India road safety news: Vehicle-to-vehicle communication tech to be mandatory by end of 2026. गाड़ियां करीब आते ही खुद एक-दूसरे को अलर्ट देंगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह घोषणा की है।
ग्रोक से अश्लील इमेज बनाने पर दुनियाभर में रोक; जियो फाइनेंस का मुनाफा 9% घटाकल की बड़ी खबर रोड सेफ्टी से जुड़ी रही। अब गाड़ियां करीब आते ही खुद एक-दूसरे को अलर्ट करेंगी। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि सरकार साल 2026 के अंत तक देश में 'व्हीकल-टू-व्हीकल' कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को अनिवार्य करने की प्लानिंग कर रही है।अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें.
.. 1. जियो फाइनेंस को तीसरी तिमाही में 269 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर 9% घटा, रेवेन्यू 101% बढ़कर ₹901 करोड़ पहुंचा; 6 महीने में शेयर 10% गिरा रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 269 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यह 9% घट गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 295 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं कंपनी के कमाई में 101% की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जियो फाइनेंशियल ने 901 करोड़ रुपए की कमाई की है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 449 करोड़ रुपए था। नए बिजनेस में निवेश और बढ़ते खर्चों की वजह से मुनाफे में हल्की कमी आई है।2. गाड़ियां करीब आते ही खुद एक-दूसरे को अलर्ट देंगी:नए व्हीकल में 2026 के अंत तक V2V चिप जरूरी, 5-7 हजार तक कीमत बढ़ेगी अब गाड़ियां करीब आते ही खुद एक-दूसरे को अलर्ट करेंगी। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि सरकार साल 2026 के अंत तक देश में 'व्हीकल-टू-व्हीकल' कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को अनिवार्य करने की प्लानिंग कर रही है। इस तकनीक की मदद से गाड़ियां सड़क पर चलते हुए एक-दूसरे को सेफ्टी अलर्ट भेज सकेंगी, जिससे टक्कर और हादसों को रोका जा सकेगा। यह फैसला 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक के बाद लिया गया है। सरकार का टारगेट 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% तक कम करना है।3.क्विक कॉमर्स का बिजनेस मॉडल नहीं बदला:कंपनियों ने सिर्फ 10 मिनट डिलीवरी की ब्रांडिंग हटाई, बाकी सब पहले जैसा करीब एक लाख करोड़ का क्विक कॉमर्स सेक्टर थोड़ा बदला है। केंद्र के कड़े रुख के चलते ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स जैसे प्लेटफॉर्म्स ने ब्रांडिंग से ‘10-मिनट डिलीवरी’ का दावा हटा दिया है। हालांकि इनके बिजनेस के तरीके नहीं बदले हैं। अब कंपनियां एप पर टाइमर के बजाय दूरी दिखाने पर जोर दे रही हैं।4.ग्रोक से अश्लील इमेज बनाने पर दुनियाभर में रोक:महिलाओं-बच्चों की तस्वीरों के मिसयूज के बाद फैसला; भारत में 3,500 फोटो हटाए थे इलॉन मस्क के X ने ग्रोक AI से रियल लोगों की अश्लील इमेज बनाने पर वर्ल्डवाइड बैन लगा दिया है। यह फैसला AI-पावर्ड चैटबॉट से महिलाओं और बच्चों की फोटोज मिसयूज की शिकायतों के बाद लिया गया है। अब यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल करके किसी भी असली व्यक्ति की ऐसी फोटो नहीं बना पाएंगे जो आपत्तिजनक हो या जिसमें उन्हें कम कपड़ों में दिखाया गया हो। ये रिस्ट्रिक्शन पेड और अनपेड सभी यूजर्स पर लगाया गया है।5. 10 साल से अटका NSE का IPO जल्द आएगा:मार्च अंत तक ड्राफ्ट पेपर संभव; ₹1,387 करोड़ के सेटलमेंट को सेबी की सैद्धांतिक मंजूरी को-लोकेशन केस में NSE की सेटलमेंट अर्जी को सेबी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद करीब एक दशक से अटके NSE के IPO की सबसे बड़ी कानूनी बाधा दूर हो गई है। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने 15 जनवरी को इसकी जानकारी दी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलेटरी क्लियरेंस मिलने के बाद अब NSE मार्च के अंत तक अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी लिस्टिंग पेपर्स फाइल कर सकता है। इसके लिए एक्सचेंज ने इन्वेस्टमेंट बैंकर्स और लॉ फर्म्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है।भोजपुर में दो दिन स्कूल रहेगा बंदश्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज, फिर छाया कोहरासहारनपुर में घना कोहरा ...टेम्प्रेचर 2°Cचित्तौड़गढ़ में एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा
V2V Communication Nitin Gadkari India Transport 2026 Tech Vehicle Alert Highway Safety Automotive Technology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sikkim Monsoon Landslide: ফের বিপর্যয়! টানা বৃষ্টিতে ধস, একাধিক সড়ক বন্ধ, বিপাকে পর্যটকেরা...Sikkim Monsoon Landslide Road Wash Out One House Take Out By Water And Water Came In Road Vehicle Inside Water Local Public In Fear
Read more »
क्या खराब फॉर्म के बावजूद टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे गिल: भारतीय टीम का ऐलान कल; सिलेक्शन से जुड़े 3 सवालों के ...India T20 World Cup 2026 Squad BCCI Team Players List Analysis Explaiend.
Read more »
Indias T20 World Cup Squad: ক্রিকেট মহলকে চমকে বিশ্বকাপ দল থেকে বাদ গিল, ব্রাত্য শামি-পন্থও...India Squad for T20 World Cup 2026 Shubman Gill Dropped Ishan Kishan Rinku Singh Return
Read more »
India Pakistan Arm Conflict: নতুন বছরে ফের সংঘর্ষে জড়াতে পারে ভারত-পাকিস্তান, হুঁশিয়ারি মার্কিন বিশেষজ্ঞদেরIndia and Pakistan may engage in arm conflict in 2026 warns US
Read more »
Flower Show 2026: अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो 2026 का भव्य आगाज, दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहासGujarat News | Gujarat News in Hindi | Flower Show 2026 | Ahmedabad International Flower Show | Ahmedabad International Flower Show 2026 | Ahmedabad International Flower Show makes history by setting two Guinness World Records |
Read more »
Team India SHOCKING News: বডোদরায় ভয়াবহ বিপর্যয় ভারতের, আচমকাই অপ্রত্যাশিত ২ আঘাত, বিশ্বকাপের আগেই তছনছ দলের নীলনকশা!After Rishabh Pant India lose Washington Sundar for New Zealand ODIs 2026
Read more »
