Lok Sabha Elections 2019: BJP के खिलाफ दृढ़, लेकिन दिल्‍ली में AAP को लेकर कांग्रेस में अब भी असमंजस

United States News News

Lok Sabha Elections 2019: BJP के खिलाफ दृढ़, लेकिन दिल्‍ली में AAP को लेकर कांग्रेस में अब भी असमंजस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा, ‘‘आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर मैं दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श कर रहा हूं.’’

) लड़ने के सर्वसम्मत फैसले के कुछ दिन बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के प्रयास के तहत यहां आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर फिर से विचार कर रही है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व आप नेताओं से बात कर रहा है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल नीत आप के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को मनाने की कोशिशों में लगे हैं.

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा, ‘‘आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर मैं दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श कर रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस कार्य समिति ने देशभर में समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने का फैसला किया है.’’चाको ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली कांग्रेस के नेता भी इस भावना को समझेंगे और आप के साथ गठबंधन का फैसला करेंगे. लेकिन अंतिम फैसला जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष लेंगे.’’ मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और चाको के विचार अलग-अलग हैं.दीक्षित स्पष्ट कर चुकी हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में बाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के साथ गठबंधन करना पार्टी के हित में नहीं होगा. चाको ने कहा कि दिल्ली में कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को लगता है कि भाजपा को हराना पार्टी की तात्कालिक आवश्यकता है और इसके लिए आप के साथ गठबंधन किया जाना चाहिए. इन नेताओं ने मुद्दे पर राहुल गांधी को लिखा है. उन्होंने कहा कि गांधी पार्टी में विचार-विमर्श के बाद जल्द ही अंतिम फैसला करेंगे. चाको ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के हमारे नेताओं को भी कांग्रेस कार्य समिति की नीति का पालन करना चाहिए. मैं उनसे बात कर रहा हूं और इस बारे में उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन अगर वे अब भी गठबंधन का फैसला नहीं करते तो यह उन पर निर्भर है.’’ दिल्ली में लोकसभा चुनाव 12 मई को होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदी..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में महागठबंधन और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों के बीच मायावती कांग्रेस के प्रति और हमलावर होती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति नरम रुख रखे हुए हैं. अखिलेश जब भी मीडिया से बात करते हैं तो कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती बीजेपी और कांग्रेस के प्रति बराबर हमलावर हैं. आखिर ऐसा क्यों है कि गठबंधन में दोनों बराबरी के साथी हैं, लेकिन एक कांग्रेस के साथ खड़ा है और दूसरा विरोध में? इसके पीछे की राजनीति को समझने के लिए दोनों पार्टियों के उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को समझना होगा. कांग्रेस तब तक उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार में थी जब तक बहुजन समाज पार्टी का उदय नहीं हुआ था.
Read more »

मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesमायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »

दिल्ली पुलिस के एक्शन के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे AAP नेतादिल्ली पुलिस के एक्शन के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे AAP नेताआम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के तीन सीनियर अफसरों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की गई है. इन अफसरों पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की.
Read more »

EXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सEXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सहोली के बाद आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार को एक नए अंदाज़ में शुरू करने जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स वोटरों से मोदी सरकार के कामकाज के बारे में पूछेंगे और संवाद के दौरान बीजेपी के वोटर का मन बदलने की कोशिश करेंगे.  इसके अलावा AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए महागठबंधन के कई नेता दिल्ली में प्रचार करते नज़र आ सकते हैं.
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »

आप से गठबंधन पर बंटी कांग्रेस, शीला के बाद पूर्व अध्यक्षों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र-Navbharat Timesआप से गठबंधन पर बंटी कांग्रेस, शीला के बाद पूर्व अध्यक्षों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: शीला दीक्षित के नेतृत्व वाला कांग्रेस का एक धड़ा आप से गठबंधन के खिलाफ है। वहीं दूसरा (पूर्व अध्यक्ष) इसका समर्थन कर रहा है। दोनों ही खेमों ने अपना नजरिया बताते हुए राहुल गांधी को पत्र लिख दिया है। आनेवाले कुछ दिनों में वह इसपर कोई फैसला लेंगे।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaदिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब हर गुजरते दिन के साथ आगे खिसकता जा रहा है। अब एनसीपी
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:01:34