विजय माल्या पर ED ने की बड़ी कार्रवाई
बैंकों के कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत माल्या की यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयरों की बिक्री की गई है. ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बिक्री प्रक्रिया में 1,008 करोड़ रुपये मिले हैं.
ईडी ने कहा कि विजय माल्या के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर एजेंसियों ने शेयरों को जब्त किया था. ये शेयर यस बैंक के पास पड़े थे. दरअसल, कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में बैंक को बेंगलुरू स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण के पक्ष में इन शेयरों को सुपुर्द करने का आदेश दिया था. इसके बाद डीआरटी के वसूली अधिकारी ने यूबीएचएल के 74,04,932 शेयरों की बिक्री के लिए इस महीने की शुरुआत में नोटिस प्रकाशित किया था. इसके बाद डीआरटी के वसूली अधिकारी ने बुधवार को शेयरों की बिक्री की और इससे 1,008 करोड़ रुपये मिले हैं. ईडी ने बताया कि यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड के ये शेयर यूबीएचएल के पास थे और किंगफिशर एयरलाइंस ने कर्ज के बदले में ये शेयर बैंक के पास रखे थे. बता दें कि विजय माल्या इस समय लंदन में है और उसको भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है. बैंक के साथ 9,000 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी मामले में माल्या के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच कर रही हैं. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने फेरा उल्लंघन से संबंधित एक मामले में माल्या की बेंगलुरू में स्थित संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था. अदालत ने राज्य पुलिस को 10 जुलाई तक संपत्तियां कुर्क करने के निर्देश दिए. उसी दिन मामले पर अगली सुनवाई होगी. कोर्ट ने पिछले साल 8 मई को बेंगलुरू पुलिस आयुक्त के जरिए मामले में माल्या की संपत्तियां कुर्क करने का निर्देश दिया था और इस पर रिपोर्ट मांगी थी. कोर्ट ने शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ 12 अप्रैल 2017 को बेमियादी गैर जमानती वारंट जारी किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीरव मोदी, विजय माल्या से जल्दी भारत आएंगे?माल्या कुछ ही घंटों में छोड़ दिए गए थे पर नीरव मोदी मामले में ऐसा संभव नहीं.
Read more »
अलगाववादियों पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार, यासीन मलिक के संगठन पर लगाया बैनआतंक विरोधी कानून के तहत मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चुनाव से पहले की बड़ी कार्रवाई.
Read more »
पाक महिला से की शादी, ऐसे अलगावगादी नेता बना यासीन मलिककेंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर लिबरेशन फ्रंट(JKLF)पर बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने इस अलगाववादी संगठन पर बैन लगा दिया है. अधिकारियों के मुताबिक JKLF पर बैन आतंकवाद विरोधी कानून के तहत हुआ है.
Read more »
हाफिज सईद की 25 संपत्तियों की जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां- Amarujalaहाफिज सईद की 25 संपत्तियों की जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां HafizSaeed IntelligenceAgency Terrorist
Read more »
नीरव मोदी के बाद विजय माल्या पर कसता शिकंजा, अदालत ने दिया ये बड़ा आदेशबेंगलुरू पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के विशेष लोक अभियोजक एन के मत्ता और वकील संवेदना वर्मा के जरिए इस संबंध में अदालत के पहले के आदेश को लागू करने के लिए और समय मांगा था. इसके बाद मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत ने ताजा निर्देश जारी किए.
Read more »
आर्थिक अपराधी विजय माल्या पर शिकंजा, दिल्ली की अदालत ने दिए संपत्ति कुर्क करने के आदेशइससे पहले बेंगलुरू पुलिस ने अदालत को सूचित किया था कि उसने माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान की है लेकिन वह इनमें से किसी को भी कुर्क नहीं कर पाई। अदालत ने मामले में गत वर्ष चार जनवरी को माल्या को भगोड़ा अपराधी करार दिया था।
Read more »
भगोड़े माल्या की बढ़ी मुश्किलें: बेंगलुरू की प्रॉपर्टी होगी जब्त, कोर्ट ने लगाई मुहरशराब कारोबारी और किंगफिशर के मालिक भगोड़े माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली की कोर्ट ने माल्या की बेंगलुरू में मौजूद प्रॉपर्टी को जब्त करने का आदेश दिया है. दिल्ली की एक कोर्ट ने ने फेरा उल्लंघन से जुड़े एक मामले में यह आदेश दिया है.
Read more »
टेरर फंडिंग: सरकार की कार्रवाई- गिलानी के दामाद समेत 11 हुर्रियत नेताओं की संपत्ति होगी जब्तसैय्यद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश, नईम अहमद खान, फ़ारुख अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शहीदुल इस्लाम, पाक में मौजूद हिज्बुल चीफ सैय्यद सलाउद्दीन, अकबर खंडी, राजा मेहराजुद्दीन, पीर सैफुल्ला, ज़हूर अहमद वताली सहित 11 अलगाववादियों की संपत्ति जब्त होगी.
Read more »
जेट एयरवेज संकट: बैंकों पर माल्या का तंज- मुझसे पैसे लेकर मदद कर दोशराब कारोबारी विजय माल्या ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर चार ट्वीट कर तंज कसा है. ट्वीट में माल्या ने कहा, 'मैं एक बार फिर से दोहराता हूं कि मैंने पीएसयू बैंकों और अन्य सभी लेनदारों का भुगतान करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने भुगतान की पेशकश की है. बैंक मेरे पैसे क्यों नहीं लेते?
Read more »
