UP Warriorz vs Delhi Capitals WPL 7th Match today Mumbai DY Patil Stadium. Follow Dainik Bhaskar.
दोनों टीमों को सीजन में पहली जीत की तलाश; दिल्ली को जेमिमा-शेफाली से उम्मीदेंविमेंस प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7:30 बजे मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन अपनी पहली जीत के लिए मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे और चौथे मैच में मुंबई और गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, यूपी वारियर्स को भी दूसरे और पांचवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु ने हराया था। दोनों टीमें आखिरी बार पिछले सीजन में आमने-सामने हुई थी, जिसमें यूपी वारियर्स ने 33 रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दिल्ली इस मुकाबले में हिसाब बराबर करने उतरेगी।विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीतकर बढ़त बना रखी है, जबकि यूपी वारियर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।यूपी की ओर से इस सीजन फीबी लिचफील्ड टीम की टॉप स्कोरर रही हैं। उन्होंने अब तक 2 मैचों में 98 रन बनाए हैं, जिसमें 78 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। फीबी ने 192 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। वहीं, टीम को कप्तान मेग लैनिंग से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी, हालांकि वे अब तक 2 मैचों में सिर्फ 44 रन ही बना सकी हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो यूपी के लिए दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 मैचों में 553 रन बनाए हैं और लगातार टीम की रन-मशीन बनी हुई हैं। गेंदबाजी विभाग में यूपी के पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 27 मैचों में 38 विकेट झटके हैं, हालांकि इस सीजन वे 2 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही ले सकी हैं। इसके अलावा अनुभव की बदौलत शिखा पांडे ने भी टीम के लिए 2 विकेट अपने नाम किए हैं।दिल्ली की ओर से इस सीजन विकेटकीपर-बैटर लिजेल ली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने खेले गए 2 मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें 86 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। वहीं, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी हैं और 2 मैचों में सिर्फ 16 रन ही बना पाई हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो ओपनर शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए WPL की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 29 मैचों में 887 रन बनाए हैं। बॉलिंग में नंदिनी शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ सीजन की पहली हैट्रिक लेते हुए 2 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं और वह टीम की टॉप विकेट टेकर बनी हुई हैं। इसके अलावा चिनेल हेनरी ने टीम के लिए 3 विकेट हासिल किए हैं। जबकि ऑलराउंडर मरिजान कैप सभी सीजन मिलाकर दिल्ली की सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने 26 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं।नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद के साथ यहां अच्छा उछाल और कैरी मिलता है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। हालांकि, इस सतह पर स्पिनरों को खास मदद नहीं मिलती। रात के मुकाबलों में यहां ओस अहम भूमिका निभाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजी को और आसान बना देती है।बुधवार को DY पाटील स्टेडियम में तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत , दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन।मरीजान कैप, चिनेल हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, एलाना किंग, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।193 का टारगेट 3 विकेट खोकर चेज किया, कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिफ्टीकहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी; ICC ने कहा था- भारत में ही खेलना होगाभारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद विदाई; बोली थीं- बढ़ती उम्र-चोटें परेशान कर रहींवेन्यू बदलने की मांग खारिज; कहा– हमने जांच की, भारत में कोई खतरा नहींआज मकर संक्रांति पर कोल्ड वेव का अलर्ट नहींराजस्थान में बारिश का अलर्ट, आज चलेगी शीतलहरअलवर में फसलों पर बर्फ जमींचंडीगढ़ में लोहड़ी पर पंजाब–हरियाणा CM गले मिले.
