शराब कारोबारी विजय माल्या ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर कसा तंज
इससे पहले किए गए एक अन्य ट्वीट में माल्या ने लिखा, 'मैंने किंगफिशर एयरलाइंस में 4 हजार करोड़ रुपए का निवेश कंपनी और उसके कर्मचारियों को बचाने के लिए किया. लेकिन मेरी इस कोशिश को पहचाना नहीं गया और हर संभव तरीके से मेरी आलोचना की गई.
इन्हीं पीएसयू बैंकों ने भारत की सबसे अच्छी एयरलाइंस को बर्बाद कर दिया, जिसके पास बेहतरीन स्टाफ और कनेक्टिविटी थी. एनडीए के दौर में यह दोहरा मापदंड है.' वहीं, एक माल्या ने अन्य ट्वीट किया, 'भाजपा प्रवक्ताओं ने पीएम मनमोहन सिंह को लिखे गए मेरे पत्रों को पढ़कर सुनाया और आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के तहत पीएसयू बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस का गलत तरीके से समर्थन किया था. मौजूदा पीएम को ऐसी ही चिट्ठी लिखने पर मीडिया ने मेरी तीखी आलोचना की. मुझे आश्चर्य है कि एनडीए सरकार के तहत अब क्या बदल गया है.' माल्या का एक और ट्वीट आया, 'यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई कि पीएसयू बैंकों ने जेट एयरवेज की मदद की है. इससे नौकरी, कनेक्टिविटी और उद्यम- तीनों ही बचे रहेंगे. काश! ऐसा ही किंगफिशर के लिए किया जाता.'जेट एयरवेज फिलहाल संकट का सामना कर रहा है. पट्टे पर लिए गए विमानों का किराया नहीं चुकाए जाने के चलते जेट एअरवेज के दो और विमान उड़ान नहीं भर पाए. इस तरह कंपनी के कुल 25 विमान अब उड़ान नहीं भर पा रहे हैं. शेयर बाजार को कंपनी ने यह जानकारी दी है. कंपनी के पास कुल 123 विमानों का बेड़ा है. जिसमें बोइंग 737, बोइंग 777, एयरबस ए330 और एटीआर विमान भी शामिल हैं. कंपनी के विमानों को जमीन पर खड़ा करने का यह क्रम सात फरवरी से जारी है और अब तक उसके कुल 25 विमान खड़े कर दिए गए हैं. कंपनी इस संबंध में नियमित तौर पर नागर विमानन महानिदेशालय को सूचित कर रही है. जबकि नागर विमानन मंत्रालय और नियामक डीजीसीए ने अब तक इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है. इन विमानों के खड़े होने से कितनी उड़ानें रद्द हुई है, इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है. औसतन एक बोइंग 737 विमान छह से सात घरेलू उड़ानें रोजाना भरता है.फिलहाल जेट एयरवेज पर कुल 26 बैंकों का कर्ज है. इसमें कुछ प्राइवेट और विदेशी बैंक भी शामिल हैं. पब्लिक सेक्टर बैंक में केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इलाहबाद बैंक शामिल हैं. अब इस लिस्ट में एसबीआई और पीएनबी का नाम भी जुड़ जाएगा. एयरलाइंस पर करीब 8 हजार करोड़ का कर्ज है. जेट के पायलट पहले ही अल्टीमेटम दे चुके हैं कि अगर 31 मार्च तक उनका बकाया नहीं दिया गया तो वह किसी फ्लाइट को नहीं उड़ाएंगे. जेट ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से बयान में कहा, कि 'भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में जेट के कर्जदाता डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिये कंपनी में 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे. जेट एअरवेज ने यह भी कहा है कि कर्जदाताओं के नेतृत्व में एक 'अंतरिम मैनेजमेंट कमेटी' का गठन कर दिया गया है, जो कंपनी के रोजाना के कामकाज और कैश फ्लो का संचालन करेगी. जेट एयरवेज के कर्जदाताओं ने कंपनी के बोर्ड और प्रबंधन को अपने नियंत्रण में ले लिया है. कर्जदाता कंपनी के लिए एक नया रणनीतिक पार्टनर ढूंढने को लेकर जल्द ही एक ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू करेंगी. दूसरी तरफ खबर है कि जेट एयरवेज को आपातकालीन फंड मिलने का रास्ता भी दिख रहा है. इसमें पंजाब नैशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 25 साल पुरानी इस एयरलाइंस को प्राथमिकता पर फंड दिया जाएगा. ऋणदाता संघ द्वारा प्राथमिकता पर फंड मिलने से जेट एयरवेज को मदद मिलेगी. अब जब तक कंपनी को बचाने का कोई नया प्लान नहीं बन जाता तब तक यह चलती रह सकेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'..पीएम हो कभी उसका काम भी कर लिया करो', ऐसा ट्वीट कर ट्रोल हुए कॉमेडियनवैसे ये पहली बार नहीं है जब कुणाल कामरा ने पीएम की चुटकी ली है। इससे पहले भी वो कई बार इस तरह से पीएम और बीजेपी पर तंज कस लोगों का निशाना बन चुके हैं। कुणाल कामरा ने इस बार भी ट्रोल के होने के बावजूद दोबारा से ट्वीट कर बीजेपी की चुटकी ली है।
Read more »
अखिलेश ने फिर साधा BJP पर निशाना, ट्वीट कर पूछा अब ये सवाल...बीजेपी द्वारा सांसदों के टिकट काटे जाने की खबरों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है.
Read more »
जिग्नेश मेवाणी के विवादित बोल- पप्पू तो हर घर में लेकिन गप्पू और फेंकू बस एकगुजरात के चर्चित दलित नेता और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट कर एक विवादित बयान दिया है.
Read more »
पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, स्मृति ईरानी बोलीं- आभार सर, अमेठी है तैयार– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- 'मैं उनके दीर्घायु जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.'
Read more »
ट्रम्प का यू-टर्न: नॉर्थ कोरिया पर लगे प्रतिबंध को हटाने का दिया आदेशअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट ने अमेरिका के वित्त मंत्रालय को हैरानी में डाल दिया है. दरअसल, ट्रम्प ने लिखा कि 'मैंने आज उत्तर कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश दिया है'
Read more »
#WorldTBDay: PM मोदी ने ट्वीट कर कहा- 2025 तक मिलेगा टीबी से छूटकाराटीबी डे के मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा की 2030 के वैश्विक लक्ष्य से पांच साल पहले (2025) केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इसे देश से जड़ से उखाड़ फेकने के लिए कड़ी मेहनत।
Read more »
प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, 'काश! टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त नेता शिक्षामित्रों पर ध्यान देते'प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, 'काश! टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त नेता शिक्षामित्रों पर ध्यान देते' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
अखिलेश ने ट्वीट कर BJP को घेरा, चुनावी रणनीति-प्रचार पर कसा तंजउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने इस ट्वीट में बीजेपी के प्रचार के तरीकों, रणनीति पर तंज कसा.
Read more »
