BMC Election Results: बीएमसी में विजय पर गदगद फडणवीस, बोले- ये महायुति की महाजीत

Maharashtra News

BMC Election Results: बीएमसी में विजय पर गदगद फडणवीस, बोले- ये महायुति की महाजीत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

BMC Election Results: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के रुझानों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की जीत को 'महाजीत' करार देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर जनता का भरोसा बताया है.

"BMC Election Results: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के रुझानों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति की जीत को 'महाजीत' करार देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे पर जनता का भरोसा बताया है.

फडणवीस ने दावा किया कि राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से 25 में महायुति को स्पष्ट जीत मिली है और मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भी गठबंधन बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रहा है. Advertisment बीएमसी में भी महायुति का मेयर तय, फडणवीस मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही बीएमसी की मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन रुझान यह साफ संकेत दे रहे हैं कि यहां भी महायुति का ही मेयर बनेगा. उन्होंने कहा, 'मुंबई में भी जनता ने स्थिरता और विकास के पक्ष में मतदान किया है। बीएमसी में महायुति की सरकार बनेगी और शहर के विकास को नई गति मिलेगी.' यह मामूली जीत नहीं, जनता के विश्वास की जीत है: फडणवीस अपने संबोधन में फडणवीस ने कहा कि यह जीत सिर्फ सीटों का आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, विकास और विश्वास की जीत है. उन्होंने कहा, 'यह कोई छोटी या संयोगवश मिली जीत नहीं है. यह उस भरोसे की जीत है, जो जनता ने मोदी जी के विकास मॉडल पर जताया है. महाराष्ट्र के हर नगर और हर नागरिक की सेवा करना अब हमारी जिम्मेदारी है.' #WATCH | Maharashtra civic body polls | Maharashtra CM Devendra Fadnavis and other leaders distribute sweets as BJP-Shiv Sena Mahayuti continues its lead in BMC election and most of the other municipal corporations in the state. pic.twitter.com/zlelnyp4Oy — ANI January 16, 2026 कार्यकर्ताओं को समर्पित की जीत सीएम फडणवीस ने इस सफलता का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर किए गए उनके परिश्रम और संगठन की मजबूती के कारण ही यह परिणाम संभव हुआ. 'मैं इस जीत को पार्टी के हर कार्यकर्ता को समर्पित करता हूं, जिसने धूप, बारिश और हर परिस्थिति में जनता तक हमारी बात पहुंचाई.' विकास एजेंडे को मिला जनसमर्थन फडणवीस ने जोर देकर कहा कि महायुति ने चुनाव में वही एजेंडा रखा, जो प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने रखा है विकास, सुशासन और पारदर्शिता. उन्होंने कहा, हमने विकास की बात की, बुनियादी सुविधाओं की बात की और जनता ने उसी को समर्थन दिया. इससे साफ है कि लोगों को राजनीति से ज्यादा परिणाम चाहिए. यह भी पढ़ें - BMC Election Results: सिंगल डिजिट में सिमटी राज ठाकरे की मनसे, जानें कैसा रहा प्रदर्शन"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में आज वोटिंग: बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्...महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में आज वोटिंग: बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्...Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Voting Today Latest Updates. Follow BMC Election Results, Raj-Uddhav Thackeray Alliance News on Dainik Bhaskar.
Read more »

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव का रिजल्ट आज: सुबह 10 बजे काउंटिंग शुरू होगी, दोपहर बाद परिणाम; BMC प...महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव का रिजल्ट आज: सुबह 10 बजे काउंटिंग शुरू होगी, दोपहर बाद परिणाम; BMC प...Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Results Today. Follow BMC Exit Poll Updates, BJP Alliance Majority Prediction, Latest Maharashtra Election News On Dainik Bhaskar.
Read more »

BMC Election Results 2026 LIVE Updates: Vote Counting To Begin At 10 AM TodayBMC Election Results 2026 LIVE Updates: Vote Counting To Begin At 10 AM TodayBMC Election Results 2026 LIVE Updates: Polling for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) elections concluded on Thursday, bringing the voting process to a close. The election now moves into its final stage, with the official counting of votes set to begin on Friday at 10:00 AM.
Read more »

BMC Election Results: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवारों का भी दबदबा, ये है सूचीBMC Election Results: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवारों का भी दबदबा, ये है सूचीBMC Election Results: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों की मतगणना के बीच मुस्लिम समुदाय उम्मीदवारों ने भी अपनी जोरदार आमद दर्ज कराई है. जानतें है कहां से इन कैंडिडेट ने जीत हासिल की है.
Read more »

BMC Election Results: सिंगल डिजिट में सिमटी राज ठाकरे की मनसे, जानें कैसा रहा प्रदर्शनBMC Election Results: सिंगल डिजिट में सिमटी राज ठाकरे की मनसे, जानें कैसा रहा प्रदर्शनBMC Election Results 2026: चुनाव में सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और उसके प्रमुख राज ठाकरे को लगा है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने के बावजूद एमएनएस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.
Read more »

BMC Election Results: नहीं चला 'मराठी मानुस' कार्ड, जानें ठाकरे ब्रदर्स की हार के 6 कारणBMC Election Results: नहीं चला 'मराठी मानुस' कार्ड, जानें ठाकरे ब्रदर्स की हार के 6 कारणBMC Election Results: ठाकरे ब्रदर्स यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बाद एक मंच पर आए थे. लेकिन उनका जादू इस चुनाव में नहीं चला. जानते हैं उनकी हार के 6 कारण.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:11:43