Huawei P30 और Huawei P30 Pro एक दूसरे से कितने अलग?

United States News News

Huawei P30 और Huawei P30 Pro एक दूसरे से कितने अलग?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

Huawei P30 और Huawei P30 Pro में क्या-क्या अंतर है, आइए आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराते हैं।

Huawei ने मंगलवार को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान हुवावे पी30 और हुवावे पी30 प्रो को लॉन्च किया था। दोनों ही फोन लेटेस्ट हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आते हैं। फोन के पिछले हिस्से में 40 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Huawei P30 Pro में अतिरिक्त टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा भी दिया गया है। अतिरिक्त सेंसर के अलावा Huawei P30 Pro vs Huawei P30 की कीमतहुवावे पी30 प्रो की शुरुआती कीमत 999 यूरो है। इस दाम में आपको 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei P30 Pro के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 यूरो और 8 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,249 यूरो है। वहीं दूसरी तरफ, हुवावे पी30 की शुरुआती कीमत 799 यूरो है। Huawei P30 और हुवावे पी30 प्रो को ब्लैक रंग और चार नए ग्रेडिएंट फिनिश- एम्बर सनराइज, ऑरोरा, ब्रीदिंग क्रिस्टल और पर्ल व्हाइट के साथ उतारा गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर एक बैनर को लिस्ट किया गया है जिसपर 'कमिंग सून' लिखा नज़र आ रहा है। लेकिन फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि Huawei P30 और Huawei P30 Pro को भारत कब लाया जाएगा। Huawei P30 Pro बनाम Huawei P30 स्पेसिफिकेशनसबसे पहले बात डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज की। Huawei P30 Pro में 6.

47 इंच का फुल-एचडी+ OLED स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, P30 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे ने अपने इन हैंडसेट्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। हुवावे पी30 प्रो में Acoustic डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। Huawei P30 में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज तो वहीं P30 Pro में 8 जीबी रैम और तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी के साथ। अब बात कैमरा सेटअप की। हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप है, 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पैक्ट्रम सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.6 है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/3.4 है और टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा है। इसके अलावा यह डुअल ओआईएस से लैस है। आपको कलर टेम्परेचर और फ्लिकर सेंसर भी मिलेगा। कैमरा सेटअप 5एक्स ऑप्टिकल, 10एक्स हाइब्रिड और 50एक्स डिजिटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। Huawei P30 में टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा नहीं दिया गया है। इसमें 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेकेंडरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei P30 और P30 Pro दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। अब बात बैटरी क्षमता की। हुवावे पी30 में जान फूंकने के लिए 3,650 एमएएच की बैटरी तो वहीं हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। Huawei P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है। हुवावे पी30 की लंबाई-चौड़ाई 149.10x71.36x7.57 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। वहीं हुवावे पी30 प्रो की लंबाई-चौड़ाई 158.00x73.40x8.41 मिलीमीटर और वज़न 192 ग्राम है। Huawei P30 Pro वेरिएंट आईपी68 वाटर और डस्ट सर्टिफाइड है तो वहीं हुवावे पी30 स्मार्टफोन आईपी53 सर्टिफाइड फोन है। अब बात दोनों फोन में मौजूद समानताओं की। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलते हैं। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 और P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल के साथ ड्यूड्रॉप नॉच है। हुवावे ने अपने इन हैंडसेट्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। हुवावे पी30 और पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Huawei P30 और P30 Pro दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही फोन हुवावे 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक से लैस हैं। हुवावे P30 Pro बनाम हुवावे पी30

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Huawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro लीक: Galaxy S10 Plus से महंगा होगा ये स्मार्टफोनHuawei P30 Pro की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन iPhone XS और Galaxy S10 Plus से भी महंगा होगा.
Read more »

Huawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकHuawei P30 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीकआधिकारिक लॉन्च से पहले Huawei P30 Pro को यहां लिस्ट कर दिया गया था। जानें इसके बारे में।
Read more »

Amazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest सेल: Realme U1 और Huawei Y9 (2019) समेत कई फोन बिक रहे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest का आगाज़ हो चुका है। अमेज़न फैब फोन फेस्ट में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Read more »

Huawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S में हैं तीन रियर कैमरे, हुवावे Enjoy 9e भी हुआ लॉन्चHuawei Enjoy 9S, Enjoy 9e, Tablet M5 Youth Edition को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इनके बारे में।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगHuawei P30, Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा।
Read more »

Huawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite की लॉन्चिंग आज, जानें खास बातेेंHuawei P30, P30 Pro, P30 Lite Launch Today हुआवे आज पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने नए Huawei P30 सीरीज की लॉन्चिंग करने जा रहा है. यहां जानें संभावित कीमत और फीचर्स.
Read more »

Huawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 ProHuawei ने लॉन्च किया अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन P30 और P30 Proचीनी स्मार्टफोन मेकर हुआवे ने पेरिस में एक इवेंट के दौरान अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स - Huawei P30 और P30 Pro लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिनमें पावर बैंक, आईवेयर और वायरलेस इयरफोन्स शामिल हैं.
Read more »

Huawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियांHuawei P30 Pro-P30 लॉन्च, यहां जानें सारी खूबियांHuawei P30 Pro, P30 हुआवे ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इसमें अब तक के सबसे बेस्ट कैमरे दिए गए हैं. यहां जानें इन स्मार्टफोन्स की तमाम खूबियां.
Read more »

Huawei P30 Pro और Huawei P30 हुए लॉन्च, 40 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम है इसमेंHuawei P30 Pro और Huawei P30 हुए लॉन्च, 40 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम है इसमेंHuawei P30 Pro और Huawei P30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानेंं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Read more »

Huawei P30 Pro क्विक रिव्यू: चार कैमरों और जूम का खेलHuawei P30 Pro क्विक रिव्यू: चार कैमरों और जूम का खेलHuawei P30 Pro पेरिस में लॉन्च किया गया है और भारत में अप्रैल के मिड में लॉन्च होगा. ये कैमरा दरअसल फोटॉग्रफी सेंट्रिक है और इसमें पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:29:09