दोनों टीमों को सीजन में पहली जीत की तलाश; दिल्ली को जेमिमा-शेफाली से उम्मीदेंविमेंस प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7:30 बजे मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन अपनी पहली जीत के लिए मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे और चौथे मैच में मुंबई और गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, यूपी वारियर्स को भी दूसरे और पांचवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स और बेंगलुरु ने हराया था। दोनों टीमें आखिरी बार पिछले सीजन में आमने-सामने हुई थी, जिसमें यूपी वारियर्स ने 33 रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दिल्ली इस मुकाबले में हिसाब बराबर करने उतरेगी।विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीतकर बढ़त बना रखी है, जबकि यूपी वारियर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।यूपी की ओर से इस सीजन फीबी लिचफील्ड टीम की टॉप स्कोरर रही हैं। उन्होंने अब तक 2 मैचों में 98 रन बनाए हैं, जिसमें 78 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। फीबी ने 192 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। वहीं, टीम को कप्तान मेग लैनिंग से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी, हालांकि वे अब तक 2 मैचों में सिर्फ 44 रन ही बना सकी हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो यूपी के लिए दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 मैचों में 553 रन बनाए हैं और लगातार टीम की रन-मशीन बनी हुई हैं। गेंदबाजी विभाग में यूपी के पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन मौजूद हैं। उन्होंने अब तक 27 मैचों में 38 विकेट झटके हैं, हालांकि इस सीजन वे 2 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही ले सकी हैं। इसके अलावा अनुभव की बदौलत शिखा पांडे ने भी टीम के लिए 2 विकेट अपने नाम किए हैं।दिल्ली की ओर से इस सीजन विकेटकीपर-बैटर लिजेल ली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने खेले गए 2 मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें 86 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। वहीं, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी हैं और 2 मैचों में सिर्फ 16 रन ही बना पाई हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो ओपनर शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए WPL की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 29 मैचों में 887 रन बनाए हैं। बॉलिंग में नंदिनी शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ सीजन की पहली हैट्रिक लेते हुए 2 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं और वह टीम की टॉप विकेट टेकर बनी हुई हैं। इसके अलावा चिनेल हेनरी ने टीम के लिए 3 विकेट हासिल किए हैं। जबकि ऑलराउंडर मरिजान कैप सभी सीजन मिलाकर दिल्ली की सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने 26 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए हैं।नवी मुंबई के DY पाटील स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद के साथ यहां अच्छा उछाल और कैरी मिलता है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। हालांकि, इस सतह पर स्पिनरों को खास मदद नहीं मिलती। रात के मुकाबलों में यहां ओस अहम भूमिका निभाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजी को और आसान बना देती है।बुधवार को DY पाटील स्टेडियम में तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत , दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन।मरीजान कैप, चिनेल हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, एलाना किंग, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।193 का टारगेट 3 विकेट खोकर चेज किया, कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिफ्टीकहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी; ICC ने कहा था- भारत में ही खेलना होगाभारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद विदाई; बोली थीं- बढ़ती उम्र-चोटें परेशान कर रहींवेन्यू बदलने की मांग खारिज; कहा– हमने जांच की, भारत में कोई खतरा नहींआज मकर संक्रांति पर कोल्ड वेव का अलर्ट नहींराजस्थान में बारिश का अलर्ट, आज चलेगी शीतलहरअलवर में फसलों पर बर्फ जमींचंडीगढ़ में लोहड़ी पर पंजाब–हरियाणा CM गले मिले
UP Warriorz Delhi Capitals UPW Vs DC Womens Premier League Cricket News Delhi Cricket UP Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं नंदिनी शर्मा, जिसने WPL 2026 में हैट्रिक ली, 5 विकेट चटकाए, जानिए उम्र से नेटवर्थ तक सबकुछWho is Nandini Sharma: दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज ने रविवार रात को WPL 2026 मैच में तहलका मचा दिया। नंदिनी इस सीजन में हैट्रिक लगाने वाली पहली गेंदबाज बनी हैं।
Read more »
RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
RCB vs UPW Live Score, WPL 2026: आरसीबी ने जीता टॉस, यूपी को दिया बैटिंग का न्योताRoyal Challengers Bengaluru Women (RCB) vs UP Warriorz Women (UPW) Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां मैच आज यूपी वॉरियर्स और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. यूपी की टीम पहले बैटिंग कर रही है.
Read more »
RCB vs UPW: आरसीबी की 75 लाख की बल्लेबाज ने जीते करोड़ों दिल, अकेले लिख दी जीत की इबारत, यूपी के उड़ाए परखच्चेRCB W vs UPW W: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के 5वें मुकाबले में रोमांच चरम पर नजर आया. पूरे मुकाबले में आरसीबी का दबदबा रहा. पहले गेंदबाजी में आरसीबी ने यूपी की धज्जियां उड़ाईं और फिर टीम की 75 लाख की बल्लेबाज ने बल्ले से हाहाकार मचा डाला. इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी.
Read more »
MI vs GG Live Score: अमेरिका केर की बैटिंग परेशानीMI vs GG WPL 2026 Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच है।
Read more »
MI vs GG WPL 2026: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबलामहिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जा रहे छठे मुकाबले का विवरण। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए, जिसमें जॉर्जिया वेयरहैम ने नाबाद 43 रन बनाए। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
Read more »
