WPL में आज RCB Vs GG: दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी; गुजरात के पास पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आने का म...

WPL News

WPL में आज RCB Vs GG: दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी; गुजरात के पास पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आने का म...
RCBGujarat GiantsWPL Match
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

WPL: RCB vs GG Mumbai DY Patil Stadium match preview. Follow latest updates.

दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी; गुजरात के पास पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आने का मौकाविमेंस प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु 2 मैच में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बनी हुईं हैं। वहीं गुजरात ने इस सीजन 3 मैच खेले हैं। टीम को 2 जीत और एक हार का सामना करना पड़ा हैं। टीम 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। WPL में दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब तक पूरी तरह बराबरी का रहा है। गुजरात और बेंगलुरु के बीच 6 मैच हुए हैं। 3 RCB ने तो इतने ही GG ने जीते हैं। RCB इस सीजन सबसे मजबूत टीम के रूप में उभरी है। स्टार ऑल-राउंडर एलिस पेरी की गैरमौजूदगी के बावजूद स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने लगातार दो बड़े मुकाबले जीते हैं। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 143 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.

1 ओवर में हासिल कर RCB ने अपना नेट रन रेट +1.964 तक पहुंचा दिया है। ग्रेस हैरिस ने फिनिशर की भूमिका में खुद को साबित किया है, वे टीम की टॉप बैटर हैं। उन्होंने 2 मैच में 110 रन बनाए हैं। इसमें 85 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा हैं। गेंदबाजी में लॉरेन बेल और नदीन डी क्लर्क ने टीम को संतुलन दिया है। क्लर्क ने इस सीजन 2 मैच में 6 विकेट निकाले हैं। उनका बेस्ट 26 रन देकर 4 विकेट रहा हैं।गुजरात जायंट्स इस सीजन पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम ने 2026 की शुरुआत लगातार दो 200+ स्कोर से की। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें हाल ही में हार झेलनी पड़ी, लेकिन कप्तान एश्ले गार्डनर की आक्रामक रणनीति ने टीम को लीग की सबसे तेज रन बनाने वाली यूनिट बना दिया है। चोटों के चलते यास्तिका भाटिया टूर्नामेंट से बाहर हैं, जबकि अनुष्का शर्मा भी फिटनेस कारणों से नहीं खेल रही हैं। इसके बावजूद जॉर्जिया वेयरहम और इस सीजन GG में शामिल हुईं सोफी डिवाइन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देती हैं। डिवाइन टीम की टॉप बैटर और टॉप विकेट टेकर दोनों हैं। उन्होंने 141 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी लिए हैं।नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। नई गेंद से यहां अच्छा बाउंस और कैरी देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में कुछ प्रभाव डाल सकते हैं। नाइट मैचों में ओस मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड रन बनाना और आसान बना देती है।शुक्रवार को DY पाटिल स्टेडियम में तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।​​​​​ हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष , गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड़।खिलाड़ियों के विरोध के बाद फैसला; पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट कहा थाक्या भारत छठी बार जीतेगा अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप:WPL में यूपी वॉरियर्ज की पहली जीत:भोजपुर में दो दिन स्कूल रहेगा बंदश्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज, फिर छाया कोहरासहारनपुर में घना कोहरा ...टेम्प्रेचर 2°Cचित्तौड़गढ़ में एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

RCB Gujarat Giants WPL Match Womens Premier League Cricket News RCB Vs GG Mumbai Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WPL में आज UPW Vs DC: दोनों टीमों को सीजन में पहली जीत की तलाश; दिल्ली को जेमिमा-शेफाली से उम्मीदेंWPL में आज UPW Vs DC: दोनों टीमों को सीजन में पहली जीत की तलाश; दिल्ली को जेमिमा-शेफाली से उम्मीदेंUP Warriorz vs Delhi Capitals WPL 7th Match today Mumbai DY Patil Stadium. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

UPW vs DC Live Update: पिच रिपोर्ट और टॉस की भूमिकाUPW vs DC Live Update: पिच रिपोर्ट और टॉस की भूमिकाUPW vs DC WPL 2026 Live Score: वुमेंस प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जाएगा।
Read more »

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स को मिली लगातार तीसरी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने खोला जीत का खाताWPL 2026: यूपी वॉरियर्स को मिली लगातार तीसरी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने खोला जीत का खाताWPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया है. इस सीजन दिल्ली की यह पहली जीत है. जबकि यूपी को लगातार तीसरी हार मिली है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL 2026: मेग लैनिंग ने रचा इतिहास, WPL में ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ तीसरी खिलाड़ीWPL 2026: मेग लैनिंग ने रचा इतिहास, WPL में ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ तीसरी खिलाड़ीWPL 2026: यूपी वॉरियर्स की कप्तान मैग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में इतिहास रच दिया है. दरअसल मैग लैनिंग WPL में 1000 रनों के आंकड़े को पार करने वाली तीसरे खिलाड़ी बन गई हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL में आज MI Vs UPW: दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी, यूपी को पहली जीत की तलाशWPL में आज MI Vs UPW: दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी, यूपी को पहली जीत की तलाशWomen's Premier League (WPL) 2026 LIVE Score: Follow Mumbai Indians Vs UP Warriorz Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »

MI vs UPW Live: यूपी वॉरियर्ज ने जीता टॉसMI vs UPW Live: यूपी वॉरियर्ज ने जीता टॉसMI vs UPw WPL 2026 Live Score: आज यानी 15 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:29:40