आधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei अपनी फ्लैगशिप Huawei P30-सीरीज़ से जल्द पर्दा उठाने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Amazon इटली ने गलती से Huawei P30 Pro को लिस्ट कर दिया है। अमेज़न इटली पर लिस्टिंग से Huawei P30 Pro से संबंधित कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। लॉन्च से पहले हुवावे पी30 प्रो से संबंधित कई लीक रिपोर्ट और रेंडर भी लीक हो चुके हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में भी पता चला था। इटैलियन ब्लॉग HDBlog ने अमेज़न लिस्टिंग के कुछ स्क्रीनशॉट लिए हैं। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, स्क्रीनशॉट में स्पेसिफिकेशन, प्रेस इमेज़ और कीमत नज़र आ रही है। लिस्टिंग के अनुसार, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,024 यूरो है। कुछ समय पूर्व सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि Huawei P30-सीरीज़ कंपनी की मौजूदा Huawei P20-सीरीज़ से महंगी होगी।केवल इतना ही नहीं, हुवावे पी30-सीरीज़ Samsung Galaxy S10+ से भी महंगी हो सकती है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस10+ की शुरुआती कीमत 73,000 रुपये है। कीमत के अलावा अमेज़न लिस्टिंग से फोन के बारे में कुछ अहम जानकारियां भी सामने आई हैं। Huawei P30 Pro में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के अलावा 20 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन यूएसबी टाइप-सी, एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.
1, किरिन 980 प्रोसेसर, 4,200 एमएएच बैटरी और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा एंबर सनराइज़ कलर ऑप्शन भी दिखाई दे रहा है। Huawei P30 Pro का वज़न 191 ग्राम और इसकी मोटाई 8 मिलीमीटर है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि Huawei P30 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy S10+ से होगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर के साथ लांच हुई Yamaha MT-15, जानिए कीमत और फीचर्सयामहा के इस बाइक को कंपनी ने बेहद ही शानदार लुक और डिजाइन दिया है। ये बाइक भारतीय बाजार में टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 वी4, बजाज पल्सर एनएस 200 और केटीएम ड्यूक 125 को कड़ी टक्कर देगा। \n
Read more »
Amazon पर Huawei की होली सेल, ये हैं टॉप डील्सHuawei Colorful Sale ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर हुआवे के कलरफुल सेल का आयोजन किया गया है. इस दौरान कंपनी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं.
Read more »
Amazon पर होगी Huawei की होली सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट– News18 हिंदीहोली के मौके पर हुवावे अपने ग्राहकों के लिए कमाल का ऑफर पेश करने जा रहा है जिसमें मिड -रेंड स्मार्टफोन और हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टवॉच पर जबरदस्त ऑफर दिया जाएगा. Amazon.in पर 18 मार्च से शुरू होने वाले Huawei Colourful Sale में ग्राहक हुवावे के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं. 22 मार्च तक चलने वाले इस सेल में HUAWEI Mate20 Pro और HUAWEI Y9 2019 स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा. जानें किस प्रोडक्ट पर मिलेगा कौन सा ऑफर...
Read more »
Honor 10 Lite का नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमतHuawei के सब-ब्रांड हॉनर ने भारत में Honor 10 Lite के एक नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत के बारे में।
Read more »
दिल्ली से ज्यादा है यूपी और बिहार के वोटों की कीमत, जानें क्यों?– News18 हिंदीWhat is the value of your vote? News in Hindi, Hindi News, भले ही इस पर यकीन न हो लेकिन दिल्ली के वोटों का दाम यूपी से कम है.
Read more »
Redmi Go एंड्रॉयड गो फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशनRedmi Go India Launch: Xiaomi ने अपने नए Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत।
Read more »
Honor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैसHuawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।
Read more »
Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »
