Huawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियां

United States News News

Huawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियां
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei का P30 Pro. जानें भारत में कब हो सकता है लॉन्च और क्या हो सकती है कीमत...

मंगलवार को Huawei ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स P30 Pro और P30 को लॉन्च किया. कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें टॉप नॉच कैमरे दिए गए हैं. यहां तक कंपनी का दावा ये भी है कि ये इन स्मार्टफोन्स में दिए गए कैमरे किसी स्मार्टफोन में दिए गए अब तक के बेस्ट कैमरे हैं.

बाजार में फिलहाल इन स्मार्टफोन्स का मुकाबला Galaxy S10, Pixel 3 और iPhone XS है और भविष्य में iPhone 11 और Pixel 4 से रह सकता है. प्रोसेसर- इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में Kirin 980 प्रोसेसर दिया गया है. ये कंपनी का खुद का प्रोसेसर है, जिसे ARM टेक्नोलॉजी से बनाया गया है और बेंचमार्क से पता चलता है कि ये सबसे तेज प्रोसेसर में से एक है, जिसे किसी फोन में डाला जा सकता है. ये सारे बेंचमार्क में Exynos या क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से बेहतर है. हालांकि आप बेंचमार्क को सबकुछ नहीं मान सकते. इस प्रोसेसर की टॉप स्पीड 2.6GHz है और इसमें Mali G76MP10 ग्राफिक्स प्रोसेसर दिया गया है. इंटरनल स्टोरेज- P30 और P30 Pro दोनों में ही 6GB रैम और 128GB स्टोरेज बेस मॉडल में दिए ही गए हैं. आप चाहें तो कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं. Pro के लिए 8GB रैम और 512GB वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा. स्क्रीन- P30 में 6.1-इंच OLED स्क्रीन दी गई है और P30 Pro में 6.47-इंच OLED स्क्रीन मौजूद है. दोनों ही स्क्रीन का रिजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है. रियर कैमरा- P30 pro में चार कैमरे दिए गए हैं. इसका प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का है. दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, जोकि वाइड एंगल शॉट्स के लिए है. तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसमें 5X जूम लेंस दिया गया है. कंपनी ने इसे पेरिस्कोप लेंस कहा है. इसकी फोकल लेंथ 125mm है. इसमें चौथा कैमरा टाइम ऑफ फ्लाइट कैमरा है. जो कैलकुलेट करता है कि शॉट क्लिक करते समय लाइट को ट्रैवल में कितना समय लगता है और फिर उस इंफॉर्मेशन का यूज P30 प्रो यूजर्स को कुछ यूनिक फीचर्स देने में करता है. P30 की बात करें तो यहां तीन कैमरे दिए गए हैं. इसका प्राइमरी कैमरा भी 40 मेगापिक्सल का ही है. यहां वाइड एंगल शॉट्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसका तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यहां 3X टेलीफोटो लेंस मौजूद है.सॉफ्टवेयर- एंड्रॉयड 9 बेस्ड EMUI 9.1 दिया गया है.-P30 और P30 Pro में कंपनी का 1/1.7-इंच इमेज प्रोसेसर यूज किया गया है. -P30 Pro 10X का हाइब्रिड जूम और 5X का ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है. साथ ही यहां ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का भी सपोर्ट दिया गया है.- P30 का ISO रेंज 204,800 और P30 Pro का ISO रेंज 409,600 है.P30 और P30 Pro को अप्रैल में ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. अमेजन इंडिया की साइट पर इसके लिए नोटिफाई मी पेज लाइव कर दिया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकHuawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकआधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
Read more »

WhatsApp पर मैसेज 'Forward' करने वालों के लिए आया नया फीचर, ऐसे करेगा काम– News18 हिंदीWhatsApp पर मैसेज 'Forward' करने वालों के लिए आया नया फीचर, ऐसे करेगा काम– News18 हिंदीWhatsApp upcoming feature Forwarding Info and Frequently Forwarded option in beta version see how it works for fake news, WhatsApp पर मैसेज Forward करने वालों के लिए आया नया फीचर, ऐसे करता है काम
Read more »

आज रात होगा ऐप्पल का इवेंट, लॉन्च हो सकती है वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस- Amarujalaआज रात होगा ऐप्पल का इवेंट, लॉन्च हो सकती है वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस- Amarujalaऐप्पल की इस सर्विस का सीधा मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप से होगा। ऐप्पल की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस
Read more »

भारत में आज लॉन्च हो रहा है Moto G7, ये हैं फीचर्सभारत में आज लॉन्च हो रहा है Moto G7, ये हैं फीचर्सMotorola Moto G7 आज भारत में लॉन्च हो रहा है. यह मिड रेंज स्मार्टफोन है और इससे पहले भारत में इसका दूसरा वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को ब्राजील में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है.
Read more »

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।
Read more »

ऐप्पल क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च, हाई-सिक्योरिटी से है लैस, हर बार मिलेगा कैशबैक- Amarujalaऐप्पल क्रेडिट कार्ड हुआ लॉन्च, हाई-सिक्योरिटी से है लैस, हर बार मिलेगा कैशबैक- AmarujalaApple Credit Card launched : आईफोन यूजर्स को यह क्रेडिट कार्ड उसके वॉलेट ऐप में ही मिलेगा। इस क्रेडिट कार्ड में ऐप्पल पे का सपोर्ट दिया
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite Launch Today हुआवे आज पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने नए Huawei P30 सीरीज की लॉन्चिंग करने जा रहा है. यहां जानें संभावित कीमत और फीचर्स.
Read more »

Huawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 ProHuawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 Proचीनी स्मार्टफोन मेकर हुआवे ने पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स - Huawei P30 और P30 Pro लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिनमें पावर बैंक, आईवेयर और वायरलेस इयरफोन्स शामिल हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:18