AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के पास 13 करोड़ की संपत्ति, कार नहीं हैं, पिस्टल-राइफल हैं GeneralElections2019 LokSabhaElections2019 LokSabhaPolls2019 AsaduddinOwaisi
हैदराबाद: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के लिए अपना पर्चा भरा है. ओवैसी के घोषणा पत्र के अनुसार उनके पास 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. ओवैसी द्वारा सोमवार को दायर हलफनामे के अनुसार, उनके पास 12 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति और एक करोड़ 67 लाख रुपये मूल्य की चल संपत्ति है.
इसके अलावा उनपर नौ करोड़ 30 लाख रुपये की देनदारी भी है. उनके पास दो लाख रुपये की नकद राशि है. वर्ष 2017-18 के दौरान उनकी आय 10,01,080 रुपये थी. वर्ष 2016-17 में उनकी आय 13,33,250 थी. उनके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन एक भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है. अयोध्या विवाद : मध्यस्थता समिति में श्री श्री रविशंकर, असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाते हुए याद दिलाया एक पुराना बयान नामांकन के वक्त दाखिल किए गए हलफनामे में ओवैसी ने बताया कि उनके पास खुद की कार नहीं है. हालांकि, उनके पास एनपी बोर .22 पिस्टल और एक राइफल है, जिनकी कीमत एक-एक लाख रुपये बताई गई है.बता दें, ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई और इसके दो घंटे बाद ही हैदराबाद के सांसद ने निर्वाचन अधिकारी और हैदराबाद के जिला अधिकारी के. मनिका राज के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. सभी को चकित करते हुए ओवैसी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अहमद पाशा कादरी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया.ओवैसी ने ट्वीट किया, 'अलमदुलिलाह, आज अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया. हैदराबाद संसदीय सीट भारत के दबे, कुचले और कमजोर लोगों की आवाज रही है.'टिप्पणियांVIDEO- रमजान में वोटिंग पर कोई असर नहीं: ओवैसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ताश के पत्तों से जानिए भविष्य, स्वभाव, फायदा और नुकसान | playing cardsआपने ताश के जादू जरूर देखें होंगे लेकिन ताश से स्वभाव और भविष्य जानने के बारे में कम ही सुना होगा। यह विद्या तोते द्वारा निकाले गए ताश के पत्तों की तरह नहीं है और ना ही टेरो कार्ड की तरह है। तब कैसे जान सकते हैं इसके बारे में हम खुद का भविष्य और आने वाले अच्छे और बुरे दिनों के बारे में? कुछ लोग कहते हैं कि इससे भविष्य या अन्य बातों का जानना एक मनोरंजन मात्र है। हालांकि बहुत से लोग इसमें विश्वास भी करते हैं। खैर, जानते हैं कि यह कैसी विद्या है और आप कैसे अपना भविष्य जान सकते हैं?
Read more »
..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में महागठबंधन और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों के बीच मायावती कांग्रेस के प्रति और हमलावर होती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति नरम रुख रखे हुए हैं. अखिलेश जब भी मीडिया से बात करते हैं तो कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती बीजेपी और कांग्रेस के प्रति बराबर हमलावर हैं. आखिर ऐसा क्यों है कि गठबंधन में दोनों बराबरी के साथी हैं, लेकिन एक कांग्रेस के साथ खड़ा है और दूसरा विरोध में? इसके पीछे की राजनीति को समझने के लिए दोनों पार्टियों के उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को समझना होगा. कांग्रेस तब तक उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार में थी जब तक बहुजन समाज पार्टी का उदय नहीं हुआ था.
Read more »
बॉलीवुड के बहरूपिए हैं आमिर खान, फिल्मों के लिए कर लेते हैं ऐसा काम | Aamir Khan birthday here are top looks of mr perfectionist from his movies urv– News18 Hindiकोई यूं ही परफेक्शनिस्ट नहीं बन जाता. ये टैग हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. आमिर मेहनत करना बखूबी जानते हैं तभी तो उनके ये लुक हमेशा याद किए जाते हैं.
Read more »
राजस्थान सोना लूटकांड में शामिल 3 अपराधी एनकाउंटर में ढेर, दो AK-47 बरामद– News18 हिंदीबिहार के वैशाली में अपराधियों और एसटीएफ के बीच भारी एनकाउंटर हुआ है. इसमें तीन बदमाशों ढेर कर दिए गए हैं. अपराधियों के पास के 2 एके -47 रायफल भी बरामद किया गया है. एनकाउंटर के बाद चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार के साथ कैश भी मिले हैं. मारे गए अपराधियों के तार राजस्थान के सोना लूट कांड से जुड़े बताए जा रहे हैं.
Read more »
भीष्म पितामह की यह 10 नीतियां जो अपनाएगा, बनेगी उसी की सरकारलोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस सहित सभी विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वर्तमान में कई लोग अपना दल छोड़कर दूसरे दल में जा रहे हैं। कोई गठबंधन कर रहा है तो कोई तोड़ रहा है। महाभारत के युद्ध के समय भी यही हुआ था। शल्य पांडवों के खेमे को छोड़कर कौरव तो युयुत्स कौरवों के खेमे को छोड़कर पांडवों के खेमे में चले गए थे। आओ जानते हैं कि राजनीति के बारे में क्या कहती है भीष्म नीति।
Read more »
लोकसभा चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी के पास 13 करोड़ की संपत्ति, 9 करोड़ है कर्ज- Amarujalaलोकसभा चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी के पास 13 करोड़ की संपत्ति, 9 करोड़ है कर्ज Mahasangram VoteKaro वोटकरो asadowaisi
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए ओवैसी के पास है कितनी संपत्ति, कितने करोड़ का है कर्जओवैसी लोकसभा में लगातार चौथी बार निर्वाचित होने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं . वे हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे .
Read more »
