महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में आज वोटिंग: बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्...

Maharashtra Election News

महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में आज वोटिंग: बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्...
Nagar Nigam ElectionBMC ElectionRaj Thackeray
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Voting Today Latest Updates. Follow BMC Election Results, Raj-Uddhav Thackeray Alliance News on Dainik Bhaskar.

बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्ट आएगामहाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। एक दिन बाद रिजल्ट आएगा। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम है जहां 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना -महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला होगा। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं राज-उद्धव ठाकरे एक साथ आ गए।बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी।BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है। 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी। मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है। यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में महिलाओं को BEST बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% छूट देने का वादा किया है। वहीं उद्धव–राज ठाकरे अलांयस ने महिला घरेलू सहायकों को ₹1500 महीना और 700 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स फ्री करने की बात कही है। कांग्रेस ने मुंबई की प्रदूषण समस्या और BEST बस सेवा में सुधार का वादा किया है। साथ ही शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही है।नगर निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। ऐसे में अगला चुनाव 2022 में होना था। उस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और वार्ड सीमाओं में बदलाव चल रहे थे। नए वार्ड नक्शे और सीटों का पुनर्विन्यास किया जा रहा था। बीएमसी में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 227 से 236 करने का प्रस्ताव था। इस बदलाव के चलते पुरानी सीटों पर चुनाव करना संभव नहीं था, इसलिए चुनाव टाल दिए गए। हालांकि ये प्रस्ताव पास नहीं हुआ।बिहार के 9 जिलों का तापमान 8 डिग्री से कमहरियाणा में मकर संक्रांति पर कोल्डवेवGGU में घटिया भोजन पर छात्रों ने घेरा कुलपति निवासश्रीगंगानगर में 20 को हल्की बारिश की संभावना.

बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्ट आएगामहाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। एक दिन बाद रिजल्ट आएगा। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम है जहां 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना -महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला होगा। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं राज-उद्धव ठाकरे एक साथ आ गए।बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी।BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है। 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी। मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है। यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में महिलाओं को BEST बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% छूट देने का वादा किया है। वहीं उद्धव–राज ठाकरे अलांयस ने महिला घरेलू सहायकों को ₹1500 महीना और 700 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स फ्री करने की बात कही है। कांग्रेस ने मुंबई की प्रदूषण समस्या और BEST बस सेवा में सुधार का वादा किया है। साथ ही शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही है।नगर निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। ऐसे में अगला चुनाव 2022 में होना था। उस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और वार्ड सीमाओं में बदलाव चल रहे थे। नए वार्ड नक्शे और सीटों का पुनर्विन्यास किया जा रहा था। बीएमसी में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 227 से 236 करने का प्रस्ताव था। इस बदलाव के चलते पुरानी सीटों पर चुनाव करना संभव नहीं था, इसलिए चुनाव टाल दिए गए। हालांकि ये प्रस्ताव पास नहीं हुआ।बिहार के 9 जिलों का तापमान 8 डिग्री से कमहरियाणा में मकर संक्रांति पर कोल्डवेवGGU में घटिया भोजन पर छात्रों ने घेरा कुलपति निवासश्रीगंगानगर में 20 को हल्की बारिश की संभावना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Nagar Nigam Election BMC Election Raj Thackeray Uddhav Thackeray Municipal Elections Maharashtra News Voting

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नागपुर नगर निगम चुनाव लड़ रहीं 4 बच्चों की मां, महाराष्ट्र में 2 वाला नियम, अब NCP शरद पवार का क्या होगा?नागपुर नगर निगम चुनाव लड़ रहीं 4 बच्चों की मां, महाराष्ट्र में 2 वाला नियम, अब NCP शरद पवार का क्या होगा?नागपुर नगर निगम से पुष्पा वाघमारे चुनाव लड़ रही हैं। वह शरद पवार की एनसीपी से प्रत्याशी हैं। उनके चुनाव लड़ने पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल पुष्पा के चार बच्चे हैं। जबकि महाराष्ट्र में दो बच्चों से ज्यादा के माता-पिता नगर निकाय, नगर परिषद , नगर पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते...
Read more »

पाकिस्तान: इस्लामाबाद में काटे गए 29 हजार से ज्यादा पेड़, मंत्री बोले 'वो सेहत के लिए ठीक नहीं थे'पाकिस्तान: इस्लामाबाद में काटे गए 29 हजार से ज्यादा पेड़, मंत्री बोले 'वो सेहत के लिए ठीक नहीं थे'पाकिस्तान: इस्लामाबाद में काटे गए 29 हजार से ज्यादा पेड़, मंत्री बोले 'वो सेहत के लिए ठीक नहीं थे'
Read more »

रूसी तेल खरीदने में भारत तीसरे नंबर पर खिसका: दिसंबर में रिलायंस और सरकारी कंपनियों ने 29% कम खरीदा; तुर्कि...रूसी तेल खरीदने में भारत तीसरे नंबर पर खिसका: दिसंबर में रिलायंस और सरकारी कंपनियों ने 29% कम खरीदा; तुर्कि...Indias Russian oil imports fell significantly in December. Follow latest updates on energy trade dynamics and global oil markets on Dainik Bhaskar. भारत ने दिसंबर में रूस से 2.3 बिलियन यूरो (लगभग ₹23,000 करोड़) का हाइड्रोकार्बन आयात किया, जो नवंबर के 3.
Read more »

BMC Election: खत्म हुआ महाराष्ट्र निकाय चुनाव का प्रचार, बीएमसी सहित सभी 29 निगमों में कब मतदान और नतीजा कब?BMC Election: खत्म हुआ महाराष्ट्र निकाय चुनाव का प्रचार, बीएमसी सहित सभी 29 निगमों में कब मतदान और नतीजा कब?महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगर निगमों में यह चुनाव तीन साल के देरी से हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की
Read more »

रोहतक में 29 नसबंदी किए गए कुत्तों की संदिग्ध मौत, शरीर पर सर्जरी के मिले निशान; जांच के लिए कमेटी गठितरोहतक में 29 नसबंदी किए गए कुत्तों की संदिग्ध मौत, शरीर पर सर्जरी के मिले निशान; जांच के लिए कमेटी गठितरोहतक के सुनारिया जेल रोड पर 29 नसबंदी किए हुए कुत्ते संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनके शरीर पर सर्जरी के निशान और पास में दवाइयां मिलीं, जिससे लापरवाही की आशंका है। पशु प्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सोसाइटी फॉर एनिमल सेफ्टी ने एफआईआर दर्ज कराई। नगर निगम ने जांच कमेटी गठित कर सैंपल लैब भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई...
Read more »

थाईलैंड में ट्रेन हादसा: क्रेन गिरने से 29 की मौत, कई घायलथाईलैंड में ट्रेन हादसा: क्रेन गिरने से 29 की मौत, कई घायलथाईलैंड के सिखियो जिले में बुधवार को एक निर्माणाधीन साइट की क्रेन के एक यात्री ट्रेन पर गिरने से भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हुए हैं। घटना के समय ट्रेन राजधानी बैंकॉक से उबोन रतचथानी प्रांत की ओर जा रही थी। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:17