Huawei P30 Pro और Huawei P30 हुए लॉन्च, 40 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम है इसमें

United States News News

Huawei P30 Pro और Huawei P30 हुए लॉन्च, 40 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम है इसमें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

Huawei P30 Pro और Huawei P30 से उठा पर्दा, जानें इनके स्पेसिफिकेशन

Huawei P30 Pro और Huawei P30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे ने मंगलवार को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी पी-सीरीज़ के अंतर्गत दो नए स्मार्टफोन हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 से पर्दा उठाया। स्मार्टफोन के साथ Huawei ने इवेंट के दौरान FreeLace, FreeBuds Lite ईयरबड्स, Watch GT Elegant, Watch GT Active और 12,000 एमएएच वाले पावर बैंक को भी लॉन्च किया है। आइए अब आपको Huawei P30 Pro और Huawei P30 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। Huawei P30, Huawei P30 Pro की कीमतहुवावे के मुताबिक, हुवावे पी30 की शुरुआती कीमत 799 यूरो है। वहीं दूसरी तरफ हुवावे पी30 प्रो की शुरुआती कीमत 999 यूरो है। इस दाम में आपको 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei P30 Pro के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 यूरो और 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,249 यूरो है।Huawei P30 और हुवावे पी30 प्रो को ब्लैक रंग और चार नए ग्रेडिएंट फिनिश- एम्बर सनराइज, ऑरोरा, ब्रीदिंग क्रिस्टल और पर्ल व्हाइट के साथ उतारा गया है। लॉन्च होने के बाद चुनिंदा मार्केट में Huawei P30 और P30 Pro को बिक्री के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Huawei P30 और Huawei P30 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर एक बैनर को लिस्ट किया गया है। Huawei P30, Huawei P30 Pro स्पेसिफिकेशनहुवावे पी30 और पी30 प्रो दोनों ही फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.

1 पर चलते हैं। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 और P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल हैं। Huawei P30 Pro में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ OLED स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, P30 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे ने अपने इन हैंडसेट्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। हुवावे पी30 और पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। किरिन 980 चिपसेट के साथ दो न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट भी हैं। Huawei P30 में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज तो वहीं P30 Pro में 8 जीबी रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी के साथ। हुवावे पी30 में जान फूंकने के लिए 3,650 एमएएच की बैटरी तो वहीं हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है और ये फोन आईपी68 सर्टिफाइड हैं। Huawei P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है। दोनों ही फोन हुवावे 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक से लैस हैं। Huawei P30, Huawei P30 Pro कैमराअब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पैक्ट्रम सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.6 है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/3.4 है और टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा है। इसके अलावा यह डुअल ओआईएस से लैस है। आपको कलर टेम्परेचर और फ्लिकर सेंसर भी मिलेगा। Huawei P30 में टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा नहीं दिया गया है। इसमें 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei P30 और P30 Pro दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकHuawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकआधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
Read more »

Amazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest का आगाज़ हो चुका है। अमेज़न फैब फोन फेस्ट में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Read more »

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite Launch Today हुआवे आज पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने नए Huawei P30 सीरीज की लॉन्चिंग करने जा रहा है. यहां जानें संभावित कीमत और फीचर्स.
Read more »

Huawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 ProHuawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 Proचीनी स्मार्टफोन मेकर हुआवे ने पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स - Huawei P30 और P30 Pro लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिनमें पावर बैंक, आईवेयर और वायरलेस इयरफोन्स शामिल हैं.
Read more »

Huawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियांHuawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियांHuawei P30 Pro, P30 हुआवे ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इसमें अब तक के सबसे बेस्ट कैमरे दिए गए हैं. यहां जानें इन स्मार्टफोन्स की तमाम खूबियां.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:36:31