ओवैसी लोकसभा में लगातार चौथी बार निर्वाचित होने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं . वे हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे .
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी एवं टीआरएस नेता विनोद कुमार उन प्रत्याशियों में शामिल हैं जिन्होंने तेलंगाना में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.ओवैसी 2004 से लगातार तीन बार हैदराबाद सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं और चौथी बार अपना चुनावी भाग्य आजमाने जा रहे हैं.
विनोद कुमार वर्तमान लोकसभा में तेलंगाना राष्ट्र समिति के उप नेता हैं तथा उन्होंने करीमनगर से अपना पर्चा दाखिल किया है. इसी सीट से वह वर्तमान सांसद हैं. टीआरएस सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की सूची को हरी झंडी नहीं दी है. किंतु पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने उन्हें इस सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. सत्तारूढ़ दल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विनोद की उम्मीदवारी को समर्थन देंगे. ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन की इस मुस्लिम बहुल सीट पर मजबूत स्थिति मानी जाती है. हैदराबाद से बीजेपी एवं कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की अभी तक घोषणा नहीं की है. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति ने पहले हैदराबाद सीट से मोहम्मद अजहरूद्दीन को उतारने के लिए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को सिफारिश भेजी थी. किंतु पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान इसके लिए राजी नहीं हुए. टीआरएस एवं एआईएमआईएम के बीच तेलंगाना में लोकसभा चुनाव आपसी तालमेल के साथ लड़ने को लेकर समझ बनी है. टीआरएसएस सूत्रों के अनुसार ओवैसी टीआरएस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे. ओवैसी ने अपना पर्चा दाखिल करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘हैदराबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र भारत के वंचित, दमित और कमजोर तबके की आवाज रहा है. इंशाअल्लाह, यह आगे भी अपना काम करता रहेगा.’’ पिछले वर्ष दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम आठ सीट पर लड़ी थी जिसमें सात पर वह विजयी हुई. उसने शेष 111 सीटों पर टीआरएस का समर्थन किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2019 लोकसभा चुनाव: शरद पवार के पोते रोहित और पार्थ बोले- चुनाव लड़िए-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव से ऐन पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ऐलान किया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा है कि परिवार में मतभेद के बाद उन्होंने ऐसा ऐलान किया है। हालांकि उनके पोतों ने उनसे फिर चुनाव लड़ने की अपील की है।
Read more »
लोकसभा चुनावः क्या कांग्रेस को अपने गढ़ इनर मणिपुर सीट पर मिलेगी चुनौती?इनर मणिपुर लोकसभा सीट जीतने के लिए जंग शुरू हो गई है. इससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से डॉ. थोकचोम मेन्या ने जीत दर्ज की. 10 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मणिपुर में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. 11 अप्रैल को पहले और 18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होंगे. इसके बाद 23 मई 2019 को चुनाव के नतीजे आएंगे.
Read more »
सत्रहवीं लोकसभा का चुनाव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी महंगा होगाआखिर जब झंडा, पोस्टर, बैनर, बिल्ले आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तब चुनावी खर्च पर लगाम लगाने का असरदार तरीका चुनाव आयोग क्यों नहीं खोज पा रहा है? लगता है, राजनीतिक दलों के सामने आयोग लाचार है।
Read more »
लोकसभा चुनाव : लालू यादव के ट्विटर अकाउंट पर चुनाव आयोग की नजर, विशेष टीम करेगी जांचचुनाव आयोग का कहना है कि यदि वह जेल में हैं तो क्या ट्वीट जेल के बाहर से हो रहा है? इसकी जांच की जाएगी.
Read more »
2019 लोकसभा चुनाव: इस सीट पर बद्रीनाथ मंदिर के बंद कपाट ने बढ़ाया सस्पेंस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड की एक सीट टिहरी पर इस बार सस्पेंस बना हुआ है। इस सीट से चुनाव लड़ने वाले राजघराने को लेकर एक मिथक है कि जब बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होते हैं तो राजघराने का सदस्य चुनाव हार जाता है। इस बार चुनाव 11 अप्रैल को है और मंदिर के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं।
Read more »
सियासी हलचलः RSS ने BJP को दी ये सलाह, बताया- कौन दिलाएगा लोकसभा चुनाव 2019 में जीत– News18 हिंदीसियासी हलचलः RSS ने BJP को दी ये सलाह, बताया- कौन दिलाएगा लोकसभा चुनाव 2019 में जीत-Lok sabha Election 2019: Todays Headlines, RSS told BJP focus on rural voters-क्या इस बार मायावती और अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा 2019 चुनाव, जानिए-2019 General Elections, Loksabha, loksabha Election 2019, 2019 general election, rahul gandhi, BJP, Narendra Modi, PM, 2019, लोकसभा चुनाव, आम चुनाव, congress, 2019 General Elections, Loksabha, चुनाव, कांग्रेस, आम चुनाव, लोकसभा, अमित शाह, अनुप्रिया पटेल, शिवराज सिंह चौहान, वाम दल
Read more »
राजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia ashokgehlot51
Read more »
लोकसभा चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी के पास 13 करोड़ की संपत्ति, 9 करोड़ है कर्ज- Amarujalaलोकसभा चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी के पास 13 करोड़ की संपत्ति, 9 करोड़ है कर्ज Mahasangram VoteKaro वोटकरो asadowaisi
Read more »
