BMC Election Results: ठाकरे ब्रदर्स यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बाद एक मंच पर आए थे. लेकिन उनका जादू इस चुनाव में नहीं चला. जानते हैं उनकी हार के 6 कारण.
"BMC Election Results: महाराष्ट्र की राजनीति का सबसे अहम माने जाने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. 29 में से 23 नगर निकायों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बढ़त हासिल है.
मुंबई की सत्ता पर लंबे समय से काबिज रही शिवसेना के लिए यह नतीजे बड़ा झटका माने जा रहे हैं, खासकर तब जब ठाकरे ब्रदर्स यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बाद एक मंच पर आए थे. लेकिन उनका जादू इस चुनाव में नहीं चला. खास तौर पर राज ठाकरे का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. मुंबई में तो उनकी पार्टी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं आखिर क्यों चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स पिछड़ गए. क्यों बीएमसी में 4 दशक बाद गैर ठाकरे का राज होगा. Advertisment राजनीतिक विश्लेषकों और रुझानों के आधार पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की हार के मुख्य कारण निम्नलिखित माने जा रहे हैं... 1. 'मराठी कार्ड' का बेअसर होना उद्धव और राज ठाकरे ने इस चुनाव में 'मराठी मानुष' और 'मराठी अस्मिता' के मुद्दे को केंद्र में रखा था. हालांकि, मुंबई की बदलती जनसांख्यिकी और मतदाताओं की प्राथमिकता अब केवल भाषा तक सीमित नहीं रही। विकास और बुनियादी सुविधाओं के सामने भावनात्मक मुद्दा इस बार विफल साबित हुआ. 2. 20 साल बाद का बेमेल गठबंधन दोनों भाइयों का लगभग दो दशक बाद एक साथ आना मतदाताओं के लिए विश्वसनीय नहीं रहा. आलोचकों का मानना है कि यह गठबंधन "डर" की वजह से था न कि किसी ठोस विजन की वजह से. कार्यकर्ताओं के बीच भी समन्वय की कमी दिखी, क्योंकि वर्षों तक वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते आए थे. 3. महायुति का 'विकास' और 'हिंदुत्व' मॉडल बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपना पूरा कैंपेन 'डबल इंजन सरकार' और विकास कार्यों पर केंद्रित रखा. उन्होंने 'मराठी और हिंदू मेयर' का नैरेटिव सेट किया, जिसने ठाकरे बंधुओं के वोट बैंक में सेंध लगाई. लाडली बहिन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला वोटरों का महायुति की ओर झुकाव भी एक बड़ा कारण बना. 4. पार्टी का विभाजन और कैडर का बिखराव एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना में की गई बगावत के बाद, ग्रासरूट लेवल के कई अनुभवी नगरसेवक और शाखा प्रमुख शिंदे गुट में शामिल हो गए थे. उद्धव ठाकरे के पास जमीन पर सक्रिय रहने वाले संगठन की वह पुरानी ताकत नहीं रही, जो पहले हुआ करती थी. 5. गैर-मराठी वोटरों की नाराजगी राज ठाकरे के पुराने बयानों और उत्तर भारतीयों के प्रति आक्रामक रवैये के कारण मुंबई की एक बड़ी आबादी ठाकरे ब्रदर्स के गठबंधन से दूर रही. बीजेपी ने इस वर्ग को पूरी तरह से अपनी ओर एकजुट करने में सफलता हासिल की. 6. विपक्ष में बिखराव महाविकास अघाड़ी के बजाय उद्धव-राज ने अपना अलग गठबंधन बनाया, जबकि कांग्रेस अलग चुनाव लड़ी. इससे विरोधी मतों का बंटवारा हुआ, जिसका सीधा फायदा बीजेपी-शिंदे गठबंधन को मिला. यह भी पढ़ें - BMC Election Results: चुनाव नतीजों में कैसा रहा महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन, नई जेनरेशन का हुआ उदय?"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में आज वोटिंग: बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्...Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Voting Today Latest Updates. Follow BMC Election Results, Raj-Uddhav Thackeray Alliance News on Dainik Bhaskar.
Read more »
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव का रिजल्ट आज: सुबह 10 बजे काउंटिंग शुरू होगी, दोपहर बाद परिणाम; BMC प...Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Results Today. Follow BMC Exit Poll Updates, BJP Alliance Majority Prediction, Latest Maharashtra Election News On Dainik Bhaskar.
Read more »
BMC Election Results 2026 LIVE Updates: Vote Counting To Begin At 10 AM TodayBMC Election Results 2026 LIVE Updates: Polling for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) elections concluded on Thursday, bringing the voting process to a close. The election now moves into its final stage, with the official counting of votes set to begin on Friday at 10:00 AM.
Read more »
BMC Election Results 2026 Live: मुंबई में चलेगा ठाकरे ब्रदर्स का जादू, या बीजेपी तोड़ देगी शिवसेना का तिलिस्म? आज फैसले का दिनविभिन्न एग्जिट पोल्स ने मुंबई बीएमसी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है. अब यह एग्जिट पोल्स कितने सही साबित हो पाते हैं, इसका पता अब से कुछ देर बाद चलेगा जब मतगणना शुरू होगी. मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी काउंटिंग सेंटर्स पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
Read more »
BMC Election Results: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवारों का भी दबदबा, ये है सूचीBMC Election Results: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों की मतगणना के बीच मुस्लिम समुदाय उम्मीदवारों ने भी अपनी जोरदार आमद दर्ज कराई है. जानतें है कहां से इन कैंडिडेट ने जीत हासिल की है.
Read more »
BMC Election Results: सिंगल डिजिट में सिमटी राज ठाकरे की मनसे, जानें कैसा रहा प्रदर्शनBMC Election Results 2026: चुनाव में सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और उसके प्रमुख राज ठाकरे को लगा है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने के बावजूद एमएनएस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.
Read more »
