2019 लोकसभा चुनाव: शरद पवार के पोते रोहित और पार्थ बोले- चुनाव लड़िए-Navbharat Times

United States News News

2019 लोकसभा चुनाव: शरद पवार के पोते रोहित और पार्थ बोले- चुनाव लड़िए-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 14 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 9%
  • Publisher: 51%

चुनाव पर पोते की अपील, यूटर्न लेंगे शरद पवार?

मुंबई 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से शरद पवार ने यह फैसला लिया है। पर, अब खुद उनके पोतों ने उनसे चुनाव लड़ने की गुहार लगाई है। दोनों ने शरद पवार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और चुनाव लड़ने की अपील की है। बता दें कि पवार ने ऐलान के समय कहा था कि वह चुनाव लड़ने से पीछे इसलिए हट रहे हैं कि मावल सीट से उनके पोते पार्थ पवार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पढ़ें: NCP पर कमजोर हो रही शरद पवार की पकड़ 'हर कदम पर हम उनके साथ' शरद पवार के इस घोषणा के बाद फेसबुक पर उनके पोते रोहित पवार ने अपनी बात रखी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'शरद पवार ने लंबे समय तक लोगों की सेवा की है। वह हमेशा वही करते हैं जो जनता चाहती है। एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैं चाहता हूं कि वह यह चुनाव लड़ें। हालांकि अंतिम निर्णय तो उन्हें ही करना है लेकिन मैं चाहता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। वैसे हर कदम पर हम उनके साथ हैं।' उधर, शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने भी रोहित के सुर में सुर मिलाया है। पार्थ ने कहा, आज हमारी पार्टी जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय शरद पवार को जाता है। मैं चाहता हूं कि वह चुनाव लड़ें। मैं और रोहित उनसे मिलकर इसके लिए अपील करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें। परिवार में कलह साफ दरअसल, पवार परिवार में इस बार चुनाव के साथ ही अंतर्कलह साफ देखने को मिल रही है। पार्थ की उम्मीदवारी को अजित पवार द्वारा पार्टी पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अगर पार्थ मावल सीट पर चुनाव जीत जाते हैं तो दिल्ली में वह सुप्रिया सुले के समकक्ष हो जाएंगे। ऐसा इसलिए भी है कि एनसीपी के नेताओं का मानना है कि अजित के साथ निष्ठावान समर्थक हैं और अजित ने पार्टी को बनाने में काफी योगदान दिया है। '.

..तो गलत संदेश जाएगा' इससे पहले शरद पवार ने पार्थ की उम्मीदवारी को खारिज करते हुए कहा था कि चूंकि वह और उनकी पुत्री सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रहे हैं, लिहाजा एक ही परिवार से अगर तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव में उतरेंगे तो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: सात चरणों में होंगे चुनाव, नतीजे 23 मई को- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: सात चरणों में होंगे चुनाव, नतीजे 23 मई को- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान, 23 मई को नतीजे LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

आपके ससंदीय क्षेत्र में कब है चुनावआपके ससंदीय क्षेत्र में कब है चुनावसात चरणों में होने वाले चुनाव में आपके संसदीय क्षेत्र का नंबर कब आने वाला है यहां पढ़िए.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: जानें दिल्ली की सातों सीट पर कब होंगे चुनावलोकसभा चुनाव 2019: जानें दिल्ली की सातों सीट पर कब होंगे चुनावदिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं - चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: EVM पर होगी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की तस्वीरलोकसभा चुनाव 2019: EVM पर होगी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की तस्वीरचुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि ईवीएम और पोस्टल बैलट पेपरों पर सभी उम्मीदवारों की तस्वीरें होंगी ताकि वोटर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे नेताओं की पहचान कर सकें.
Read more »

आम चुनाव 2019: लोकसभा के साथ ही होंगे चार राज्यों में विधानसभा चुनावआम चुनाव 2019: लोकसभा के साथ ही होंगे चार राज्यों में विधानसभा चुनावआम चुनाव 2019: लोकसभा के साथ ही होंगे चार राज्यों में विधानसभा चुनाव LokSabhaElection2019 SunilArora AssemblyElection AndhraPradesh ArunachalPradesh Odisha Sikkim लोकसभाचुनाव2019 सुनीलअरोड़ा विधानसभाचुनाव आंध्रप्रदेश अरुणाचलप्रदेश
Read more »

इस बार लोकसभा चुनाव में ये चीजें पहली बार होंगीइस बार लोकसभा चुनाव में ये चीजें पहली बार होंगीइस बार चुनाव आयोग ने कुछ नए नियमों का ऐलान किया है. चुनाव सात चरणों में होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:04:23