Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Results Today. Follow BMC Exit Poll Updates, BJP Alliance Majority Prediction, Latest Maharashtra Election News On Dainik Bhaskar.
सुबह 10 बजे काउंटिंग शुरू होगी, दोपहर बाद परिणाम; BMC पर सबकी नजरमहाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। काउंटिंग सुबह 10 बजे शुरु होगी। परिणाम दोपहर बाद आने का अनुमान है। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम है। एक दिन पहले आए तीन एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं।नगर निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। ऐसे में अगला चुनाव 2022 में होना था। उस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और वार्ड सीमाओं में बदलाव चल रहे थे। नए वार्ड नक्शे और सीटों का पुनर्विन्यास किया जा रहा था। बीएमसी में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 227 से 236 करने का प्रस्ताव था। इस बदलाव के चलते पुरानी सीटों पर चुनाव करना संभव नहीं था, इसलिए चुनाव टाल दिए गए। हालांकि ये प्रस्ताव पास नहीं हुआ।बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा- शिवसेना में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ी वहीं MNS को 52 सीट मिली। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ रही है।BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है। 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी। मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है। यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में महिलाओं को BEST बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% छूट देने का वादा किया है। वहीं उद्धव–राज ठाकरे अलांयस ने महिला घरेलू सहायकों को ₹1500 महीना और 700 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स फ्री करने की बात कही है। कांग्रेस ने मुंबई की प्रदूषण समस्या और BEST बस सेवा में सुधार का वादा किया है। साथ ही शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही है।यूपी में कोहरा, 4 हादसे-8 गाड़ियां टकराईं, एक की मौतबेतिया में कोहरे का ड्रोन व्यू, 8 जिलों में अलर्टटोंक में सुबह और रात में ठंडकोटा में हल्का कोहरा, शीतलहर का अलर्ट जारी.
सुबह 10 बजे काउंटिंग शुरू होगी, दोपहर बाद परिणाम; BMC पर सबकी नजरमहाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनाव का रिजल्ट आज आएगा। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। काउंटिंग सुबह 10 बजे शुरु होगी। परिणाम दोपहर बाद आने का अनुमान है। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम है। एक दिन पहले आए तीन एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवेसना को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत के लिए 114 की जरूरत है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 60 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं।नगर निगम चुनाव हर पांच साल में होते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। ऐसे में अगला चुनाव 2022 में होना था। उस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और वार्ड सीमाओं में बदलाव चल रहे थे। नए वार्ड नक्शे और सीटों का पुनर्विन्यास किया जा रहा था। बीएमसी में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 227 से 236 करने का प्रस्ताव था। इस बदलाव के चलते पुरानी सीटों पर चुनाव करना संभव नहीं था, इसलिए चुनाव टाल दिए गए। हालांकि ये प्रस्ताव पास नहीं हुआ।बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा- शिवसेना में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ी वहीं MNS को 52 सीट मिली। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ रही है।BMC चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता हासिल करने की लड़ाई है। इसलिए यह महायुति और महाविकास अघाड़ी के लिए साख का सवाल है। 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी। मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है। यही कारण है कि भाजपा, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, कांग्रेस, शरद पवार और अजीत पवार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।भाजपा गठबंधन ने बीएमसी चुनाव में महिलाओं को BEST बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% छूट देने का वादा किया है। वहीं उद्धव–राज ठाकरे अलांयस ने महिला घरेलू सहायकों को ₹1500 महीना और 700 वर्गफुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स फ्री करने की बात कही है। कांग्रेस ने मुंबई की प्रदूषण समस्या और BEST बस सेवा में सुधार का वादा किया है। साथ ही शहर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही है।यूपी में कोहरा, 4 हादसे-8 गाड़ियां टकराईं, एक की मौतबेतिया में कोहरे का ड्रोन व्यू, 8 जिलों में अलर्टटोंक में सुबह और रात में ठंडकोटा में हल्का कोहरा, शीतलहर का अलर्ट जारी
BMC Election Exit Poll BJP Alliance Maharashtra Nagar Nigam Election Results Mumbai News Maharashtra Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठाकरे ब्रदर्स या महायुति... कौन बनेगा मुंबई का किंग, BMC समेत 29 नगर निगमों में आज वोटिंगमहाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों के चुनाव में आज मतदान होना है. सबकी नजर बीएमसी पर लगी है. यहां विरासत बचाने की जंग है. BMC की कुल 227 सीटों पर कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Read more »
महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में आज वोटिंग: बीएमसी सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; एक दिन बाद रिजल्...Maharashtra 29 Nagar Nigam Election Voting Today Latest Updates. Follow BMC Election Results, Raj-Uddhav Thackeray Alliance News on Dainik Bhaskar.
Read more »
Maharashtra BMC Election 2026 LIVE: महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजेMaharashtra BMC Election 2026 Voting LIVE: मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, नवी मुंबई, ठाणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों में हाई-वोल्टेज मुकाबला है। कुल 3.
Read more »
BMC Elections 2026 Voting Live Updates: Voting Begins For 29 Civic Bodies Across MaharashtraBMC Elections 2026 Voting Live Updates: Voting is underway Thursday for 29 civic bodies across Maharashtra, including Mumbais Brihanmumbai Municipal Corporation. Over 3.48 crore voters will decide the fate of 15,931 candidates contesting 2,869 seats.
Read more »
BMC Elections: 'हैंड सैनिटाइजर से मिट जा रही है स्याही', बीएमसी चुनाव के बीच विपक्ष ने लगाया आरोपBMC Elections: 'हैंड सैनिटाइजर से मिट जा रही है स्याही', बीएमसी चुनाव के बीच विपक्ष ने लगाया आरोप Ink Controversy Sparks amid BMC Elections Raj Thackrey and Uddhav Thackrey
Read more »
BMC Elections: ‘महिलाओं की जगह पुरुषों का नाम लिखा हुआ है’, बीएमसी चुनावों के बीच विपक्ष का आरोपBMC Elections: ‘महिलाओं की जगह पुरुषों का नाम लिखा हुआ है’, बीएमसी चुनावों के बीच विपक्ष का आरोप Uddhav Thackeray alleged irregularities in voter list amid BMC Elections महाराष्ट्र
Read more »
