मुजफ्फरपुर में प्रधान सचिव विनय कुमार ने गैस एलपीजी, पीएनजी और उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में प्रतिदिन 20,117 एलपीजी सिलेंडरों के वितरण और 14,238 पीएनजी कनेक्शनों की जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । पीएनजी, एलपीजी व सीएनजी गैस एवं उर्वरक आपूर्ति को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव व जिला के प्रभारी सचिव विनय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें एलपीजी , पीएनजी गैस तथा उर्वरक के भंडारण, मांग, आपूर्ति और वितरण की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि आइओसीएल के 60 वितरकों द्वारा औसतन 13,920 सिलिंडर प्रतिदिन वितरित किए जा रहे हैं। इनके पास 18,439 भरे सिलिंडर उपलब्ध हैं तथा 9,980 ट्रांजिट में हैं। एचपीसीएल के 12 वितरक 3,018 सिलिंडर प्रतिदिन की आपूर्ति कर रहे हैं और 2,558 सिलिंडर स्टाक में हैं। बीपीसीएल के 19 वितरकों द्वारा 3,179 सिलिंडर प्रतिदिन वितरित किए जा रहे हैं। तीनों कंपनियों के 91 वितरकों के माध्यम से कुल 20,117 सिलिंडर प्रतिदिन आपूर्ति हो रही है। प्रभारी सचिव ने ट्रांजिट में मौजूद सिलिंडरों की शीघ्र डिलीवरी करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम सहित गैस कंपनियों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी थे। व्यावसायिक एलपीजी की स्थिति व्यावसायिक एलपीजी की समीक्षा में पाया गया कि 92 वितरकों के माध्यम से प्रतिदिन 421 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है तथा 1,170 का स्टाक उपलब्ध है। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से व पारदर्शी तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। आनलाइन बुकिंग, आइवीआरएस, वाट्सएप व मिस्ड काल सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देने को कहा गया। पीएनजी नेटवर्क का विस्तार पीएनजी आपूर्ति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 32,341 मीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और 14,238 कनेक्शन सक्रिय हैं। इसमें मात्र 10,000 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की जा रही है। 19 मोहल्लों में पाइप लाइन बिछ चुकी है तथा 11 औद्योगिक इकाइयों को जोड़ा गया है। पांच जिला नियामक स्टेशन भी कार्यरत हैं। कालाबाजारी पर की जा रही कार्रवाई एलपीजी आपूर्ति की निगरानी के लिए शेरपुर स्थित बाटलिंग प्लांट व संवेदनशील एजेंसियों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जांच अभियान में अब तक 64 गैस सिलिंडर जब्त किए गए तथा आठ लोगों पर प्राथमिकी की गई। नियंत्रण कक्ष को 24x7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। उर्वरक का पर्याप्त भंडार जिले में कुल 27,865 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टाक उपलब्ध बताया गया है। इसमें 8,269.
72 मीट्रिक टन यूरिया, 6,002.35 मीट्रिक टन डीएपी, 7,931.67 मीट्रिक टन एनपीकेएस, 3,147.1 मीट्रिक टन एसएसपी और 2,505.89 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और जमाखोरी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
LPG Distribution PNG Network Expansion Fertilizer Stock Home Delivery Black Marketing Principal Secretary Meeting Bihar Muzaffarpur Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar
