Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

United States News News

Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 63%

4,000 एमएएच बैटरी से लैस Samsung Galaxy A20 हुआ लॉन्च, जानें इसके स्पेसिफिकेशन

Samsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत नए Galaxy A20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ने रूस में गैलेक्सी ए20 के साथ Galaxy A50 और Galaxy A30 को भी उतारा है। Samsung Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ब्रांड के इस नए हैंडसेट में 6.

4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फिलहाल इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है कि Galaxy A20 को आखिर भारत कब लाया जाएगा। Samsung Galaxy A20 की कीमतरूस में सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत RUB 13,990 है। रूस में यह हैंडसेट Samsung ब्रैंड स्टोर, ऑथोराइज़ रिटेल स्टोर और सैमसंग के ऑनलाइन-स्टोर से खरीदा जा सकता है। प्रेस विज्ञप्ति में फिलहाल इस बात का जिक्र नहीं है कि Galaxy A20 को अन्य मार्केट में आखिर कब तक लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A20 स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी ए20 में 6.4 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात Galaxy A20 के कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए20 में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में सैमसंग पे सपोर्ट भी शामिल है। Galaxy A20 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, लेकिन फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है या नहीं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.4x74.7x7.8 मिलीमीटर है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Galaxy A90 हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टSamsung Galaxy A90 हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टSamsung Galaxy A90 को कंपनी की यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Read more »

Samsung Galaxy A70 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरेSamsung Galaxy A70 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरेSamsung Galaxy A70 के कथित केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं।
Read more »

Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »

Samsung Galaxy A50 के लिए अपडेट ज़ारी, कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतरSamsung Galaxy A50 के लिए अपडेट ज़ारी, कैमरा परफॉर्मेंस होगी बेहतरSamsung Galaxy A50 को भारत में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। अभी कुछ दिन पहले ही Samsung ने मार्केट में Galaxy A50 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की थी।
Read more »

Samsung Galaxy M20 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार!Samsung Galaxy M20 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार!Samsung Galaxy M20 खरीदने चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यह फोन ओपन सेल में बिकेगा। पहले इस हैंडसेट को कंपनी द्वारा फ्लैश सेल में बेचा जा रहा था।
Read more »

Samsung Galaxy A7 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A7 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबरSamsung Galaxy A7 (2018) को एंड्रॉयड 9.0 पाई का स्टेबल अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।
Read more »

Samsung Galaxy A30 का रिव्यूSamsung Galaxy A30 का रिव्यूSamsung Galaxy A50 और Galaxy M30 (की टेस्टिंग के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि 20,000 रुपये से कम मिलने वाले ये हैंडसेट खरीदने लायक हैं। अब बात Samsung Galaxy A30 की जो बहुत हद तक सैमसंग के ही गैलेक्सी एम30 को चुनौती देता है।
Read more »

Samsung Galaxy A10 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्धSamsung Galaxy A10 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्धSamsung Galaxy A10 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें इसके बारे में विस्तार से।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:53