Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

United States News News

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

Huawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।

Huawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन आज पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाएंगे। इवेंट की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे CET होगी, इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। अगर लीक रिपोर्ट की माने तो Huawei आज इवेंट के दौरान दो नई स्मार्ट वॉच, वायरलैस चार्जिंग पैड और स्मार्ट स्पीकर से भी पर्दा उठा सकती है। Huawei P30 Series लॉन्च टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेलजैसा कि हमने आपको बताया कि हुवावे के पेरिस में आयोजित इवेंट की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे CET होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक मोबाइल यूट्यूब चैनल पर होगी। लाइव स्ट्रीमिंग लिंक को लाइव कर दिया गया है, आप चाहें तो रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। इवेंट शुरू होने के बाद आप खबर में एम्बेड किए लिंक में दिए प्ले बटन पर क्लिक करके भी लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। .

embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } Huawei P30 सीरीज़ की कीमत हुवावे पी30 सीरीज़ की कीमत कई बार लीक हो चुकी है। लेकिन हाल ही में सामने आई अमेज़न लिस्टिंग से पता चला था कि हुवावे पी30 प्रो के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,024 यूरो हो सकती है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो हो सकती है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 यूरो हो सकती है। एक अन्य लीक से हुवावे पी30 की कीमत सामने आई थी। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 यूरो हो सकती है। हुवावे पी30 लाइट की कीमत से संबंधित फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Huawei P30 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन हुवावे पी30 और हुवावे पी30 प्रो में किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड पाई के साथ आ सकते हैं। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ कर्व्ड एज और वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ Huawei P30 में कर्व्ड डिस्प्ले नहीं होगी। Huawei P30 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। चौथा सेंसर टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा हो सकता है। Huawei P30 में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। Huawei P30 Pro में जान फूंकने के लिए 4,200 एमएएच की बैटरी तो वहीं, Huawei P30 में 3,650 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इवेंट के दौरान Huawei P30 Lite को भी उतारा जा सकता है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। Huawei Watch GT Active और Huawei Watch GT Elegant से भी इवेंट के दौरान पर्दा उठाया जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Honor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैसHonor 10i हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और किरिन 710 प्रोसेसर से है लैसHuawei के सब-ब्रांड Honor ने चुपके से अपने नए स्मार्टफोन Honor 10i को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।
Read more »

Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकHuawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकआधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
Read more »

Amazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest का आगाज़ हो चुका है। अमेज़न फैब फोन फेस्ट में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Read more »

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:35:14