वीट किया. उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम के बारे में लिखा जबकि दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी का एक कथन साझा किया.
Read more »
