अखिलेश कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती कांग्रेस के प्रति हमलावर हैं, ऐसा क्यों? yadavakhilesh Mayawati INCIndia BJP4India samajwadiparty anilrai123
दोनों की राजनीति को नजदीक से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा की मानें तो कांग्रेस का वोट बैंक दलित, मुस्लिम और अगड़ी जातियां रही हैं, जिसमें अगड़ी जातियों का एक बड़ा वर्गका साथ चला गया, मुस्लिम समाजवादी पार्टी के साथ चले गए और दलित बीएसपी के साथ गया.
बीएसपी के संस्थापक कांशीराम ने जब से ये पार्टी बनाई तब से दलित उसका बेस वोट बैंक रहा, जिसको आधार बनाकर पार्टी दूसरे वोट बैंकों को अपने पास लाकर सत्ता में आई. ऐसे में मायावती कभी नहीं चाहेंगी की दलित वोट बैंक उनसे दूर जाए. कांग्रेस अंदर ही अंदर दलित मुस्लिम वोट बैंक को वापस पाने में लगी है. कांग्रेस के रणनीतिकार ऐसा मानते हैं कि अगर दलित वोट बैंक उनके पास आ गया तो मुस्लिम वोट बैंक को वापस लाना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि बीजेपी जब भी मजबूत होती है तो मुस्लिम एंटी बीजेपी वोट करता है यानि जो पार्टी बीजेपी को हराए, मुस्लिम वोट उसका हो जाता है. ऐसे में जब कांग्रेस मजबूत होती दिखेगी, तो ये वोट बैंक अपने आप उनके पास आ जाएगा.मायावती की चिंता का विषय भी यही है. मायावती जानती हैं कि गठबंधन की राजनीति में अगर दलित वोट बैंक एक बार कांग्रेस के साथ चला गया तो दोबारा उसे वापस पाना मुश्किल होगा, ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस मजबूत होती है तो दलित वोटों का उस तरफ जाने का खतरा और बढ़ जाएगा. इसलिए मायावती अक्सर बीजेपी और कांग्रेस से बराबर दूरी रखती नजर आती हैं और अपने बयानों में दोनों को दलितों के लिए बराबर खतरा बताती हैं. बात करें समाजवादी पार्टी की तो पार्टी के रणनीतिकार जानते हैं कि मुस्लिम वोटर किसी का भी परंपरागत वोटर नहीं है, वो अक्सर टेक्टिकल और एंटी बीजेपी वोट करता है, ऐसे में लोकसभा के चुनावों में वो भले ही कांग्रेस को वोट कर दे लेकिन विधानसभा चुनाव में उसे वापस सपा के खाते में लाना उतना मुश्किल नहीं होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस ने मुलायम सिंह के रिश्तेदार के खिलाफ उतारा कैंडिडेट, अखिलेश बोले- साथ हैंकांग्रेस ने सपा और बसपा गठबंधन को नजर में रखते हुए भी दो प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस के ये दोनों कैंडिडेट उन सीटों पर किस्मत आजमाएंगे, जिन पर सपा और बसपा के वर्तमान सांसद हैं।
Read more »
चकल्लस चौबे: यह सोचना छोड़िए कि सोनिया गांधी इतिहास हो गईं– News18 Hindiमाध्यम बढ़ने के साथ, खबरें ही किसी भूलभुलैया जैसी हो गई है. जिस तरह खबरों की बमबारी हो रही है, बहुत से लोग, उससे कुछ अलग देखना-सुनना चाहते हैं. लंबी-चौड़ी बहस की जगह वे लब्बो-लुआब समझना पसंद करते हैं. उस पर समझाने और बताने वाला अंग्रेजी समाचार जगत का कोई जाना पहचाना चेहरा हो तो फिर कहना ही क्या. तो आपके लिए खबरों को अपने तरीके से पेश कर रहे हैं सीएनएन न्यूज-18 के जाने पहचाने संपादक भूपेंद्र चौबे. चौबे जी आपकी अपनी भोजपुरी भाषा में पूरे चकल्लस के साथ सबकी खबर लें रहे हैं. चकल्लस चौबे के इस अंक में वे सोनिया गांधी के बारे में बता रहे हैं कि यह सोचना छोड़िए कि वे इतिहास हो गईं. मोदी के खिलाफ अकेले राहुल गांधी काफी नहीं हैं. कांग्रेस में अभी भी सोनिया ही सुप्रीम हैं क्योंकि शरद पवार और फारुख अब्दुल्ला को वे ही बुला सकती हैं. चुनाव बाद बनने वाले गठबंधन की दूत सोनिया ही हो सकती हैं.
Read more »
तमिलनाडु के मंत्री बोले, 'मोदी, हमारे पिता हैं, भारत के पिता हैं'दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने विरुद्धनगर जिला में कहा, 'मोदी हमारे पिता हैं. भारत के पिता हैं. हम उनका नेतृत्व स्वीकार करते हैं.'
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
